गहलोत ने कहा, वित्त मंत्री का बयान स्पष्ट नहीं

जयपुर। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) के लिए एनपीएस के फंड को वापस पाने के लिए राज्य सरकारों को ‘नहीं’ कहा है। इसके बाद राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि वित्त मंत्री के बयान में स्पष्टता का अभाव है। गहलोत ने मंगलवार को कहा कि, अगर उन्हें लगता है […]
जयपुर। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) के लिए एनपीएस के फंड को वापस पाने के लिए राज्य सरकारों को ‘नहीं’ कहा है।
इसके बाद राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि वित्त मंत्री के बयान में स्पष्टता का अभाव है। गहलोत ने मंगलवार को कहा कि, अगर उन्हें लगता है कि ओपीएस गलत है तो उन्हें स्पष्ट रूप ये बात कहनी चाहिए।
उन्होंने आगे कहा कि पुरानी पेंशन योजना पर उनका रुख कर्मचारियों के ²ष्टिकोण के संदर्भ में सही नहीं है। कर्मचारियों के बीच विश्वास पैदा करने के लिए ओपीएस को स्वीकार किया जाना चाहिए।
उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, “कर्मचारियों के पैसे को एक अस्थिर शेयर बाजार में नहीं लगाया जा सकता।
न्यायिक आयोग का कहना है कि वह एनपीएस (नई पेंशन योजना) को स्वीकार नहीं करेगा। ओपीएस उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों और सेना पर भी लागू होता है, हालांकि अर्धसैनिक बलों में यह एनपीएस को लागू किया गया है।”
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां