एशिया कप 2025: पाकिस्तान का ओमान के खिलाफ पहला मुकाबला, जानिए पूरी जानकारी

On

नई दिल्ली। पाकिस्तान एशिया कप 2025 में शुक्रवार से अपने अभियान की शुरुआत करेगा। यह टीम अपने पहले मुकाबले में ओमान को चुनौती देगी। टी20 इतिहास में पहली बार दोनों टीमें एक-दूसरे का सामना करने जा रही हैं। ग्रुप-ए का यह मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। इस मुकाबले में पाकिस्तानी टीम का पलड़ा ज्यादा भारी नजर आ रहा है, लेकिन ओमान बड़ा उलटफेर करने की कोशिश करेगा।

 

और पढ़ें कार्डिफ़ में बारिश से प्रभावित पहले टी20 में दक्षिण अफ्रीका ने इंग्लैंड को डीएलएस से 14 रन से हराया

और पढ़ें Ind vs Pak: एशिया कप 2025 में फैंस का बदला रुख, आधे टिकट अब तक अनसोल्ड

सलमान आगा की कप्तानी में पाकिस्तानी टीम को सईम अयूब और साहिबजादा फरहान से बल्लेबाजी में खासा उम्मीदें होंगी। वहीं, मोहम्मद नवाज टीम की गेंदबाजी को मजबूती दे सकते हैं। दूसरी ओर, ओमान को बल्लेबाजी में जतिंदर सिंह और आमिर कलीम से उम्मीदें होंगी। गेंदबाजी का जिम्मा शकील अहमद और समय श्रीवास्तव के पास होगा। दुबई की पिच पर थोड़ी घास है।

और पढ़ें कपिल देव ने की टीम इंडिया की तारीफ, बोले- एशिया कप में चैंपियन बनकर लौटेगी भारत

 

यहां 10 सितंबर को भारत-यूएई के बीच मुकाबला खेला गया था, जिसमें स्पिनर्स और मध्यम तेज गति के गेंदबाजों को मदद मिली थी। अत्यधिक गर्मी के साथ टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी चुन सकती है। पाकिस्तान और ओमान के बीच यह मुकाबला भारतीय समय के अनुसार रात आठ बजे से खेला जाएगा। टॉस आधा घंटा पहले यानी शाम 7.30 बजे होगा। मैच का लाइव टेलीकास्ट सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर उपलब्ध होगा, जबकि लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव एप पर देखी जा सकती है।

 

पाकिस्तान की टीम: साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, फखर जमान, सलमान आगा (कप्तान), हसन नवाज, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ, अबरार अहमद, मोहम्मद वसीम जूनियर, हसन अली, हुसैन तलत, खुशदिल शाह, सलमान मिर्जा और सुफियान मुकीम। ओमान की टीम: जतिंदर सिंह (कप्तान), आमिर कलीम, आशीष ओडेदरा, हम्माद मिर्जा, मोहम्मद नदीम, आर्यन बिष्ट, विनायक शुक्ला (विकेटकीपर), सुफयान महमूद, हसनैन शाह, शकील अहमद, समय श्रीवास्तव, करण सोनावले, मोहम्मद इमरान, शाह फैसल, जिक्रिया इस्लाम, सुफयान यूसुफ और नदीम खान।



 

लेखक के बारे में

नवीनतम

गणेश विसर्जन जुलूस में बड़ा हादसा, हासन में 8 की मौत, 20 घायल

गणेश विसर्जन जुलूस में दर्दनाक हादसा: बैंगलोर के हासन में 8 की मौत, 20 से ज्यादा घायल बैंगलोर। कर्नाटक के...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय  देश-प्रदेश  अन्य राज्य 
गणेश विसर्जन जुलूस में बड़ा हादसा, हासन में 8 की मौत, 20 घायल

लखनऊ: पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर और पत्नी नूतन पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज, राजनीतिक प्रतिशोध का आरोप

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर और उनकी पत्नी नूतन ठाकुर के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
लखनऊ: पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर और पत्नी नूतन पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज, राजनीतिक प्रतिशोध का आरोप

सुप्रीम कोर्ट का फैसला, कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न की शिकायत दर्ज करने की अधिकतम सीमा छह माह की तय

नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने एक महत्वपूर्ण फैसले में स्पष्ट किया है कि कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न की...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
सुप्रीम कोर्ट का फैसला, कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न की शिकायत दर्ज करने की अधिकतम सीमा छह माह की तय

दिल्ली के करावल नगर में सनसनी, अज्ञात हमलावरों ने युवक को सरेआम गोली मारकर उतारा मौत के घाट

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के करावल नगर इलाके में शुक्रवार देर शाम हुई अंधाधुंध गोलीबारी से हड़कंप मच गया। नानक...
Breaking News  दिल्ली NCR  दिल्ली 
दिल्ली के करावल नगर में सनसनी, अज्ञात हमलावरों ने युवक को सरेआम गोली मारकर उतारा मौत के घाट

बढ़ती उम्र के साथ बढ़ता तनाव

-कृष्णा कुमारी अक्सर देखने में आता है कि महिलायें और किशोरियां अपनी त्वचा, अपने बालों आदि के प्रति खास...
लाइफस्टाइल  हेल्थ 
बढ़ती उम्र के साथ बढ़ता तनाव

उत्तर प्रदेश

लखनऊ: पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर और पत्नी नूतन पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज, राजनीतिक प्रतिशोध का आरोप

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर और उनकी पत्नी नूतन ठाकुर के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
लखनऊ: पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर और पत्नी नूतन पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज, राजनीतिक प्रतिशोध का आरोप

सुशीला बनीं नई पीएम, नेपाल में आपातकाल लागू,जेल से भागे 67 कैदी पकड़े, 22 यूपी के शामिल

काठमांडू। नेपाल की राजनीति में उथल-पुथल के बीच एक बड़ा बदलाव सामने आया है। देश की पूर्व चीफ जस्टिस सुशीला...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
सुशीला बनीं नई पीएम, नेपाल में आपातकाल लागू,जेल से भागे 67 कैदी पकड़े, 22 यूपी के शामिल

प्रदर्शनकारियों से सख्ती नहीं, संवेदनशीलता से निपटें: डीजीपी राजीव कृष्ण

लखनऊ। बाराबंकी में छात्रों पर लाठीचार्ज और गाजीपुर में दिव्यांग की पुलिस पिटाई से मौत की घटनाओं के बाद प्रदेश...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
प्रदर्शनकारियों से सख्ती नहीं, संवेदनशीलता से निपटें: डीजीपी राजीव कृष्ण

सहारनपुर: दुष्कर्म के दोषी को 20 साल का सश्रम कारावास, 25 हजार रुपये का जुर्माना

सहारनपुर। न्यायालय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कक्ष संख्या-15 ने एक अभियुक्त को दुष्कर्म के अभियोग में दोषी पाते हुए...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: दुष्कर्म के दोषी को 20 साल का सश्रम कारावास, 25 हजार रुपये का जुर्माना