किसान आंदोलन को मुज़फ्फरनगर सपा का समर्थन, बाबा रामदेव को किसानों की सुध लेनी चाहिएः पंकज मलिक

On

मुजफ्फरनगर। जिले के जीआईसी मैदान में आज सपा के राष्ट्रीय महासचिव हरेंद्र मलिक, चरथावल विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के विधायक पंकज मलिक और शामली आरएलडी विधायक प्रसन्न चौधरी पहुंचे। जहां उन्होंने आंदोलन कर रहे किसानों का हालचाल जाना और उनकी समस्याएं भी जानी। इस दौरान सभी ने भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी […]

मुजफ्फरनगर। जिले के जीआईसी मैदान में आज सपा के राष्ट्रीय महासचिव हरेंद्र मलिक, चरथावल विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के विधायक पंकज मलिक और शामली आरएलडी विधायक प्रसन्न चौधरी पहुंचे। जहां उन्होंने आंदोलन कर रहे किसानों का हालचाल जाना और उनकी समस्याएं भी जानी। इस दौरान सभी ने भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत से मिलकर मुज़फ्फरनगर समाजवादी पार्टी की ओर से समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि किसानों के आंदोलन में जिस तरह से वे चाहेंगे हम उन्हें सहयोग करेंगे। इस दौरान प्रसन्न चौधरी ने आंदोलन कर रहे किसानों को अपने हाथों से भोजन भी परोसा। बता दें राष्ट्रीय लोक दल के नेताओं ने पहले ही किसान आंदोलन को अपना समर्थन दे दिया था।

बुढ़ाना: सरेराह गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला कस्बा, जान बचाने के लिए भागा युवक; बाल-बाल बची जान ये भी पढ़ें  बुढ़ाना: सरेराह गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला कस्बा, जान बचाने के लिए भागा युवक; बाल-बाल बची जान

विधायक पंकज मलिक ने सरकार पर किसान विरोधी होने का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार पूर्ण रूप से किसान विरोधी है, जन विरोधी सरकार है, अपने अहंकार में चूर है और सांप्रदायिकता फैला कर सत्ता में आई है। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने सांप्रदायिकता का जहर घोला किसानों को परेशान किया और आज किसानों को इग्नोर करने का काम कर रही है।

मुजफ्फरनगर: शहर की सफाई व्यवस्था को मिले 'आधुनिक हथियार', करोड़ों की लागत से आईं नई मशीनें स्वास्थ्य विभाग को समर्पित ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर: शहर की सफाई व्यवस्था को मिले 'आधुनिक हथियार', करोड़ों की लागत से आईं नई मशीनें स्वास्थ्य विभाग को समर्पित

पंकज मलिक ने कहा कि जिस तरह से आज हम लोग अराजनीतिक रूप से समर्थन देने के लिए यहां आए हैं क्योंकि हम लोग भी किसान हैं और किसान, मजदूर, नौजवान की वोट पाकर के हम लोग सदन में पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि आज जो लोग भारतीय जनता पार्टी में हैं या समर्थन में है उन्हें आज किसानी के नाते और इंसानियत के नाते किसानों का समर्थन करना चाहिए जो किसानों की वोट पाकर के सदन में पहुंचे हैं।

मुजफ्फरनगर: पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश घायल, तीन गिरफ्तार ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर: पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश घायल, तीन गिरफ्तार

उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ने हमेशा किसान के हक की बात की है आप पिछली बार के सदन की कार्यवाही उठा कर देख लो गन्ने पर मेरा सवाल था और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उस पर लंबे समय तक चर्चा करने का काम किया था। किसान के जल्दी भुगतान और किसान के हक की बात को करने का काम सदन में किया था। और हमेशा समाजवादी पार्टी गन्ना किसानों के साथ है और हमेशा गन्ना किसानों की समस्याओं को उठाने का काम करती है।

10 फरवरी को महापंचायत में समर्थन वाले सवाल पर कहा कि हम लोगों का पूर्ण रूप से समर्थन है क्योंकि हम लोग भी तो किसान ही तो है। उन्होंने कहा कि जिन्होंने हमें वोट दिया है और जिनका हम नेतृत्व करते हैं उनकी नहीं सुनेंगे तो और किसकी सुनेंगे। उन्होंने कहा कि किसान यूनियन अपने भले के लिए लड़ाई नहीं लड़ रही है। किसान यूनियन किसानों की बात कर रही है और समाजवादी पार्टी किसानों की इस लड़ाई में किसान यूनियन के साथ है।

यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत ने भसाना शुगर मिल पर आत्महत्या करने का ऐलान किया था इस सवाल पर उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के नेता हरेंद्र मलिक ने आम सभा को संबोधित करते हुए एक प्रस्ताव पास किया था कि वह राजनीतिक रूप से चौधरी नरेश टिकैत से मिलेंगे और आत्महत्या करने वाले ऐलान पर एक बार पुनः विचार करें और ऐसा फैसला ना लें। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा फैसला लेना है तो हम राजनीतिक लोग  समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता आपसे पहले फैसला लेंगे।

उन्होंने कहा कि रामदेव ने जो सोचा होगा वो कह दिया होगा रामदेव किस तरह की बात को फैलाना चाहते हैं सबको पता है। रामदेव को किसान की बात पर बोलना चाहिए था। उनको पता है कि राकेश टिकैत गवर्नमेंट मैदान में धरने पर बैठे हैं। पूरी यूनियन राकेश टिकैत और नरेश टिकैत के साथ धरने पर बैठे हैं। उन्होंने वह लड़ाई तो लड़ी नहीं जब तीन काले कानून की बात थी तब तो वह चुप रहे। उन्होंने कहा कि उनकी बातों को मैं ज्यादा ध्यान नहीं देता और ना ही उनकी बातें सुनने लायक है।

उन्होंने बाबा रामदेव को सलाह देते हुए कहा कि किसानों की लड़ाई में आकर कूदे सरकार हमेशा नहीं रहती। सरकार के दम पर जो वह अपना व्यापार बढ़ाने का काम वह कर रहे हैं उस व्यापार को बढ़ाने का काम भी यही जनता करती है। उन्हें जनता की सुन लेनी चाहिए और किसान के धरने में बीच में आकर उन्हें किसान की सुध लेनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि जो जनप्रतिनिधि हैं उन्हें शर्म आनी चाहिए कि जनता का वोट लेकर सदन में पहुंचे और आज उन्हें धोखा देने का काम कर रहे हैं। कहा कि जिन्होंने मुझे वोट दिया है उनके लिए लड़ाई लडूंगा, पहले तो अपने तन में लड़ाई लडूंगा, फिर किसान के साथ बैठने का काम करूंगा। मैं अपने राजनीतिक बाधाओं को तोड़कर किसानों के बीच में आऊंगा और यही काम भारतीय जनता पार्टी के नेताओं को भी करना चाहिए किसान की वोट से सदन में पहुंचे हैं।

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अनिल रॉयल | Founder and Editor-in-Chief Picture

रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।

पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।

वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

नवीनतम

अमेरिका, रूस, लेबनान, कोरिया, जापान के खरीददारों को भा रहे मुरादाबाद के हस्तशिल्प उत्पाद

मुरादाबाद। पीतलनगरी मुरादाबाद के निर्यातकों को नोएडा में चल रहे आईजीएफ दिल्ली मेले में मंगलवार को चौथे दिन मसाजर और...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
अमेरिका, रूस, लेबनान, कोरिया, जापान के खरीददारों को भा रहे मुरादाबाद के हस्तशिल्प उत्पाद

"लखनऊ के आशियाना में दहेज का दानव: 5 लाख के लिए पति ने दी पत्नी को तेजाब से जलाने की धमकी, जबरन करवाया गर्भपात

लखनऊ। लखनऊ के आशियाना इलाके से सामने आया यह मामला महिला सुरक्षा और सामाजिक कुरीतियों की एक भयावह तस्वीर पेश...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
"लखनऊ के आशियाना में दहेज का दानव: 5 लाख के लिए पति ने दी पत्नी को तेजाब से जलाने की धमकी, जबरन करवाया गर्भपात

सहारनपुर में हाजी इकबाल पर बड़ा एक्शन: 2.76 अरब की 56 संपत्तियां कुर्क; डीएम ने जारी किए आदेश

सहारनपुर। सहारनपुर जिला प्रशासन ने बसपा के पूर्व एमएलसी व सपा बसपा सरकार के समय के खनन माफिया, गैंगस्टर मोहम्मद...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में हाजी इकबाल पर बड़ा एक्शन: 2.76 अरब की 56 संपत्तियां कुर्क; डीएम ने जारी किए आदेश

मनुष्य वही जो कर सके दुखियों की सहायता और सामाजिक कर्तव्य निभा सके

कोई व्यक्ति कितना भी विद्वान, तपस्वी, ज्ञानी, ध्यानी और कुशल क्यों न हो, यदि वह अपने आसपास रहने वालों के...
अनमोल वचन  धर्म ज्योतिष 
मनुष्य वही जो कर सके दुखियों की सहायता और सामाजिक कर्तव्य निभा सके

दैनिक राशिफल- 18 फरवरी 2026, बुधवार

मेष- लेन-देन में स्पष्टता बनाये रखें। घर के सदस्य मदद करेंगे और साथ ही आर्थिक बदहाली से भी मुक्ति मिलने...
धर्म ज्योतिष  राशिफल 
दैनिक राशिफल- 18 फरवरी 2026, बुधवार

उत्तर प्रदेश

अमेरिका, रूस, लेबनान, कोरिया, जापान के खरीददारों को भा रहे मुरादाबाद के हस्तशिल्प उत्पाद

मुरादाबाद। पीतलनगरी मुरादाबाद के निर्यातकों को नोएडा में चल रहे आईजीएफ दिल्ली मेले में मंगलवार को चौथे दिन मसाजर और...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
अमेरिका, रूस, लेबनान, कोरिया, जापान के खरीददारों को भा रहे मुरादाबाद के हस्तशिल्प उत्पाद

"लखनऊ के आशियाना में दहेज का दानव: 5 लाख के लिए पति ने दी पत्नी को तेजाब से जलाने की धमकी, जबरन करवाया गर्भपात

लखनऊ। लखनऊ के आशियाना इलाके से सामने आया यह मामला महिला सुरक्षा और सामाजिक कुरीतियों की एक भयावह तस्वीर पेश...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
"लखनऊ के आशियाना में दहेज का दानव: 5 लाख के लिए पति ने दी पत्नी को तेजाब से जलाने की धमकी, जबरन करवाया गर्भपात

सहारनपुर में हाजी इकबाल पर बड़ा एक्शन: 2.76 अरब की 56 संपत्तियां कुर्क; डीएम ने जारी किए आदेश

सहारनपुर। सहारनपुर जिला प्रशासन ने बसपा के पूर्व एमएलसी व सपा बसपा सरकार के समय के खनन माफिया, गैंगस्टर मोहम्मद...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में हाजी इकबाल पर बड़ा एक्शन: 2.76 अरब की 56 संपत्तियां कुर्क; डीएम ने जारी किए आदेश

बुलंदशहर में युवक की दूसरी शादी पर पहली पत्नी का हाई वोल्टेज ड्रामा, हंगामे के बाद दुल्हन को वापस ले गए मायके वाले

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जनपद स्थित खुर्जा नगर में एक युवक द्वारा चोरी-छिपे दूसरी शादी रचाने का मामला सामने...
उत्तर प्रदेश  बुलन्दशहर 
बुलंदशहर में युवक की दूसरी शादी पर पहली पत्नी का हाई वोल्टेज ड्रामा, हंगामे के बाद दुल्हन को वापस ले गए मायके वाले

सर्वाधिक लोकप्रिय