बिजनौर में पुलिस खिलाड़ियों का 'महाकुंभ': बरेली जोन की अंतरजनपदीय खेल प्रतियोगिता का भव्य आगाज
बिजनौर में पुलिस खिलाड़ियों का 'महाकुंभ': बरेली जोन की अंतरजनपदीय खेल प्रतियोगिता का भव्य आगाज
बिजनौर (रॉयल बुलेटिन): जनपद बिजनौर की रिजर्व पुलिस लाइन में बरेली जोन की अंतरजनपदीय पुलिस हैण्डबॉल क्लस्टर प्रतियोगिता का भव्य उद्घाटन हुआ। 25 फरवरी से 27 फरवरी 2026 तक चलने वाले इस तीन दिवसीय खेल आयोजन में बरेली जोन के विभिन्न जनपदों से पुलिस के पुरुष और महिला खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक ने रिजर्व पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड में फीता काटकर प्रतियोगिता का औपचारिक उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उनका उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल न केवल शारीरिक फिटनेस के लिए जरूरी हैं, बल्कि इनसे अनुशासन, टीम वर्क और मानसिक दृढ़ता का भी विकास होता है। उन्होंने खिलाड़ियों से पूरी खेल भावना और निष्पक्षता के साथ मैदान में उतरने की अपील की।
वरिष्ठ अधिकारियों की रही मौजूदगी:
ये भी पढ़ें मेरठ में आवास विकास परिषद के बड़े अधिकारियों पर भ्रष्टाचार का आरोप, एडीजी मेरठ से एफआईआर की मांगउद्घाटन समारोह में बिजनौर पुलिस के तमाम आला अधिकारी मौजूद रहे। इनमें अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण प्रकाश कुमार, सहायक पुलिस अधीक्षक गौतम राय व अंकित बंसल, क्षेत्राधिकारी नगर संग्राम सिंह, क्षेत्राधिकारी अपराध आकांक्षा गौतम सहित कई सीओ और पुलिस लाइन के प्रतिसार निरीक्षक देवेंद्र सिंह सिकरवार शामिल रहे।
सुरक्षा और निष्पक्षता का पूरा ख्याल:
खेलों के दौरान खिलाड़ियों की सेहत और आपात स्थिति को देखते हुए सीएमओ कार्यालय द्वारा दो एम्बुलेंस मय स्टाफ तैनात की गई हैं। प्रतियोगिता की निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए बास्केटबॉल में अशोक त्यागी, राशिद, भावना और हैण्डबॉल के लिए अरविंद अहलावत व एनआईएस कोच चित्रा चौहान जैसे अनुभवी निर्णायकों को नियुक्त किया गया है। यह प्रतियोगिता 27 फरवरी तक चलेगी, जिसमें रोमांचक मुकाबलों की उम्मीद है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
अभिषेक भारद्वाज एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 11 वर्षों से मुरादाबाद मंडल की पत्रकारिता का व्यापक अनुभव है। वे मुरादाबाद के प्रतिष्ठित एसएस न्यूज़ चैनल में संपादकीय प्रभारी जैसे महत्वपूर्ण पद पर कार्य कर चुके हैं। मुरादाबाद की राजनीतिक, सामाजिक और स्थानीय खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है। वर्तमान में वे रॉयल बुलेटिन के मुरादाबाद जिला प्रभारी के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

टिप्पणियां