शामली: नानूपुरा में धारदार हथियार से हमला, युवक गंभीर रूप से घायल
शामली। शहर कोतवाली क्षेत्र के नानूपुरा मोहल्ले में रविवार शाम दो पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट और धारदार हथियार से हमला होने का मामला सामने आया है। हमले में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसने सभासद के बेटे पर हमला करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।
ये भी पढ़ें शामली के थानाभवन में सैयद मुनावरी बेगम की राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग में नियुक्ति पर हर्ष का माहौलशहर के मोहल्ला नानूपुरा निवासी आफताब पुत्र लतीफ अहमद ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गत रविवार शाम करीब साढ़े चार बजे उसका छोटा भाई तारीक मेहताब घर के बाहर सीढ़ी लगाकर सीसीटीवी कैमरे ठीक कर रहा था। इसी दौरान कैलू मेंम्बर का बेटा अपने दो साथियों के साथ स्कूटर पर वहां पहुंचा और सीढ़ी हटाने को कहा। जब तारीक ने दो मिनट रुकने को कहा, तो कैलू मेंम्बर के बेटे और उसके साथियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी।
आरोप है कि विरोध करने पर तीनों ने मारपीट शुरू कर दी और उनके 70 वर्षीय पिता के साथ भी हाथापाई की। इस दौरान कैलू मेंम्बर के बेटे ने स्कूटर से धारदार हथियार निकालकर तारीक मेहताब के सिर पर वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन घायल को तत्काल अस्पताल ले गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।
रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

टिप्पणियां