भू-माफियाओं में हड़कंप: सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत पर मुझेडा सादात पहुंची भारी पुलिस बल के साथ राजस्व टीम
तहसीलदार श्रद्धा गुप्ता के कड़े तेवर: बिना पैमाइश निर्माण कार्य पर लगाई रोक, कब्रिस्तान की भूमि का भी होगा सीमांकन
मीरापुर (मुजफ्फरनगर)। योगी सरकार की भू-माफियाओं और अवैध अतिक्रमण के खिलाफ 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत शनिवार को मीरापुर क्षेत्र के ग्राम मुझेडा सादात में राजस्व विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई की। सरकारी और कब्रिस्तान की भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत मिलते ही प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा, जिससे कब्जाधारियों में अफरा-तफरी मच गई।
तरन्नुम की शिकायत पर एक्शन में प्रशासन
ग्राम निवासी तरन्नुम ने उच्चाधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया था कि गांव के कुछ दबंग व्यक्तियों द्वारा खसरा संख्या 930 की सरकारी भूमि पर अवैध रूप से कब्जा कर निर्माण कार्य कराया जा रहा है। शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया कि गांव के प्राचीन कब्रिस्तान की भूमि पर भी अतिक्रमण करने की कोशिश की जा रही है।
ये भी पढ़ें मुज़फ्फरनगर न्यूज़: शाहपुर में समझौते का दबाव बनाने के लिए बहन के 'आपत्तिजनक फोटो' वायरल करने की धमकीअधिकारियों के पहुंचते ही फरार हुए आरोपी
शिकायत को गंभीरता से लेते हुए तहसीलदार श्रद्धा गुप्ता, नायब तहसीलदार अजय कुमार, कानूनगो संजीव कुमार और लेखपाल ओमबीर ने पुलिस बल के साथ मौके पर धावा बोला। टीम के आने की भनक लगते ही निर्माण कार्य करा रहे आरोपी मौके से भाग खड़े हुए। तहसीलदार ने मौके पर चल रहे निर्माण कार्य को तत्काल प्रभाव से रुकवा दिया।
सोमवार को होगी पैमाइश, चलेगा बुलडोजर!
मौके पर मौजूद आरोपियों के समर्थकों ने दावा किया कि उनके पास भूमि का बैनामा है, लेकिन तहसीलदार ने दो-टूक शब्दों में कहा कि जब तक राजस्व टीम द्वारा विधिवत पैमाइश नहीं हो जाती, तब तक वहां एक ईंट भी नहीं रखी जाएगी। तहसीलदार श्रद्धा गुप्ता ने बताया कि सोमवार को एक विशेष राजस्व टीम गठित कर मौके पर भेजी जाएगी। यदि सरकारी भूमि या कब्रिस्तान की जमीन पर अतिक्रमण की पुष्टि होती है, तो अवैध निर्माण को ध्वस्त कर भूमि को कब्जामुक्त कराया जाएगा। साथ ही, कब्रिस्तान की जमीन को सुरक्षित करने के लिए वहां सीमांकन हेतु खंभे भी लगवाए जाएंगे।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
सक्रिय पत्रकार आफ़ताब आलम 'रॉयल बुलेटिन' के लिए मुज़फ्फरनगर के मीरापुर और रामराज क्षेत्र की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। क्षेत्र की खबरों पर पैनी नजर रखने वाले आफ़ताब आलम स्थानीय मुद्दों, जन-समस्याओं और व्यापारिक हलचलों को पूरी निष्पक्षता के साथ प्रमुखता से उठाते हैं। पिछले लंबे समय से वे मीरापुर और रामराज क्षेत्र की जनता की आवाज को शासन-प्रशासन तक पहुँचाने के लिए निरंतर प्रयत्नशील हैं। क्षेत्र की खबरों और सूचनाओं के लिए आप उनसे मोबाइल नंबर 9319454764 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां