बिना शोर-शराबे के शादी के बंधन में बंधे दो IAS, फिजूलखर्ची करने वालों को दिखाया आईना

On

अलवर/ । राजस्थान में अलवर के मिनि सचिवालय में वर्ष 2023 आईएस बैच भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी (आईएएस) माधव भारद्वाज और अदिति वासने बुधवार को शादी के पवित्र बंधन में बंध गये। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दौरान न तो बैंड बाजा था न ढोल नगाड़े और न ही कोई शोर शराबा रहा। सादगी से दोनों ने जिला कलेक्टर अर्पिता शुक्ला के सामने अपनी शादी पंजीकृत करवाई। इस दौरान केवल दोनों के माता-पिता और भाई-बहन मौजूद थे। आईएएस माधव भारद्वाज अलवर में उपखंड अधिकारी (एसडीएम) के पद पर कार्यरत हैं।

अलीगढ़: यूजीसी के नए नियमों के खिलाफ करणी सेना का हल्लाबोल, 8 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में होगा महा-आंदोलन ये भी पढ़ें  अलीगढ़: यूजीसी के नए नियमों के खिलाफ करणी सेना का हल्लाबोल, 8 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में होगा महा-आंदोलन

रामपुर: यूपी बोर्ड परीक्षा कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच शुरू, 74 केंद्रों पर हिंदी परीक्षा ये भी पढ़ें  रामपुर: यूपी बोर्ड परीक्षा कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच शुरू, 74 केंद्रों पर हिंदी परीक्षा

तो उनकी आईएएस पत्नी अदिति गुजरात के जामनगर में एसडीएम पद पर पदस्थ हैं।
बुधवार को अलवर के मिनी सचिवालय में दोनों आईएएस अधिकारियों की शादी चर्चा का विषय बन गई। मसूरी के रहने वाले माधव भारद्वाज अलवर में एसडीएम के पद पर कार्यरत हैं। तो उनकी पत्नी अदिति वासने मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बरेली की हैं। उनके पिता व्यापारी हैं और वे तीन बहन भाई है। माधव और अदिति ने बताया कि दोनों की मुलाकात आईएएस ट्रेनिंग के दौरान हुई थी। मुलाकात प्यार में बदली तो दोनों ने शादी करने का फैसला लिया।
दोनों आईएएस अधिकारियों ने परिवार की सहमति के बाद बुधवार को अलवर जिला कलेक्टर अर्पिता शुक्ल के सामने अपनी शादी पंजीकृत रजिस्टर्ड करवाई। इस दौरान मिनी सचिवालय के अधिकारी मौजूद रहे।

मेरठ में 25 हजार का इनामी हत्यारोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली ये भी पढ़ें  मेरठ में 25 हजार का इनामी हत्यारोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

माधव एवं अदिति ने बताया कि वे लोग एक अच्छा सा मुहूर्त देखकर एक मंदिर में हिंदू रीति रिवाज से भी शादी की सभी रस्में करेंगे, लेकिन वह कार्यक्रम भी बिना किसी शोर शराबे एवं दिखावे के होगा। कार्यक्रमों में केवल परिवार के लोग शामिल होंगे। क्योंकि हिंदू धर्म में बिना अग्नि के फेरे लिए और बिना रीति रिवाज के शादी को पूर्ण नहीं माना जाता है। इसलिए दोनों ने आगामी अच्छे मुहूर्त पर परिवार की मौजूदगी में मंदिर में शादी करने का फैसला लिया है।
दोनों आईएएस बैच के टॉपर रहे हैं और पहले ही प्रयास में आईएएस बने। माधवपुर राजस्थान केडर जबकि अदिति को गुजरात केडर मिला। उनकी शादी से परिवार के लोग खुश हैं। उनकी शादी ने समाज में एक मिसाल कायम की है।

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

मुजफ्फरनगर: दो दिन से गोली बरसाने वाले रीलबाज़ बदमाशों को पुलिस ने किया 'लंगड़ा', मुठभेड़ में 2 इनामी आरोपी गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। जनपद के बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र में लगातार दो दिनों तक दिनदहाड़े फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले दो शातिर बदमाशों...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: दो दिन से गोली बरसाने वाले रीलबाज़ बदमाशों को पुलिस ने किया 'लंगड़ा', मुठभेड़ में 2 इनामी आरोपी गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर में मदद के बहाने 'धोखा', अस्पताल में घायल भाइयों को लावारिस छोड़ फरार हुआ कार सवार

मुजफ्फरनगर। मोरना-भोपा मार्ग पर एक बार फिर मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। एक तेज रफ्तार कार...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में मदद के बहाने 'धोखा', अस्पताल में घायल भाइयों को लावारिस छोड़ फरार हुआ कार सवार

मुजफ्फरनगर पुलिस का बड़ा धमाका: 80 करोड़ की साइबर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के 6 शातिर गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। जनपद में साइबर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना फुगाना और साइबर क्राइम थाने की...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर पुलिस का बड़ा धमाका: 80 करोड़ की साइबर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के 6 शातिर गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर: जान के दुश्मन बने परिजन, कोर्ट मैरिज करने वाले प्रेमी युगल ने एसएसपी ऑफिस पहुंचकर मांगी सुरक्षा

मुजफ्फरनगर। जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर आज उस समय हड़कंप मच गया जब एक प्रेमी युगल ने सुरक्षा...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: जान के दुश्मन बने परिजन, कोर्ट मैरिज करने वाले प्रेमी युगल ने एसएसपी ऑफिस पहुंचकर मांगी सुरक्षा

अलीगढ़ में नगर आयुक्त ने पूर्व नगर आयुक्त के खिलाफ लिखाई एफआईआर, 18 करोड़ के जमीन घोटाले का है मामला

अलीगढ़। ताला नगरी अलीगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई सामने आई है। वर्तमान नगर आयुक्त...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  अलीगढ  
अलीगढ़ में नगर आयुक्त ने पूर्व नगर आयुक्त के खिलाफ लिखाई एफआईआर, 18 करोड़ के जमीन घोटाले का है मामला

उत्तर प्रदेश

मुज़फ्फरनगर की दो बच्चों की मां ने फेसबुकिया प्यार के लिए छोड़ी लोकलाज, कोतवाली में पति के सामने प्रेमी संग शादी की जिद पर अड़ी

बागपत। जनपद के अग्रवाल मंडी टटीरी क्षेत्र में फेसबुक से शुरू हुआ प्रेम परवान चढ़ा तो दो बच्चों की मां...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बागपत 
मुज़फ्फरनगर की दो बच्चों की मां ने फेसबुकिया प्यार के लिए छोड़ी लोकलाज, कोतवाली में पति के सामने प्रेमी संग शादी की जिद पर अड़ी

मुरादाबाद–टिहरी राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण में आ रही दरगाह की मीनारें हटाई गईं, प्रशासन ने बुलडोजर से शुरू की कार्रवाई

मुरादाबाद। जनपद में निर्माणाधीन मुरादाबाद–टिहरी राष्ट्रीय राजमार्ग-734 के कार्य को गति देने के लिए प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है।...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद–टिहरी राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण में आ रही दरगाह की मीनारें हटाई गईं, प्रशासन ने बुलडोजर से शुरू की कार्रवाई

अमरोहा एसपी अमित कुमार आनंद ने किया रजबपुर थाने का वार्षिक निरीक्षण, सराहनीय कार्य करने वाले ग्राम प्रहरियों को किया सम्मानित

अमरोहा। जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद ने रजबपुर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  अमरोहा  
अमरोहा एसपी अमित कुमार आनंद ने किया रजबपुर थाने का वार्षिक निरीक्षण, सराहनीय कार्य करने वाले ग्राम प्रहरियों को किया सम्मानित

सर्वाधिक लोकप्रिय