संभल: इस वर्ष भी नहीं लगेगा नेजा मेला, हाईकोर्ट से मेला कमेटी को नहीं मिली राहत

संभल में लगने वाले ऐतिहासिक नेजा मेले को लेकर इस वर्ष भी असमंजस खत्म हो गया है। मेला कमेटी द्वारा दायर याचिका को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया है। कोर्ट ने मामले में हस्तक्षेप करने से इनकार करते हुए मेला कमेटी को निचली अदालत का रुख करने की सलाह दी है। हाईकोर्ट के इस फैसले के बाद इस साल भी मेले के आयोजन पर रोक बरकरार रहेगी।

सहारनपुर के बिजली विभाग में 32 लाख का खेल! उपभोक्ताओं का पैसा डकारने वाले अधिशासी अभियंता समेत 6 कर्मचारी निलंबित ये भी पढ़ें  सहारनपुर के बिजली विभाग में 32 लाख का खेल! उपभोक्ताओं का पैसा डकारने वाले अधिशासी अभियंता समेत 6 कर्मचारी निलंबित

बारात की घुड़चढ़ी में बवाल! वायुसेना कर्मी की पिटाई से मचा हड़कंप, दोनों पक्षों ने लगाए गंभीर आरोप ये भी पढ़ें  बारात की घुड़चढ़ी में बवाल! वायुसेना कर्मी की पिटाई से मचा हड़कंप, दोनों पक्षों ने लगाए गंभीर आरोप

17 से 19 मार्च तक प्रस्तावित था मेला

जानकारी के अनुसार, नेजा मेला 17 से 19 मार्च के बीच आयोजित किया जाना प्रस्तावित था। मेला कमेटी ने तैयारियां भी शुरू कर दी थीं और प्रशासन से अनुमति के लिए प्रयास किए जा रहे थे। लेकिन प्रशासन द्वारा अनुमति नहीं दिए जाने के बाद मेला कमेटी ने न्यायालय की शरण ली थी। अब हाईकोर्ट से राहत नहीं मिलने के कारण मेले का आयोजन संभव नहीं हो सकेगा।

मेरठ परिवार परामर्श केन्द्र में काउंसलिंग से पांच वैवाहिक जोड़ों में हुई सहमति ये भी पढ़ें  मेरठ परिवार परामर्श केन्द्र में काउंसलिंग से पांच वैवाहिक जोड़ों में हुई सहमति

पिछले वर्ष भी प्रशासन ने लगाया था प्रतिबंध

गौरतलब है कि पिछले वर्ष भी प्रशासन ने कानून व्यवस्था और सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए नेजा मेले के आयोजन पर रोक लगा दी थी। उस समय भी मेला कमेटी ने मेले के आयोजन की अनुमति के लिए प्रयास किए थे, लेकिन प्रशासनिक अनुमति नहीं मिल सकी थी। लगातार दूसरे वर्ष मेले पर रोक लगने से आयोजकों और स्थानीय लोगों में निराशा देखी जा रही है।

ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व रखता है नेजा मेला

नेजा मेला का आयोजन हर वर्ष सालार मसूद गाजी की याद में किया जाता रहा है। इस मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और जायरीन शामिल होते थे। यह मेला क्षेत्र की धार्मिक आस्था और परंपरा से जुड़ा एक महत्वपूर्ण आयोजन माना जाता है।

निचली अदालत में जाने की तैयारी में मेला कमेटी

हाईकोर्ट से याचिका खारिज होने के बाद अब मेला कमेटी निचली अदालत में जाने की तैयारी कर रही है। कमेटी के पदाधिकारियों का कहना है कि वे कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए मेले के आयोजन की अनुमति के लिए आगे भी प्रयास जारी रखेंगे। वहीं प्रशासन की ओर से फिलहाल मेले के आयोजन को लेकर कोई अनुमति नहीं दी गई है और क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्कता बरती जा रही है।

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

लेखक के बारे में

अभिषेक भारद्वाज। मंडल प्रभारी। मुरादाबाद  Picture

अभिषेक भारद्वाज एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 11 वर्षों से मुरादाबाद मंडल की पत्रकारिता का व्यापक अनुभव है। वे मुरादाबाद के प्रतिष्ठित एसएस न्यूज़ चैनल में संपादकीय प्रभारी जैसे महत्वपूर्ण पद पर कार्य कर चुके हैं। मुरादाबाद की राजनीतिक, सामाजिक और स्थानीय खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है। वर्तमान में वे रॉयल बुलेटिन के मुरादाबाद जिला प्रभारी के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

नवीनतम

सहारनपुर में साइबर ठगों ने बरपाया कहर, तीन अलग-अलग वारदातों में लाखों की नकदी पर किया हाथ साफ

सहारनपुर में साइबर ठगों ने बरपाया कहर, तीन अलग-अलग वारदातों में लाखों की नकदी पर किया हाथ साफसहारनपुर। जनपद...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में साइबर ठगों ने बरपाया कहर, तीन अलग-अलग वारदातों में लाखों की नकदी पर किया हाथ साफ

सर्वाइकल स्पॉन्डिलोसिस से परेशान? गर्दन दर्द और अकड़न दूर करने में कारगर योगासन

नई दिल्ली। सर्वाइकल स्पॉन्डिलोसिस एक ऐसी शारीरिक समस्या है, जो उम्र बढ़ने, गलत पोस्चर, लंबे समय तक कंप्यूटर या मोबाइल...
लाइफस्टाइल 
सर्वाइकल स्पॉन्डिलोसिस से परेशान? गर्दन दर्द और अकड़न दूर करने में कारगर योगासन

Akhilesh Yadav ने शंकराचार्य मामले पर सरकार को घेरा,बोले — धार्मिक पद की गरिमा की रक्षा करना सरकार की जिम्मेदारी

लखनऊ। ज्योतिष्पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी और उनके शिष्यों के साथ प्रयागराज कुम्भ में हुए कथित दुर्व्यवहार के...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
Akhilesh Yadav ने शंकराचार्य मामले पर सरकार को घेरा,बोले — धार्मिक पद की गरिमा की रक्षा करना सरकार की जिम्मेदारी

मेरठ: अवैध हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़, 'मेंढक' समेत दो गिरफ्तार, भारी मात्रा में पिस्टल और उपकरण बरामद

मेरठ। जनपद की थाना लिसाड़ी गेट पुलिस ने अवैध हथियारों के काले कारोबार के विरुद्ध एक बड़ी सफलता अर्जित की...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: अवैध हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़, 'मेंढक' समेत दो गिरफ्तार, भारी मात्रा में पिस्टल और उपकरण बरामद

युवा कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब की गिरफ्तारी के विरोध में यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल..दिल्ली में रेल रोकी, देशभर में प्रदर्शन

नई दिल्ली। एआई शिखर सम्मेलन में अर्धनग्न प्रदर्शन के मामले में गिरफ्तार किए गए भारतीय युवा कांग्रेस अध्यक्ष उदयभानु चिब...
Breaking News  राष्ट्रीय 
युवा कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब की गिरफ्तारी के विरोध में यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल..दिल्ली में रेल रोकी, देशभर में प्रदर्शन

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर में साइबर ठगों ने बरपाया कहर, तीन अलग-अलग वारदातों में लाखों की नकदी पर किया हाथ साफ

सहारनपुर में साइबर ठगों ने बरपाया कहर, तीन अलग-अलग वारदातों में लाखों की नकदी पर किया हाथ साफसहारनपुर। जनपद...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में साइबर ठगों ने बरपाया कहर, तीन अलग-अलग वारदातों में लाखों की नकदी पर किया हाथ साफ

Akhilesh Yadav ने शंकराचार्य मामले पर सरकार को घेरा,बोले — धार्मिक पद की गरिमा की रक्षा करना सरकार की जिम्मेदारी

लखनऊ। ज्योतिष्पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी और उनके शिष्यों के साथ प्रयागराज कुम्भ में हुए कथित दुर्व्यवहार के...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
Akhilesh Yadav ने शंकराचार्य मामले पर सरकार को घेरा,बोले — धार्मिक पद की गरिमा की रक्षा करना सरकार की जिम्मेदारी

मेरठ: अवैध हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़, 'मेंढक' समेत दो गिरफ्तार, भारी मात्रा में पिस्टल और उपकरण बरामद

मेरठ। जनपद की थाना लिसाड़ी गेट पुलिस ने अवैध हथियारों के काले कारोबार के विरुद्ध एक बड़ी सफलता अर्जित की...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: अवैध हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़, 'मेंढक' समेत दो गिरफ्तार, भारी मात्रा में पिस्टल और उपकरण बरामद

सहारनपुर में हत्या के प्रयास के अभियोग में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

सहारनपुर। जनपद सहारनपुर की थाना कोतवाली मण्डी पुलिस ने अपराध नियंत्रण और वांछित अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में हत्या के प्रयास के अभियोग में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
इलाहाबाद हाईकोर्ट की बागपत जिलाधिकारी को अंतिम चेतावनी, 5 फरवरी को पेश होने के निर्देश