मुज़फ्फरनगर में राधिकापुरम में भव्य तरीके से हुआ उपाध्याय समाज की धर्मशाला का शुभारम्भ

मुजफ्फरनगर। उपाध्याय समाज कल्याण समिति उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में मुजफ्फरनगर जनपद में पचैंडा रोड स्थित राधिकापुरम् में नवनिर्मित उपाध्याय समाज की धर्मशाला का शुभारम्भ आज भव्य तरीके से किया गया। इस अवसर पर अनेक गणमान्य नागरिक शामिल रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे स्वामी श्री भगवान आश्रम जी महाराज ने उपाध्याय […]
मुजफ्फरनगर। उपाध्याय समाज कल्याण समिति उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में मुजफ्फरनगर जनपद में पचैंडा रोड स्थित राधिकापुरम् में नवनिर्मित उपाध्याय समाज की धर्मशाला का शुभारम्भ आज भव्य तरीके से किया गया। इस अवसर पर अनेक गणमान्य नागरिक शामिल रहे।
स्वामी श्री भगवान आश्रम जी महाराज ने कहा कि उपाध्याय समाज आज अपनी मेहनत और अपने दम पर दिनोदिन तरक्की कर रहा है, जिसके लिये पूरा समाज बधाई का पात्र है। स्वामी श्रीभगवान आश्रम महाराज के उद्बोधन के दौरान पूरा पंडाल तालियों की गडगडाहट से गूंज उठा। इस अवसर पर नरेन्द्र उपाध्याय, रविन्द्र उपाध्याय, अमर सिह उपाध्याय, सोहनवीर उपाध्याय, सीमा देवी, हेमप्रभा उपाध्याय, मुकुल उपाध्याय, ब्रह्मपाल उपाध्याय, तेजपाल उपाध्याय, विजय कुमार उपाध्याय, गौरव उपाध्याय, महेन्द्र सिंह उपाध्याय एवं भारतवीर उपाध्याय समेत हजारों की संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के उपरांत सभी ने भोजन के रूप में प्रसाद ग्रहण किया।
लेखक के बारे में

रॉयल बुलेटिन उत्तर भारत का प्रमुख हिंदी दैनिक है, जो पाठकों तक स्थानीय, क्षेत्रीय और राष्ट्रीय खबरें तेज़, सटीक और निष्पक्ष रूप में पहुँचाता है, हिंदी पत्रकारिता का एक भरोसेमंद मंच !