मुजफ्फरनगर: विश्व विजेता भारतीय महिला कबड्डी टीम की सदस्य अन्नू का जोरदार स्वागत, एसएसपी ने किया सम्मानित

मुजफ्फरनगर। भारतीय महिला कबड्डी टीम ने बांग्लादेश की राजधानी ढाका में आयोजित महिला कबड्डी विश्व कप 2025 के फाइनल मुकाबले में चीनी ताइपे को 35-28 से हराकर लगातार दूसरी बार विश्व कप खिताब अपने नाम कर लिया। इस शानदार जीत के साथ भारतीय टीम ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी ताकत और दबदबा एक बार फिर साबित किया। कप्तान रितु नेगी और उपकप्तान पुष्पा राणा के नेतृत्व में टीम ने पूरे टूर्नामेंट में अजेय रहते हुए यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की।
इस गौरवशाली जीत में मुजफ्फरनगर की प्रतिभाशाली खिलाड़ी अन्नू का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा, जिनकी उपलब्धि पर पूरे जिले में खुशी का माहौल है। इसी क्रम में मुजफ्फरनगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने अन्नू को अपने स्टाफ ऑफिस में बुलाकर सम्मानित किया।
सम्मान समारोह के दौरान एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने अन्नू की सराहना करते हुए कहा कि यह पूरे देश और विशेष रूप से मुजफ्फरनगर के लिए गर्व का विषय है कि ग्रामीण पृष्ठभूमि से आने वाली बेटियां आज अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश का नाम रोशन कर रही हैं। उन्होंने कहा कि अन्नू जैसी खिलाड़ी नारी शक्ति की सशक्त मिसाल हैं और समाज के लिए प्रेरणा स्रोत हैं।
उन्होंने आगे कहा कि आज की बेटियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और यह साबित कर रही हैं कि यदि अवसर और समर्थन मिले तो वे किसी भी ऊंचाई को हासिल कर सकती हैं। अन्नू की इस उपलब्धि से जिले की अन्य लड़कियों को भी खेल और अन्य क्षेत्रों में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।
अन्नू के सम्मान से न केवल खेल जगत में उत्साह बढ़ा है, बल्कि यह संदेश भी गया है कि मेहनत और लगन से हर सपना साकार किया जा सकता है। बतादे कि कबड्डी खिलाड़ी अनु पश्चिम उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव काकड़ा की रहने वाली है। गांव में प्राथमिक शिक्षा के बाद अनु ने गांव में ही कबड्डी खेलने का मन बना लिया और फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा वह लगातार कई अंतर राज्य कबड्डी प्रतियोगिता के साथ-साथ इंटरनेशनल कबड्डी प्रतियोगिता में प्रतिभा करने लगी और देखते ही देखते मात्र 21 वर्ष की उम्र में अनु ने 2025 में आयोजित बांग्लादेश के ढाका में इंटरनेशनल कबड्डी प्रतियोगिता में चाइना की टीम को हराकर गोल्ड मेडल प्राप्त किया। वर्तमान में अनु गाजियाबाद के पुलिस विभाग में महिला आरक्षी के पद पर तैनात है
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मुजफ्फरनगर की जमीनी हकीकत, राजनीति और क्राइम से जुड़ी हर खबर को वीडियो रिपोर्टिंग के जरिए बेबाकी से पहुँचाने वाले इस्तेखार अब्बासी पिछले 3 वर्षों से रॉयल बुलेटिन परिवार का हिस्सा हैं। BJMC डिग्री धारक इस्तेखार ने अपनी सधी हुई रिपोर्टिंग और खबरों की गहरी समझ से जिले में एक खास पहचान बनाई है।
मुजफ्फरनगर से जुड़ी खबरों और सुझावों के लिए इनसे संपर्क करें: 📞 मोबाइल: 8266055143

टिप्पणियां