रोमांचक मुकाबले में भारतीय अंडर-19 टीम ने बंगलादेश को 18 रनों से हराया

On

 

बुलावायो। वैभव सूर्यवंशी (72) और अभिज्ञान कुंडु (80) की अर्धशतकीय पारियों के बाद विहान मल्होत्रा (चार विकेट) और खिलन पटेल (तीन विकेट) के दमदार प्रदर्शन बदौलत भारत ने शनिवार काे अंडर-19 विश्वकप के वर्षा प्रभावित मुकाबले में बंगलादेश को डीएलएस पद्धति से 18 रनों से शिकस्त दी। 239 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बंगलादेश की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने पहले ही ओवर में जावद अबरार (पांच) का विकेट गंवा दिया। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये कप्तान अजीजुल हकीम ने रफत बेग के साथ पारी को संभाला और दूसरे विकेट के लिए 56 रन जोड़े।

12वें ओवर में कनिष्क चौहान ने रफत बेग (37) को आउटकर इस साझेदारी को तोड़ा। दो विकेट पर 92 के स्कोर के बाद बारिश शुरु हो गई और बारिश रूकने के बाद बंगलादेश को संशेधित लक्ष्य मिला, जिसे वह हासिल करने में विफल रही।बंगलादेश का तीसरा विकेट कमाल सिद्दीकी (15) के रूप में गिरा। उन्हें विहान मल्होत्रा ने अपनी ही गेंद पर कैच आउट किया। इसके बाद 24वें ओवर में मल्होत्रा ने शेख परवेज जिबोन (सात) को आउट कर पवेलियन भेज दिया। अगले ही ओवर में खिलन पटेल ने अजीजुल हकीम (51) के रूप में बंगलादेश का पांचवां विकेट झटकर भारत की मैच में वापसी कराई। इसके बाद खिलन पटेल ने फरीद हसन (एक) को भी अपना शिकार बना लिया। 29वें ओवर की तीसरी गेंद पर खिलन पटेल ने इकबाल हुसैन इमोन (दो) को आउटकर 146 के स्कोर पर बंगलादेश की पारी का अंत कर दिया।
भारत के लिए विहान मल्होत्रा ने चार विकेट लिये। खिलन पटेल को तीन विकेट मिले। कनिष्क चौहान और दीपेश देवेंद्रन ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।
इससे पहले बंगलादेश ने आज यहां टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय अंडर-19 टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने 53 के स्कोर तक अपने तीन विकेट गंवा दिये। कप्तान आयुष म्हात्रे (छह), वेदांत त्रिवेदी (शून्य) को अल फहद ने तीसरे ओवर में आउट किया। विहान मल्होत्रा (सात) को 10वें ओवर में अजीज़ुल हकीम ने अपना शिकार बनाया।

होलिका में ‘टैरिफ वार’ की थीम, प्रधानमंत्री मोदी का ‘पुष्पा’ अवतार बता दिया सशक्त भारत का संदेश ये भी पढ़ें  होलिका में ‘टैरिफ वार’ की थीम, प्रधानमंत्री मोदी का ‘पुष्पा’ अवतार बता दिया सशक्त भारत का संदेश


इसके बाद बल्लेबाजी करने आये अभिज्ञान कुंडु ने वैभव सूर्यवंशी के साथ पारी को संभाला और तेजी के साथ रन भी बटोरे। दोनों बल्लेबाजों के बीच चौथे विकेट के लिए 62 रन जोड़े। इस दौरान वैभव सूर्यवंशी ने अपना अर्धशतक पूरा किया। 27वें ओवर में इकबाल हुसैन इमोन ने वैभव सूर्यवंशी को आउटकर भारत को चौथा झटका दिया। वैभव सूर्यवंशी ने 67 गेंदों में छह चौके और तीन छक्के उड़ाते हुए 72 रनों की आतिशी पारी खेली। हरवंश पंगालिया (दो) और कनिष्क चौहान (28) रन बनाकर आउट हुये। बारिश के कारण खेल रोके जाने के समय भारत ने 39 ओवर में छह विकेट पर 192 रन बना लिये है। बारिश के बाद फिर से खेल शुरु होने पर 40वें ओवर में शेख परवेज जिबोन अमब्रिश (पांच) को आउट किया। भारत का आठवां विकेट खिलन पटेल (आठ) के रूप में 45वें ओवर में गिरा। इस दौरान अभिज्ञान कुंडु एक छोर थामे रन बनाते रहे, उन्हें 47वें ओवर में अल फहद ने आउट किया।अभिज्ञान कुंडु ने 112 गेंदों में चार चौके और तीन छक्के उड़ाते हुए 80 रनों की पारी खेली। 49वें ओवर की चौथी गेंद पर अल फहद ने दीपेश देवेंद्रन छह गेंदों में 11 रन को आउटकर भारतीय पारी को 238 के स्कोर रोक दिया।
बंगलादेश के लिए अल फहद ने पांच विकेट लिये। इकबाल हुसैन इमोन और अजीज़ुल हकीम ने दो-दो विकेट लिये। शेख परवेज जिबोन ने एक बल्लेबाज को आउट किया।

राजस्थान के बीकानेर में ट्राई ने मोबाइल सेवाओं की गुणवत्ता जांची, जियो और एयरटेल का प्रदर्शन बेहतर ये भी पढ़ें  राजस्थान के बीकानेर में ट्राई ने मोबाइल सेवाओं की गुणवत्ता जांची, जियो और एयरटेल का प्रदर्शन बेहतर

Views: 37

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

मार्च शुरू होते ही तपने लगा मध्य प्रदेश, कई जिलों में 33 से 35 डिग्री पार तेज धूप, बीच मार्च में 40 डिग्री तक पहुंच सकता है तापमान

इस साल मध्य प्रदेश में मार्च की शुरुआत के साथ ही मौसम ने अपना रंग बदलना शुरू कर दिया है।...
मध्य प्रदेश 
मार्च शुरू होते ही तपने लगा मध्य प्रदेश, कई जिलों में 33 से 35 डिग्री पार तेज धूप,  बीच मार्च में 40 डिग्री तक पहुंच सकता है तापमान

प्लास्टिक मल्चिंग से बढ़ेगी सब्जी की पैदावार कम खर्च में ज्यादा उत्पादन जानिए खेती का आसान तरीका

आज के समय में खेती करना पहले की तुलना में काफी चुनौतीपूर्ण हो गया है। खेती में लागत लगातार बढ़...
कृषि 
प्लास्टिक मल्चिंग से बढ़ेगी सब्जी की पैदावार कम खर्च में ज्यादा उत्पादन जानिए खेती का आसान तरीका

भारत में Hyundai का बड़ा धमाका फरवरी 2026 में 66134 कारों की रिकॉर्ड बिक्री कंपनी ने रचा इतिहास

ऑटोमोबाइल सेक्टर से एक बड़ी खबर सामने आई है। भारत में कार बनाने वाली बड़ी कंपनी Hyundai ने फरवरी 2026...
ऑटोमोबाइल 
भारत में Hyundai का बड़ा धमाका फरवरी 2026 में 66134 कारों की रिकॉर्ड बिक्री कंपनी ने रचा इतिहास

2 लाख डाउन पेमेंट में घर लाएं Citroen Basalt ऑटोमैटिक SUV, हर महीने सिर्फ 19627 रुपये EMI में , जानिए पूरी फाइनेंस डिटेल

अगर आप नई SUV खरीदने का सपना देख रहे हैं और ऐसी कार चाहते हैं जो शानदार लुक के साथ...
ऑटोमोबाइल 
2 लाख डाउन पेमेंट में घर लाएं Citroen Basalt ऑटोमैटिक SUV, हर महीने सिर्फ 19627 रुपये EMI में , जानिए पूरी फाइनेंस डिटेल

गाज़ियाबाद में योगी सरकार का सख्त एक्शन, यूट्यूबर सलीम पर हमले का दूसरा आरोपी भी किया ढेर, 48 घंटे में दो भाइयों का अंत

गाज़ियाबाद। गाज़ियाबाद में 'एक्स-मुस्लिम' यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर जानलेवा हमला करने वाले दूसरे आरोपी गुलफाम को भी पुलिस ने मुठभेड़...
Breaking News  मुख्य समाचार  दिल्ली NCR  गाज़ियाबाद 
गाज़ियाबाद में योगी सरकार का सख्त एक्शन, यूट्यूबर सलीम पर हमले का दूसरा आरोपी भी किया ढेर, 48 घंटे में दो भाइयों का अंत

उत्तर प्रदेश

मेरठ के कंकरखेड़ा थाने में बहू की भाभी ने ससुर को जड़ा थप्पड़, जमकर चले लात-घूंसे, पांच लोगों का हुआ चालान

   मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में थाना परिसर के भीतर ही कानून की धज्जियां उड़ाने का एक सनसनीखेज मामला...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ के कंकरखेड़ा थाने में बहू की भाभी ने ससुर को जड़ा थप्पड़, जमकर चले लात-घूंसे, पांच लोगों का हुआ चालान

सहारनपुर में तेज रफ्तार कार और ट्रैक्टर ट्रॉली की भिड़ंत, देहरादून निवासी चालक गंभीर

सहारनपुर। थाना नागल क्षेत्र अंतर्गत बसेड़ा गांव के नजदीक एक तेज रफ्तार कार और ट्रैक्टर ट्रॉली की जबरदस्त भिड़ंत में...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में तेज रफ्तार कार और ट्रैक्टर ट्रॉली की भिड़ंत, देहरादून निवासी चालक गंभीर

सहारनपुर में नाबालिग से दुष्कर्म का वांछित आरोपी गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट में जेल भेजा

सहारनपुर। थाना सदर बाजार पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के वांछित अभियुक्त गिरफ्तार को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में नाबालिग से दुष्कर्म का वांछित आरोपी गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट में जेल भेजा

सहारनपुर में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट में भेजा जेल

सहारनपुर। थाना नागल पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर दुष्कर्म करने वाले एक आरोपी गिरफ्तार कर उसका चालान काटकर जेल भेज...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट में भेजा जेल

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम