फेसबुक से परवान चढ़े प्यार के लिए बेटी लाखों रुपये व जेवर लेकर प्रेमी संग फरार
फर्रुखाबाद। कायमगंज कोतवाली क्षेत्र में फेसबुक से हुई दोस्ती प्यार में बदल गई। प्यार परवान चढ़ा तो बेटी अपने घर से लाखों की नकदी-जेवरात लेकर प्रेमी संग भाग गई। पीड़ित पिता ने मामले में थाना पुलिस को तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है। कायमगंज नगर के एक मोहल्ले के निवासी ने पुलिस को […]
फर्रुखाबाद। कायमगंज कोतवाली क्षेत्र में फेसबुक से हुई दोस्ती प्यार में बदल गई। प्यार परवान चढ़ा तो बेटी अपने घर से लाखों की नकदी-जेवरात लेकर प्रेमी संग भाग गई।
पीड़ित पिता ने मामले में थाना पुलिस को तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है।
कायमगंज नगर के एक मोहल्ले के निवासी ने पुलिस को शुक्रवार को तहरीर देकर कहा है कि उसकी बेटी जिसकी उम्र लगभग 17 वर्ष है ।
उसका फेसबुक पर मध्य प्रदेश के जिला इंदौर के थाना चन्दरनगर राजा कॉलोनी निवासी एक युवक से संपर्क हुआ।
इसके बाद उसके प्रेम जाल में फंसी उसकी बेटी घर से दो बार लाखों का सामान लेकर चली गई। इसके बाद युवक के पिता ने माफी मांगते हुए कहा था कि अब ऐसी घटना की पुनरावृत्ति नहीं होगी और बेटी घर पर आ गई।
लेकिन इंदौर निवासी युवक नौ फरवरी को उसके घर आया और अकेला पाकर मेरी पत्नी से मारपीट कर बेटी को अपने साथ भगा ले गया।
आरोप है कि प्रेमी के साथ फरार हुई प्रेमिका बेटी जाते समय ढाई लाख रुपये जेवर तथा सवा दो लाख रुपये नकद ले गई है।
पीड़ित पिता ने ऐसी स्थिति में लड़की के साथ कुछ भी अनहोनी घटित होने की आशंका व्यक्त करते हुए पुलिस से खोजबीन कर बेटी को बरामद करने की गुहार लगाई है। पुलिस ने मामले में आरोपी के विरुद्ध आईपीसी की धारा 323, 363 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में पुलिस ने अग्रिम कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां