कलेक्ट्रेट में गरजे रालोद नेता, सरकार पर साधा निशाना, गन्ना किसानों की समस्याओं को लेकर दिया धरना

On

मुजफ्फरनगर। कचहरी में डीएम आफिस के सामने रालोद कार्यकर्ताओं ने धरना देते हुए प्रदर्शन किया। सरकार से गन्ना मूल्य घोषित करने और बकाया भुगतान की मांग सहित आवारा पशुओं से निजात दिलाने की मांग की गई। चेतावनी दी गई कि यदि सरकार का यही रवैया रहा तो रालोद सड़कों पर उतरकर उग्र आंदोलन करेगा। मंगलवार […]

मुजफ्फरनगर। कचहरी में डीएम आफिस के सामने रालोद कार्यकर्ताओं ने धरना देते हुए प्रदर्शन किया। सरकार से गन्ना मूल्य घोषित करने और बकाया भुगतान की मांग सहित आवारा पशुओं से निजात दिलाने की मांग की गई। चेतावनी दी गई कि यदि सरकार का यही रवैया रहा तो रालोद सड़कों पर उतरकर उग्र आंदोलन करेगा।

मुजफ्फरनगर में बघरा डिग्री कॉलेज में एनएसएस शिविर का समापन ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर में बघरा डिग्री कॉलेज में एनएसएस शिविर का समापन

मंगलवार को राष्ट्रीय लोकदल कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर बुढ़ाना विधायक राजपाल बालियान की अध्यक्षता में धरना दिया। धरना सभा की अध्यक्षता करते हुए विधायक राजपाल बालियान ने कहा कि प्रदेश सरकार निकम्मी हो चुकी है। पेराई सत्र खत्म होने को है और गन्ना मूल्य अभी तक घोषित नहीं किया गया है। किसान परेशान है, कई चीनी मिल अभी तक बकाया भुगतान नहीं कर रहे हैं।

मुज़फ्फरनगर में नसीरपुर विवाद का पटाक्षेप, टिकैत और हरेंद्र मलिक ने कराया समझौता, दोनों महापंचायतें रद्द, सिसौली में पंचायत में जुटे गणमान्य लोग ये भी पढ़ें  मुज़फ्फरनगर में नसीरपुर विवाद का पटाक्षेप, टिकैत और हरेंद्र मलिक ने कराया समझौता, दोनों महापंचायतें रद्द, सिसौली में पंचायत में जुटे गणमान्य लोग

उन्होंने कहा कि आवारा पशुओं ने किसानों की फसल उजाडऩा शुरू कर दिया है। किसान रात रातभर जाग कर अपनी फसल का पहरा दे रहा है। सरकार आवारा पशुओं से किसानों को मुक्ति नहीं दिला पा रही। बेरोजगारी और महंगाई चरम सीमा पर पहुंच रही है। युवक परेशान है, प्रत्येक वर्ग हाहाकार कर रहा है। फसल का लागत मूल्य लगातार बढ़ता जा रहा है। उसके सापेक्ष सरकार फसलों का दाम नहीं दे रही। एमएसपी घोषित नहीं किया जा रहा है। जिससे किसान नुकसान में पहुंच गया है।

मुजफ्फरनगर में MDA का महा-अभियान, 110 बीघा में विकसित हो रही अवैध कॉलोनियों पर चला 'बुलडोजर' ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर में MDA का महा-अभियान, 110 बीघा में विकसित हो रही अवैध कॉलोनियों पर चला 'बुलडोजर'

रालोद नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि प्रदेश और केंद्र सरकार किसान विरोधी नीतियों से बाज नहीं आई तो सड़कों पर उतर कर उग्र आंदोलन किया जाएगा। धरने का संचालन जिलाध्यक्ष संदीप मलिक ने किया।

इस अवसर पर  पूर्व सांसद राजपाल सैनी, विधायक मदन भैया,विधायक अनिल कुमार, विधायक चंदन चौहान, पूर्व मंत्री योगराज सिंह, पूर्व मंत्री धर्मवीर बालियान,  मंडल अध्यक्ष अजीत राठी, कृष्णपाल राठी चेयरमैन, बार संघ के पूर्व अध्यक्ष राजेश्वर त्यागी, बुढ़ाना ब्लाक प्रमुख विनोद मलिक, मोहित मलिक, सुधीर भारती, दीन मोहम्मद सहित सैकड़ों पदाधिकारी और कार्यकर्ता धरने में मौजूद रहे।

Views: 7

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अनिल रॉयल | Founder and Editor-in-Chief Picture

रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।

पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।

वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

नवीनतम

Kia Carens Clavis EV का धमाका अब आएगा 6 सीटर वर्जन GT Line और X Line भी जल्द लॉन्च

भारत में इलेक्ट्रिक कारों की मांग तेजी से बढ़ रही है और अब बड़ी कंपनियां भी अपने इलेक्ट्रिक मॉडल को ...
ऑटोमोबाइल 
Kia Carens Clavis EV का धमाका अब आएगा 6 सीटर वर्जन GT Line और X Line भी जल्द लॉन्च

सहारनपुर में पुलिस ने 268 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर को गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 53.6 लाख

सहारनपुर। सहारनपुर जनपद की थाना नकुड पुलिस ने 268 ग्राम स्मैक के साथ एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है।...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में पुलिस ने 268 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर को गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 53.6 लाख

शामली: पुलिस भर्ती परीक्षा के पहले दिन प्रशासनिक अमला मुस्तैद, डीएम-एसपी ने केंद्र पर पहुंचकर जांची व्यवस्थाएं

   शामली। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित पुलिस उप निरीक्षक (नागरिक पुलिस) एवं समकक्ष पदों पर सीधी...
शामली 
शामली: पुलिस भर्ती परीक्षा के पहले दिन प्रशासनिक अमला मुस्तैद, डीएम-एसपी ने केंद्र पर पहुंचकर जांची व्यवस्थाएं

Hyundai Exter Automatic Finance Plan 2 लाख डाउन पेमेंट पर घर लाएं नई SUV जानें कितनी बनेगी EMI

आज के समय में हर किसी का सपना होता है कि उसके पास अपनी एक शानदार कार हो। लेकिन कई ...
ऑटोमोबाइल 
Hyundai Exter Automatic Finance Plan 2 लाख डाउन पेमेंट पर घर लाएं नई SUV जानें कितनी बनेगी EMI

ईरान के साथ संघर्ष के बीच ट्रंप को आई भारत की याद, बोले- 'आई लव मोदी एंड आई लव इंडिया'

नई दिल्ली। ईरान के साथ जारी संघर्ष के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को अचानक से भारत की याद आने...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News 
ईरान के साथ संघर्ष के बीच ट्रंप को आई भारत की याद, बोले- 'आई लव मोदी एंड आई लव इंडिया'

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर में पुलिस ने 268 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर को गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 53.6 लाख

सहारनपुर। सहारनपुर जनपद की थाना नकुड पुलिस ने 268 ग्राम स्मैक के साथ एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है।...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में पुलिस ने 268 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर को गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 53.6 लाख

मुरादाबाद में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, सुलह-समझौते के आधार पर कई मामलों का निस्तारण

मुरादाबाद के दीवानी न्यायालय परिसर में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस लोक अदालत का उद्घाटन...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, सुलह-समझौते के आधार पर कई मामलों का निस्तारण

मुरादाबाद में जीएसटी चोरी का बड़ा खुलासा, 9.46 करोड़ की टैक्स चोरी में दो पर मुकदमा दर्ज

मुरादाबाद में राज्यकर (जीएसटी) विभाग की कार्रवाई के दौरान टैक्स चोरी का बड़ा मामला सामने आया है। विभागीय जांच में...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में जीएसटी चोरी का बड़ा खुलासा, 9.46 करोड़ की टैक्स चोरी में दो पर मुकदमा दर्ज

यूपी सरकार का बड़ा फैसला: वृद्धावस्था पेंशन के लिए अब आधार कार्ड की जन्मतिथि अमान्य, आयु प्रमाण पत्र हुआ अनिवार्य

   लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने वृद्धावस्था पेंशन योजना के नियमों में रातों-रात बड़ा बदलाव करते हुए लाभार्थियों के...
उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
यूपी सरकार का बड़ा फैसला: वृद्धावस्था पेंशन के लिए अब आधार कार्ड की जन्मतिथि अमान्य, आयु प्रमाण पत्र हुआ अनिवार्य

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम