मुज़फ्फरनगर में शिक्षा के मंदिर में शर्मसार हुई गुरु-शिष्य परंपरा: नशे में धुत अध्यापक ने की मासूम छात्राओं से छेड़छाड़, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

पैसे का लालच देकर दरवाजा बंद करने का प्रयास, पुलिस ने आरोपी टीचर को हिरासत में लेकर दर्ज किया मुकदमा

मोरना (मुजफ्फरनगर)। भोपा थाना क्षेत्र के एक गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में गुरु-शिष्य के पवित्र रिश्ते को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक कलयुगी अध्यापक ने शराब के नशे में धुत होकर कक्षा 4 और 5 की दो नाबालिग छात्राओं के साथ अश्लील हरकतें कीं। आरोपी ने बच्चियों को पैसे का लालच देकर कमरे में बंद करने का प्रयास किया, लेकिन छात्राओं के शोर मचाने पर वह उन्हें धमकी देते हुए भाग निकला। घटना से गुस्साए सैकड़ों ग्रामीणों ने थाने का घेराव किया, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी शिक्षक को दबोच लिया।

पीड़ित छात्राओं की मां द्वारा दी गई तहरीर के अनुसार, सोमवार दोपहर छुट्टी के समय जब स्कूल के अन्य बच्चे जा चुके थे, तभी आरोपी अध्यापक सतीश कुमार ने दोनों छात्राओं को अपने पास बुलाया। आरोप है कि शिक्षक ने बुरी नीयत से छात्राओं के हाथ पकड़े और उनके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। नशे में चूर आरोपी ने बच्चियों को पैसे का लालच दिया और कमरे का दरवाजा बंद करने लगा। जब छात्राओं ने चीख-पुकार मचाई, तो आरोपी ने उन्हें धमकाते हुए चुप कराया और कहा कि वे उसे शराब के ठेके के पास जंगल में मिलें।

ट्रम्प का पहला सार्वजनिक बयान- ईरान पर हमले को ठहराया सही, बोले ‘सबसे बड़ा प्रहार अभी बाकी’, ज़रूरत पड़ी तो थलसेना भी भेजेंगे  ये भी पढ़ें  ट्रम्प का पहला सार्वजनिक बयान- ईरान पर हमले को ठहराया सही, बोले ‘सबसे बड़ा प्रहार अभी बाकी’, ज़रूरत पड़ी तो थलसेना भी भेजेंगे

बदहवास हालत में घर पहुंची छात्राओं ने जब परिजनों को आपबीती सुनाई, तो गांव में तनाव फैल गया। भारी संख्या में ग्रामीण थाने पहुंचे और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा किया। पुलिस ने आरोपी शिक्षक सतीश कुमार (निवासी ग्राम नन्हेड़ा) को हिरासत में ले लिया है और उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया है। मौके पर पहुंचे बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) संदीप कुमार ने भी मामले का संज्ञान लिया और आरोपी के खिलाफ कठोर विभागीय कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

PM मोदी ने रचा इतिहास! यूट्यूब पर 30 मिलियन सब्सक्राइबर्स पार करने वाले बने पहले विश्व नेता.. जानिए जो बाइडन और ट्रंप से कितनी आगे है उनकी लोकप्रियता? ये भी पढ़ें  PM मोदी ने रचा इतिहास! यूट्यूब पर 30 मिलियन सब्सक्राइबर्स पार करने वाले बने पहले विश्व नेता.. जानिए जो बाइडन और ट्रंप से कितनी आगे है उनकी लोकप्रियता?

Views: 470

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

नरेंद्र बालियान | मोरना-भोपा-ककरौली प्रतिनिधि Picture

पत्रकार नरेंद्र बालियान पिछले 6 वर्षों से मुज़फ्फरनगर के भोपा, मोरना और ककरौली क्षेत्र में 'रॉयल बुलेटिन' के प्रतिनिधि के रूप में निरंतर सक्रिय हैं। क्षेत्र की भौगोलिक और सामाजिक स्थितियों की गहरी समझ रखने वाले नरेंद्र बालियान ग्रामीण समस्याओं और विकास कार्यों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं। पिछले 6 सालों में उन्होंने अपनी निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से भोपा-मोरना क्षेत्र की जनता और प्रशासन के बीच एक मजबूत सेतु का कार्य किया है। क्षेत्र की खबरों और सूचनाओं के लिए आप उनसे मोबाइल नंबर 7906131417 पर संपर्क कर सकते हैं।

नवीनतम

बिहार में 'नीतीश युग' का समापन: मुख्यमंत्री ने राज्यसभा के लिए भरा नामांकन

पटना। बिहार की राजनीति में आज एक बड़े अध्याय का अंत हो गया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को बिहार...
Breaking News  मुख्य समाचार  देश-प्रदेश  बिहार 
बिहार में 'नीतीश युग' का समापन: मुख्यमंत्री ने राज्यसभा के लिए भरा नामांकन

देवबंद: प्रतिबंधित पशु कटान के आरोप में युवक के खिलाफ मामला दर्ज, पांच अज्ञात भी शामिल

देवबंद (सहारनपुर)।श्री त्रिपुर  मां बाला सुंदरी देवी शक्तिपीठ  के निकट बाबूपुर नगली मार्ग  पर  एक मकान में हुई प्रतिबंधित...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
देवबंद: प्रतिबंधित पशु कटान के आरोप में युवक के खिलाफ मामला दर्ज, पांच अज्ञात भी शामिल

गर्मियों में घर पर उगाएं ये सब्जियां करेला लौकी तोरी और भिंडी सही तरीके से लगाएं और पाएं भरपूर पैदावार

आज के समय में होम गार्डनिंग का चलन तेजी से बढ़ रहा है। लोग अपनी छत बालकनी और छोटे से...
कृषि 
गर्मियों में घर पर उगाएं ये सब्जियां करेला लौकी तोरी और भिंडी सही तरीके से लगाएं और पाएं भरपूर पैदावार

मेरठ में लापता बेटे की तलाश में एसएसपी दफ्तर पहुँची बेबस मां: हत्या की जताई आशंका

मेरठ। जनपद के कंकरखेड़ा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गोविंदपुरी निवासी एक मां अपने 24 वर्षीय बेटे की बरामदगी के...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में लापता बेटे की तलाश में एसएसपी दफ्तर पहुँची बेबस मां: हत्या की जताई आशंका

1 एकड़ में पान की खेती से कमाएं 10 लाख तक सालाना, कम जमीन में ज्यादा मुनाफा देने वाली नकदी फसल

आज के समय में कई किसान पारंपरिक खेती के साथ साथ ऐसी फसलों की तलाश कर रहे हैं जिनसे कम...
कृषि 
1 एकड़ में पान की खेती से कमाएं 10 लाख तक सालाना, कम जमीन में ज्यादा मुनाफा देने वाली नकदी फसल

उत्तर प्रदेश

देवबंद: प्रतिबंधित पशु कटान के आरोप में युवक के खिलाफ मामला दर्ज, पांच अज्ञात भी शामिल

देवबंद (सहारनपुर)।श्री त्रिपुर  मां बाला सुंदरी देवी शक्तिपीठ  के निकट बाबूपुर नगली मार्ग  पर  एक मकान में हुई प्रतिबंधित...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
देवबंद: प्रतिबंधित पशु कटान के आरोप में युवक के खिलाफ मामला दर्ज, पांच अज्ञात भी शामिल

मेरठ में लापता बेटे की तलाश में एसएसपी दफ्तर पहुँची बेबस मां: हत्या की जताई आशंका

मेरठ। जनपद के कंकरखेड़ा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गोविंदपुरी निवासी एक मां अपने 24 वर्षीय बेटे की बरामदगी के...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में लापता बेटे की तलाश में एसएसपी दफ्तर पहुँची बेबस मां: हत्या की जताई आशंका

जब SSP उतरे सड़कों पर… मेरठ में अविनाश पांडेय की ‘पुलिसिया होली’ बनी चर्चा का विषय

मेरठ में इस बार होली के मौके पर पुलिस का एक अलग ही रंग देखने को मिला। यहां के SSP...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
जब SSP उतरे सड़कों पर… मेरठ में अविनाश पांडेय की ‘पुलिसिया होली’ बनी चर्चा का विषय

जौनपुर में अंबेडकर के मुंह पर लगे कालिख को जिलाधिकारी ने स्वयं साफ किया

जौनपुर । उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में लाइन बाजार थाना क्षेत्र के अंबेडकर पार्क में स्थापित अंबेडकर प्रतिमा पर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  जौनपुर  
जौनपुर में अंबेडकर के मुंह पर लगे कालिख को जिलाधिकारी ने स्वयं साफ किया

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश