बिजनौर में होली और ईद को लेकर प्रशासन सतर्क, शांति बनाए रखने की अपील

बिजनौर। जिले की जिलाधिकारी जसजीत कौर ने आगामी होली और ईद-उल-फितर त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी होने की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि सभी त्योहार आपसी समन्वय, संयम और भाईचारे के साथ मनाए जाएं, ताकि किसी भी समुदाय की भावनाओं को ठेस न पहुंचे।

 

बुलंदशहर: 50 लाख का बैंक लोन नकली नोटों से चुकाने की थी तैयारी, नरौरा पुलिस ने प्रिंटर के साथ दबोचे तीन जालसाज ये भी पढ़ें  बुलंदशहर: 50 लाख का बैंक लोन नकली नोटों से चुकाने की थी तैयारी, नरौरा पुलिस ने प्रिंटर के साथ दबोचे तीन जालसाज

सीएम योगी का जापान दौरा : मित्सुई प्रबंधन के साथ की व्यापक निवेश पर चर्चा, दिया यूपी में बड़े निवेश का न्योता ये भी पढ़ें  सीएम योगी का जापान दौरा : मित्सुई प्रबंधन के साथ की व्यापक निवेश पर चर्चा, दिया यूपी में बड़े निवेश का न्योता

 

भड़काऊ भाषण और अफवाह फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई

जिलाधिकारी ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि कोई भी व्यक्ति धार्मिक अपशब्दों का प्रयोग न करे और न ही किसी प्रकार का भड़काऊ भाषण या धार्मिक उन्माद फैलाने का प्रयास करे। उन्होंने विशेष रूप से सोशल मीडिया पर निगरानी रखने की बात कही और लोगों से अपील की कि वे किसी भी तरह की आपत्तिजनक टिप्पणी या पोस्ट साझा करने से बचें। उन्होंने कहा कि शांति व्यवस्था भंग करने वाले शरारती और असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

होली से पहले शाहजहांपुर में अनोखी तैयारी! “लाट साहब” जुलूस के रास्ते पर स्थित ढकी गई धार्मिक स्थल ये भी पढ़ें  होली से पहले शाहजहांपुर में अनोखी तैयारी! “लाट साहब” जुलूस के रास्ते पर स्थित ढकी गई धार्मिक स्थल

 

 

कलेक्ट्रेट सभागार में हुई अहम बैठक

जिलाधिकारी ने यह निर्देश आज दोपहर करीब 1 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक के दौरान दिए। यह बैठक होली, रमजान और ईद-उल-फितर जैसे महत्वपूर्ण त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से बुलाई गई थी, जिसमें प्रशासनिक अधिकारी और संबंधित विभागों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

 

 

धर्मगुरुओं और नागरिकों से सहयोग की अपील

जिलाधिकारी ने जिले के धर्मगुरुओं और संभ्रांत नागरिकों से विशेष सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि यदि किसी को कानून व्यवस्था प्रभावित होने या सांप्रदायिक तनाव भड़कने की कोई जानकारी मिलती है, तो वे स्वयं हस्तक्षेप करने के बजाय तत्काल प्रशासन को सूचित करें। इससे समय रहते उचित कार्रवाई कर स्थिति को नियंत्रित किया जा सकेगा।

 

 

प्रशासन अलर्ट, शांति बनाए रखने पर जोर

जिला प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। साथ ही पुलिस और प्रशासनिक टीमों को संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने को कहा गया है, ताकि त्योहारों के दौरान शांति और सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह कायम रह सके।

Views: 14

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

लेखक के बारे में

अभिषेक भारद्वाज। मंडल प्रभारी। मुरादाबाद  Picture

अभिषेक भारद्वाज एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 11 वर्षों से मुरादाबाद मंडल की पत्रकारिता का व्यापक अनुभव है। वे मुरादाबाद के प्रतिष्ठित एसएस न्यूज़ चैनल में संपादकीय प्रभारी जैसे महत्वपूर्ण पद पर कार्य कर चुके हैं। मुरादाबाद की राजनीतिक, सामाजिक और स्थानीय खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है। वर्तमान में वे रॉयल बुलेटिन के मुरादाबाद जिला प्रभारी के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

नवीनतम

मुजफ्फरनगर: मंत्री कपिल देव अग्रवाल के 'होली मिलन' में सतरंगी छटा, अनामिका अंबर और सौरभ सुमन की कविताओं ने जीता दिल

मुज़फ्फरनगर (रॉयल बुलेटिन): शहर के दा एस डी पब्लिक स्कूल में उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री एवं नगर विधायक...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: मंत्री कपिल देव अग्रवाल के 'होली मिलन' में सतरंगी छटा, अनामिका अंबर और सौरभ सुमन की कविताओं ने जीता दिल

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने उठाई जिले का नाम बदलने की मांग, बोले— "मुजफ्फरनगर का नाम हो लक्ष्मी नगर"

मुज़फ्फरनगर (रॉयल बुलेटिन): जनपद में उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल द्वारा आयोजित भव्य होली...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
आचार्य प्रमोद कृष्णम ने उठाई जिले का नाम बदलने की मांग, बोले— "मुजफ्फरनगर का नाम हो लक्ष्मी नगर"

मुजफ्फरनगर में खौफनाक वारदात: चबूतरे के विवाद में घर में घुसकर महिलाओं पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला; नाबालिग को खींचने की कोशिश, वीडियो वायरल

चौरावाला (रॉयल बुलेटिन): जनपद के मोरना क्षेत्र अंतर्गत ककरौली थाना क्षेत्र के गांव चौरावाला में चबूतरे और नाली के विवाद...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में खौफनाक वारदात: चबूतरे के विवाद में घर में घुसकर महिलाओं पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला; नाबालिग को खींचने की कोशिश, वीडियो वायरल

मुज़फ़्फ़रनगर प्रशासन की जागी नींद, प्रभारी मंत्री ने अफसरों को दी 'चेतावनी', अतिक्रमणकारियों पर अब होगी सीधी कार्रवाई

मुज़फ़्फ़रनगर: जनपद के विकास भवन सभागार में बृहस्पतिवार को जिला प्रशासनिक समन्वय समिति की बैठक में प्रभारी मंत्री डॉ. सोमेंद्र...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुज़फ़्फ़रनगर प्रशासन की जागी नींद,  प्रभारी मंत्री ने अफसरों को दी 'चेतावनी', अतिक्रमणकारियों पर अब होगी सीधी कार्रवाई

खतौली: 2 मौतों के बाद जागी प्रशासन की नींद; कांवड़ पटरी मार्ग पर लगे हाईट गैज, 'मौत के सौदागर' भारी वाहनों पर लगा ब्रेक

खतौली: जनपद के खतौली क्षेत्र में बीते दो दिन पूर्व हुए उस दिल दहला देने वाले सड़क हादसे ने आखिरकार...
मुज़फ़्फ़रनगर 
खतौली: 2 मौतों के बाद जागी प्रशासन की नींद; कांवड़ पटरी मार्ग पर लगे हाईट गैज, 'मौत के सौदागर' भारी वाहनों पर लगा ब्रेक

उत्तर प्रदेश

अमरोहा के रिहायशी इलाके में तांडव: कॉटन वेस्ट कारखाने में लगी भीषण आग, धू-धू कर जला लाखों का माल

अमरोहा (रॉयल बुलेटिन): जनपद अमरोहा के नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित इस्लाम नगर इलाके में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  अमरोहा  
अमरोहा के रिहायशी इलाके में तांडव: कॉटन वेस्ट कारखाने में लगी भीषण आग, धू-धू कर जला लाखों का माल

कोडिनयुक्त कफ सिरप मामले में एसआईटी की बड़ी कार्रवाई, अंकुल मौर्या की 40 लाख की सम्पत्ति कुर्की का नोटिस

जौनपुर। यूपी के जौनपुर में कोडिनयुक्त कफ सिरप के अवैध कारोबार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत एसआईटी ने...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  जौनपुर  
कोडिनयुक्त कफ सिरप मामले में एसआईटी की बड़ी कार्रवाई, अंकुल मौर्या की 40 लाख की सम्पत्ति कुर्की का नोटिस

बीजेपी ने की नए ज़िलाध्यक्षों की घोषणा, शामली, अमरोहा, बागपत और सहारनपुर में इन्हें मिली ज़िम्मेदारी

लखनऊ-भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश में संगठन विस्तार के तहत 11 नए जिला अध्यक्षों की घोषणा की है।  यह...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ  शामली  बागपत 
बीजेपी ने की नए ज़िलाध्यक्षों की घोषणा, शामली, अमरोहा, बागपत और सहारनपुर में इन्हें मिली ज़िम्मेदारी

सहारनपुर: थाना नागल पुलिस ने ट्यूबवैल से केबल व बैटरी चोरी का आरोपी गिरफ्तार

सहारनपुर। थाना नागल पुलिस ने ट्यूबवैल से केबिल व बैटरी चोरी करने की घटना का खुलासा करते हुए एक आरोपी...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: थाना नागल पुलिस ने ट्यूबवैल से केबल व बैटरी चोरी का आरोपी गिरफ्तार

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश
इलाहाबाद हाईकोर्ट की बागपत जिलाधिकारी को अंतिम चेतावनी, 5 फरवरी को पेश होने के निर्देश