मुजफ्फरनगर में 3 फिट के विकलांग दानिश ने लगाई सीएम से शादी की गुहार
मुजफ्फरनगर। जनपद में 20 वर्षीय एक 3 फिट के विकलांग युवक ने थाने में पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन देते हुए थानाध्यक्ष से जहां अपनी पेंशन बनवाने की मांग की है तो वही इस युवक ने पुलिस के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से खुद की शादी कराने की गुहार भी लगाई है। बताया […]
मुजफ्फरनगर। जनपद में 20 वर्षीय एक 3 फिट के विकलांग युवक ने थाने में पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन देते हुए थानाध्यक्ष से जहां अपनी पेंशन बनवाने की मांग की है तो वही इस युवक ने पुलिस के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से खुद की शादी कराने की गुहार भी लगाई है।
बताया जा रहा है कि खतौली कोतवाली क्षेत्र के ढाकन चौक निवासी एक 20 वर्षीय 3 फिट के दानिश नाम के विकलांग युवक ने दो दिन पूर्व कोतवाली पहुंचकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम थानाध्यक्ष को एक ज्ञापन दिया है। जिसमें उसने जहां अपनी विकलांग पेंशन बनवाने की मांग की थी तो वही ज्ञापन के माध्यम से 3 फिट के दानिश ने मुख्यमंत्री से यह गुहार भी लगाई है। कि उसकी शादी कराई जाए। क्योंकि छोटा कद होने के कारण दानिश को कोई लड़की नहीं मिल पा रही है।
दानिश ने बताया कि वह ढाकन चौक पर एक कपड़े की दुकान करता है दानिश चार भाई बहनों में सबसे छोटा है और वह इस बार अपने वार्ड नंबर 9 से मैम्बरी का चुनाव भी लड़ना चाहता है। उसने मांग की है कि मुझे पैसों की जरूरत है क्योंकि घर में दिक्कत चल रही है। तो वही इस मामले में जब हमने आलाधिकारियों से बात करना चाहा तो सभी ने इसपर चुप्पी साध ली।
3 फिट के विकलांग युवक दानिश ने बताया कि मेरी उम्र 20 साल है मेरी लंबाई 3 फुट है मेरी पेंशन बनवाओ मेरी शादी करवाओ, काम वाम तो होता नहीं, मेरे बस में चलना भी नहीं है और इस बार मैं वार्ड सभासद का चुनाव लडूंगा मुझे मदद चाहिए और पैसों से मुझे पैसों की जरूरत है। घर में दिक्कत है। दानिश ने कहा कि हां मैंने शादी को कहा है मेरी शादी करा दो। पुलिस वालों ने कहा है कि हो जाएगी।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां