कैराना के मेले में मौत का कुंआ बनकर तैयार, प्रशासन बेखबर

कैराना। नगर के तितरवाड़ा रोड पर नियमों की अनदेखी करते हुए आबादी के बीच मेला सजाया जा रहा है,जिसमें प्रतिबंधित मौत का कुंआ बनकर तैयार हो चुका है, लेकिन अभी तक अधिकारियों की नींद नही खुली है। क्या उन्हें किसी बड़े हादसे का इंतजार है? नगर के तितरवाड़ा रोड पर शातिर मेला संचालक द्वारा नियमों […]
कैराना। नगर के तितरवाड़ा रोड पर नियमों की अनदेखी करते हुए आबादी के बीच मेला सजाया जा रहा है,जिसमें प्रतिबंधित मौत का कुंआ बनकर तैयार हो चुका है, लेकिन अभी तक अधिकारियों की नींद नही खुली है। क्या उन्हें किसी बड़े हादसे का इंतजार है?
नगर के तितरवाड़ा रोड पर शातिर मेला संचालक द्वारा नियमों की अनदेखी कर मेला सजाया जा रहा है, जिसमे प्रतिबंध के बावजूद कई तरह के झूले, मौत कुंआ आदि लगाए जा रहे है, इस सबके बावजूद संबंधित अधाकरी उदासीन बने हुए हैं। अगर कोई बड़ा हादसा हो गया तो कौन होगा इसका जिम्मेदार।
आबादी के बीच नियमों की अनदेखी कर मेला संचालक प्रशासन को गुमराह कर अपनी परमीशन स्वीकृत कराने में कामयाब हो गया है। बोर्ड परीक्षाओं को नजर अंदाज कर मेला लगाने की अनुमति देना छात्र-छात्राओं की मेहनत पर पानी फेरने के बराबर है।क्या संबंधित अधिकारी संज्ञान लेकर कार्रवाई करेंगे?
मेले के शोर में कैसे होगी परीक्षा की तैयारियां
नगर के तितरवाड़ा रोड पर आबादी के बीचो बीच सजाए जा रहे मेले ने छात्र-छात्राओं के साथ-साथ अभिभावकों की भी चिंताएं बढ़ा दी हैं। अभिभावकों का कहना है आबादी के बीच लगाए जा रहे मेले के शोर गुल के बीच हमारे बच्चे परीक्षा की तैयारियां कैसे करेंगे। बोर्ड परीक्षा को नजर अंदाज कर संबंधित अधिकारियों मेले की अनुमति किस आधार पर दे दी वो भी आबादी के बीच।
साथ ही मेले मार्ग से बड़ी संख्या में छात्राएं प्रतिदिन स्कूल जाती हैं और परीक्षा देने के लिए भी इसी मार्ग से होकर जाना पड़ता है,जिनकी सुरक्षा भी रामभरोसे है।
प्रसिद्ध चिकत्सक बीमारी के प्रति कर रहे जागरूक
जनपद के प्रसिद्ध चिकित्सक जहां वीडियो जारी कर खसरा, दस्त आदि के संक्रमण को लेकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं, वहीं मेला संचालक भीड़ जुटाकर संक्रमण फैलाने की तैयारियां कर रहा है। डॉक्टर अकबर खान का कहना है कि जनपद में खसरा के लक्षण तेजी से फैल रहे हैं।
खसरा रोगी को अन्य बच्चों से बिलकुल अलग रखा जाए,अन्यथा लक्षण तेजी से फैल सकते हैं, जिससे न जाने कितने बच्चे बीमारी से ग्रस्त हो सकते हैं।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां