सिविल सेवा समाज सेवा का सबसे बड़ा माध्यम-मनी त्यागी

On

मुजफ्फरनगर। हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन (एचपीएससी) परीक्षा 2021 में डिप्टी कलेक्टर के पद पर चयनित मनी त्यागी ने 22 वी रेंक हासिल कर जनपद का नाम रोशन किया है। मनी त्यागी का कहना है कि सिविल सेवा समाज सेवा करने का सबसे बड़ा माध्यम है, और इसको कड़ी मेहनत व लगन से ही हासिल किया […]

मुजफ्फरनगर। हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन (एचपीएससी) परीक्षा 2021 में डिप्टी कलेक्टर के पद पर चयनित मनी त्यागी ने 22 वी रेंक हासिल कर जनपद का नाम रोशन किया है। मनी त्यागी का कहना है कि सिविल सेवा समाज सेवा करने का सबसे बड़ा माध्यम है, और इसको कड़ी मेहनत व लगन से ही हासिल किया जा सकता है।

लोक सेवा आयोग हरियाणा ने सिविल सर्विस परीक्षा (एचसीएस)-2021 का सोमवार को अंतिम परीक्षा परिणाम घोषित किया जिसमें जनपद मुजफ्फरनगर के मौहल्ला ब्रहमपुरी निवासी मनी त्यागी ने 22 वी रेंक हासिल की। इससे पूर्व मनी त्यागी आई0ए0एस0 परीक्षा-2021 की मुख्य परीक्षा में भी सम्मिलित हुई थी।

खतौली: बच्चा चोरी के शक में भीड़ ने दो किशोरों को दबोचा, जमकर की 'मिजाज पुरसी', पुलिस को सौंपा ये भी पढ़ें  खतौली: बच्चा चोरी के शक में भीड़ ने दो किशोरों को दबोचा, जमकर की 'मिजाज पुरसी', पुलिस को सौंपा

मनी त्यागी का मंगलवार को प्रकाश चैक स्थित कमल क्लासेज में उनके गुरू कमल त्यागी तथा यूपीएससी की कोचिंग कर रहे छात्र-छात्राओं ने स्वागत किया। मनी त्यागी ने कोचिंग संस्थान में यूपीएससी की कोचिंग ले रहे अपने सहपाठियों से अपनी कामयाबी के अनुभव साझा किये। मनी ने बताया कि कुछ लोग ये सोचते हैं कि सिविल सर्विस पाना बेहद कठिन है और वे निराश हो जाते हैं लेकिन ऐसा नहीं है मेहनत और लग्न से किया गया कार्य किसी भी लक्ष्य को भेद सकता है। उन्होंने बताया कि मेहनत व ईमानदारी से डेढ वर्ष के कठिन परिश्रम से यह लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

मुजफ्फरनगर: सुवाहेड़ी कैम्पा-कोला फैक्ट्री पर जमीन कब्जाने का आरोप, तहसील में भाकियू तोमर का दूसरे दिन भी धरना जारी ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर: सुवाहेड़ी कैम्पा-कोला फैक्ट्री पर जमीन कब्जाने का आरोप, तहसील में भाकियू तोमर का दूसरे दिन भी धरना जारी

मनी का कहना है कि ज्यादा सामग्री एकत्र करने अथवा पढ़ने के बजाय सलेक्टड पढ़े और बार-बार पढ़ें। उन्होंने कहा कि स्वयं के द्वारा बनाये गये नोट्स महत्वपूर्ण होते हैं जो लक्ष्य प्राप्त करने में मददगार साबित होते हैं। उन्होंने बताया कि सिविल सर्विस की तैयारी एक जूनून है जिसे हासिल करने के लिये बहुत कुछ त्यागना पड़ता है।

मुजफ्फरनगर: सीबीएसई की परीक्षाएं शुरू, गणित के सवालों में उलझे हाईस्कूल के छात्र; आज से शुरू होगा यूपी बोर्ड का 'महाकुंभ' ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर: सीबीएसई की परीक्षाएं शुरू, गणित के सवालों में उलझे हाईस्कूल के छात्र; आज से शुरू होगा यूपी बोर्ड का 'महाकुंभ'

मनी त्यागी ने बताया कि उन्होंने गुरू कमल त्यागी के संरक्षण में कमल क्लासेज से ही सिविल सर्विस की तैयारी की है। मनी के पिताजी मुकुल प्रकाश त्यागी मुजफ्फरनगर कचहरी में एडवोकेट हैं तथा मनी के दादाजी स्व0 आनंद प्रकाश त्यागी डी0ए0वी0 डिग्री कालेज मुजफ्फरनगर के प्राचार्य रह चुके हैं।

मनी ने भागवंती इंटर कालेज मुजफ्फरनगर से हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा तथा डी0ए0वी0 डिग्री कालेज मुजफ्फरनगर से बी0एस0सी0 व एम0एस0सी0 की परीक्षा पास की है। मनी हाईस्कूल बोर्ड में छात्राओं में टाॅपर रही थी जबकि एमएससी में गोल्ड मेडलिस्ट का खिताब हासिल किया है।

इस अवसर पर रविन्द्र कुमार, कपिल कुमार, अक्षय त्यागी, शरद, अमित, शनि, सिमरन, प्रिया चैधरी, रीना, लक्ष्मी व अभिषेक आदि मौजूद रहे। मनी त्यागी ने अपनी सफलता का श्रेय गुरू कमल त्यागी, माता पिता व दोस्तों को दिया है।

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अनिल रॉयल | Founder and Editor-in-Chief Picture

रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।

पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।

वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

नवीनतम

ससुर को याद कर भावुक हुईं कियारा आडवाणी, भावुक संदेश शेयर किया

अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा के पिता सुनील मल्होत्रा के निधन के बाद परिवार शोक में डूबा है। सिद्धार्थ ने 17 फरवरी...
Breaking News  मनोरंजन 
ससुर को याद कर भावुक हुईं कियारा आडवाणी, भावुक संदेश शेयर किया

पीएसीएल घोटाले में ईडी की रिकॉर्ड कार्रवाई, 10,021 करोड़ की 247 संपत्तियां अटैच

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के दिल्ली जोनल ऑफिस-2 ने पीएसीएल लिमिटेड और उससे जुड़ी संस्थाओं से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग...
Breaking News  राष्ट्रीय 
पीएसीएल घोटाले में ईडी की रिकॉर्ड कार्रवाई, 10,021 करोड़ की 247 संपत्तियां अटैच

संभल में 'यादव जी की लव स्टोरी' पर बढ़ा विवाद, निर्माता-निर्देशक समेत चार पर एफआईआर

संभल। उत्तर प्रदेश में 'यादव जी की लव स्टोरी' फिल्म को लेकर लोगों में काफी आक्रोश है। पहले सड़क पर...
Breaking News  मनोरंजन  संभल  
संभल में 'यादव जी की लव स्टोरी' पर बढ़ा विवाद, निर्माता-निर्देशक समेत चार पर एफआईआर

भारत की लगातार चौथी जीत, शिवम दुबे का तूफान , नीदरलैंड को 17 रन से हराया मुकाबला

T20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत ने अपने ग्रुप स्टेज के आखिरी मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए नीदरलैंड को...
Breaking News  खेल  क्रिकेट 
भारत की लगातार चौथी जीत, शिवम दुबे का तूफान , नीदरलैंड को 17 रन से हराया  मुकाबला

बिहार: एसटीएफ ने भागलपुर में हथियार निर्माण फैक्ट्री का किया भंडाफोड़, 5 गिरफ्तार

कोलकाता। कोलकाता पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) और बिहार एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में बिहार के भागलपुर जिले में...
Breaking News  देश-प्रदेश  बिहार 
बिहार: एसटीएफ ने भागलपुर में हथियार निर्माण फैक्ट्री का किया भंडाफोड़, 5 गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश

स्वामी रामदेव का बड़ा बयान: "बाबर की बात करने वाले हो जाएंगे बर्बाद", देश में छिड़ी नई बहस

मथुरा । योग गुरु बाबा रामदेव ने बुधवार को कहा कि भारत भगवान राम, कृष्ण और हनुमान का देश है,...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मथुरा 
स्वामी रामदेव का बड़ा बयान: "बाबर की बात करने वाले हो जाएंगे बर्बाद", देश में छिड़ी नई बहस

रामपुर में डीएम के आदेश बेअसर, हाईवे पर खुलेआम रुक रहीं रोडवेज बसें, हादसों का खतरा बढ़ा

रामपुर। रामपुर में दिल्ली-नैनीताल हाईवे पर रोडवेज बसों द्वारा खुलेआम सवारियां उतारने और चढ़ाने का सिलसिला लगातार जारी है, जिससे...
उत्तर प्रदेश  रामपुर  
रामपुर में डीएम के आदेश बेअसर, हाईवे पर खुलेआम रुक रहीं रोडवेज बसें, हादसों का खतरा बढ़ा

सहारनपुर: थाना नागल पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर को अवैध हथियार व गोकशी के उपकरण के साथ गिरफ्तार किया

सहारनपुर। थाना नागल पुलिस मुठभेड़ मे एक हिस्ट्रीशीटर गौकश को गिरफ्तार कर उसकेे कब्जे से अवैध शस्त्र, जिंदा गोवंश एंव...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: थाना नागल पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर को अवैध हथियार व गोकशी के उपकरण के साथ गिरफ्तार किया

सम्भल में रमज़ान की रौनक शुरू, खजला-फेनी की खुशबू से महका शहर, महँगाई के बावजूद कारीगरों का उत्साह बरकरार

सम्भल। सम्भल में रमज़ान उल मुबारक की आमद से पहले ही शहर की गलियों में पारंपरिक खजला-फेनी की खुशबू फैलने...
उत्तर प्रदेश  संभल  
सम्भल में रमज़ान की रौनक शुरू, खजला-फेनी की खुशबू से महका शहर, महँगाई के बावजूद कारीगरों का उत्साह बरकरार

सर्वाधिक लोकप्रिय