चंद्रयान-3 लैंडिंग प्वाइंट को ‘शिव शक्ति प्वाइंट’ के नाम से जाना जाएगा : पीएम मोदी

On

बेंगलुरु। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को यहां घोषणा की कि चंद्रयान-3 मिशन के लैंडिंग प्वाइंट को ‘शिव शक्ति प्वाइंट’ के नाम से जाना जाएगा। इसरो आए पीएम ने कहा कि चंद्रयान-2 की लैंडिंग विफलता वाले स्थान को “तिरंगा बिंदु” कहा जाएगा, जबकि चंद्रमा पर विक्रम लैंडर के उतरने का दिन (23 अगस्त) देश में […]

बेंगलुरु। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को यहां घोषणा की कि चंद्रयान-3 मिशन के लैंडिंग प्वाइंट को ‘शिव शक्ति प्वाइंट’ के नाम से जाना जाएगा।

इसरो आए पीएम ने कहा कि चंद्रयान-2 की लैंडिंग विफलता वाले स्थान को “तिरंगा बिंदु” कहा जाएगा, जबकि चंद्रमा पर विक्रम लैंडर के उतरने का दिन (23 अगस्त) देश में “राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस” के रूप में मनाया जाएगा।

और पढ़ें नेपाल में चप्पे-चप्पे पर सेना, नियंत्रण संभाला, कई उड़ानें रद्द,पशुपतिनाथ मंदिर बंद,आज प्रदर्शनकारियों से होगी वार्ता

प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के इसरो कमांड सेंटर में वैज्ञानिकों की सभा को संबोधित करते हुए ये घोषणाएं कीं।

और पढ़ें दुर्गा पूजा से पहले बांग्लादेश ने भारत को दी 1,200 टन हिल्सा मछली निर्यात की मंजूरी, 2012 से लगी रोक में ढील

पीम ने कहा, “भारत ने उस टचडाउन प्‍वाइंट का नाम “शिव शक्ति प्‍वाइंट” रखने का फैसला किया है, जहां विक्रम लैंडर ने चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग की थी।

और पढ़ें Raebareli में सियासी त्रिमूर्ति! Rahul Akhilesh Tejasvi को बताया ब्रह्मा-विष्णु-महेश!

चंद्रमा का शिव शक्ति प्‍वांइट हिमालय से कन्याकुमारी तक एकता का प्रतीक होगा। उन्होंने रेखांकित किया कि शिव शक्ति प्वाइंट भावी पीढ़ियों को मानवता के कल्याण के लिए विज्ञान के उपयोग की दिशा में प्रेरित करेगा।

पीएम मोदी ने कहा कि चंद्रमा पर वह प्‍वांइट जहां चंद्रयान मिशन-2 ने निशान छोड़े हैं उसे “तिरंगा” कहा जाएगा।

पीएम ने कहा, तिरंगा प्वाइंट प्रेरणा का काम करेगा। यह एक प्रतीक होगा जो बताएगा कि असफलता अंत नहीं है। यह इस बात का भी प्रमाण होगा कि यदि आप प्रतिबद्ध हैं तो सफलता निश्चित है। चंद्रयान-3 मिशन ने पूरी पीढ़ी को प्रेरित किया है, भावना को आत्मसात किया है। उन्होंने कहा कि हर बच्चा, जो चंद्रमा का बीज बोएगा उसके अंदर उपलब्धि की भावना होगी।

पीएम मोदी ने कहा, “हिंदुस्तान (भारत) हर साल 23 अगस्त को चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग के दिन को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के रूप में मनाएगा। राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार का जश्न मनाया जाएगा। ”

इसके पूर्व शनिवार सुबह इसरो पहुंचने पर प्रधानमंत्री का इसरो के अध्यक्ष एस. सोमनाथ, इसरो टेलीमेट्री, ट्रैकिंग और कमांड नेटवर्क (आईएसटीआरएसी) के निदेशक बी.एन. रामकृष्ण और यू.आर. राव सैटेलाइट सेंटर के निदेशक एस. शंकरन ने स्वागत किया।

पीएम मोदी ने तीनों वैज्ञानिकों को गले लगाकर स्वागत किया और उनकी पीठ थपथपाई। बाद में, उन्होंने उनके साथ तस्वीरें खिंचवाईं। सूत्रों के मुताबिक, पीएम मोदी इसरो में 45 मिनट तक वैज्ञानिकों से बातचीत करेंगे। हजारों लोग इसरो के आसपास जमा होकर पीएम मोदी के जयकारे लगाते नजर आए

 

 

लेखक के बारे में

रॉयल बुलेटिन न्यूज़ Picture

रॉयल बुलेटिन उत्तर भारत का प्रमुख हिंदी दैनिक है, जो पाठकों तक स्थानीय, क्षेत्रीय और राष्ट्रीय खबरें तेज़, सटीक और निष्पक्ष रूप में पहुँचाता है, हिंदी पत्रकारिता का एक भरोसेमंद मंच !

नवीनतम

रक्तदान, स्वच्छता, प्रदर्शनी और संगोष्ठी: मुरादाबाद में भाजपा ने सेवा पखवाड़ा के कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की

Moradabad News: भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय, मुरादाबाद में आयोजित कार्यशाला में निर्णय लिया गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
रक्तदान, स्वच्छता, प्रदर्शनी और संगोष्ठी: मुरादाबाद में भाजपा ने सेवा पखवाड़ा के कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की

सीएम योगी के निर्देश पर सख्ती: मुरादाबाद में "नो हेलमेट नो फ्यूल" अभियान की कड़ी निगरानी- Moradabad News

Moradabad News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रेरित अभियान “नो हेलमेट-नो फ्यूल” को सख्ती से लागू करने के लिए जिलाधिकारी मुरादाबाद...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
सीएम योगी के निर्देश पर सख्ती: मुरादाबाद में "नो हेलमेट नो फ्यूल" अभियान की कड़ी निगरानी- Moradabad News

सोनीपत हाउसिंग बोर्ड में रिश्वतखोरी का बड़ा खुलासा: एसीबी के जाल में क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार

Haryana News: सोनीपत के हाउसिंग बोर्ड कार्यालय में बुधवार को एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक...
देश-प्रदेश  हरियाणा 
सोनीपत हाउसिंग बोर्ड में रिश्वतखोरी का बड़ा खुलासा: एसीबी के जाल में क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार

मृत्यु अटल है, डरना व्यर्थ: भय नहीं, आत्मचिंतन करें

"बनने वाले का नष्ट होना और जन्म लेने वाले की मृत्यु तो निश्चित है।" यह पंक्ति न केवल गीता के...
धर्म ज्योतिष  अनमोल वचन 
मृत्यु अटल है, डरना व्यर्थ: भय नहीं, आत्मचिंतन करें

दैनिक राशिफल- 11 सिंतबर 2025, बुधवार

मेष: कर्ज तथा रोगों से मुक्ति भी संभव है। मान-सम्मान में वृद्घि होगी। जमीन जायदाद का लाभ भी हो सकता...
धर्म ज्योतिष  राशिफल 
दैनिक राशिफल- 11 सिंतबर 2025, बुधवार

उत्तर प्रदेश

रक्तदान, स्वच्छता, प्रदर्शनी और संगोष्ठी: मुरादाबाद में भाजपा ने सेवा पखवाड़ा के कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की

Moradabad News: भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय, मुरादाबाद में आयोजित कार्यशाला में निर्णय लिया गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
रक्तदान, स्वच्छता, प्रदर्शनी और संगोष्ठी: मुरादाबाद में भाजपा ने सेवा पखवाड़ा के कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की

सीएम योगी के निर्देश पर सख्ती: मुरादाबाद में "नो हेलमेट नो फ्यूल" अभियान की कड़ी निगरानी- Moradabad News

Moradabad News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रेरित अभियान “नो हेलमेट-नो फ्यूल” को सख्ती से लागू करने के लिए जिलाधिकारी मुरादाबाद...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
सीएम योगी के निर्देश पर सख्ती: मुरादाबाद में "नो हेलमेट नो फ्यूल" अभियान की कड़ी निगरानी- Moradabad News

मेरठ पहुंचे अक्षय कुमार और अरशद वारसी, जॉली एलएलबी-3 के प्रमोशन में फैंस से की मुलाकात

मेरठ। मेरठ में जॉली एलएलबी-3 के प्रमोशन के लिए अभिनेता अक्षय कुमार और अरशद वारसी मेरठ के शॉप्रिक्स मॉल पहुंचे।...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ पहुंचे अक्षय कुमार और अरशद वारसी, जॉली एलएलबी-3 के प्रमोशन में फैंस से की मुलाकात

सहारनपुर: बेहट में ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से महिला की मौत, दो गंभीर घायल

सहारनपुर। थाना बेहट क्षेत्रान्तर्गत हथिनीकुंड घूमने जा रहे बाइक सवार ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आ गए। हादसे में एक...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: बेहट में ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से महिला की मौत, दो गंभीर घायल