अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर किसानों का कलेक्ट्रेट पर धरना, प्रशासन को सौंपा ज्ञापन, भारतीय किसान संघ के बैनर तले किसानों ने किया प्रदर्शन

बिजनौर। भारतीय किसान संघ के बैनर तले दर्जनों किसानों ने कलेक्ट्रेट परिसर में धरना प्रदर्शन कर मेरठ-पौड़ी हाईवे पर हेमराज कॉलोनी के पास अंडरपास निर्माण की मांग उठाई। इस दौरान किसानों ने सड़क परिवहन मंत्री और मुख्यमंत्री के नाम प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर जल्द समाधान की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई और कहा कि लंबे समय से मांग किए जाने के बावजूद उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया।

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से पूछताछ: वाराणसी पहुँची झूंसी पुलिस, POCSO केस में कार्रवाई ये भी पढ़ें  शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से पूछताछ: वाराणसी पहुँची झूंसी पुलिस, POCSO केस में कार्रवाई

नौ महीने से अंडरपास की मांग को लेकर चल रहा था शांतिपूर्ण धरना

दबंगई का वीडियो वायरल: सहारनपुर में फाइनेंस कंपनी के मैनेजर को केबिन में घुसकर पीटा, भीम आर्मी नेता पर आरोप ये भी पढ़ें  दबंगई का वीडियो वायरल: सहारनपुर में फाइनेंस कंपनी के मैनेजर को केबिन में घुसकर पीटा, भीम आर्मी नेता पर आरोप

भारतीय किसान संघ के जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में किसान कलेक्ट्रेट पहुंचे और अपनी मांगों को प्रशासन के सामने रखा। ज्ञापन में बताया गया कि हेमराज कॉलोनी के पास अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीण पिछले नौ महीने से शांतिपूर्ण तरीके से धरना दे रहे थे। किसानों का कहना है कि अंडरपास न होने के कारण क्षेत्र के लोगों को सड़क पार करने में गंभीर परेशानी का सामना करना पड़ता है और दुर्घटनाओं का खतरा भी बना रहता है।

सहारनपुर: बेहट के जंगल में महिला का शव मिला, शिनाख्त हुई ये भी पढ़ें  सहारनपुर: बेहट के जंगल में महिला का शव मिला, शिनाख्त हुई

प्रशासन और एनएचआई पर मिलीभगत का आरोप

किसानों ने आरोप लगाया कि अधिकारियों द्वारा कई बार आश्वासन दिए जाने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचआई) और जिला प्रशासन ने कुछ राजनीतिक लोगों और भू-माफियाओं के स्वार्थ के चलते शांतिपूर्ण धरने को जबरन हटवा दिया। किसानों का कहना है कि धरना स्थल पर लगे बैनर और झंडों को जमीन में दबा दिया गया और कई थानों की पुलिस फोर्स तैनात कर ग्रामीणों को रात भर नजरबंद रखा गया, जिससे किसानों में भारी नाराजगी है।

दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई और मुकदमे वापस लेने की मांग

भारतीय किसान संघ ने ज्ञापन के माध्यम से मांग की कि इस मामले में दोषी जिला प्रशासन और एनएचआई अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से हटाया जाए। साथ ही, हेमराज कॉलोनी के निवासियों और किसानों के खिलाफ दर्ज मुकदमों को तुरंत वापस लिया जाए। किसानों ने कहा कि उनकी मांग पूरी तरह जनहित से जुड़ी है और प्रशासन को इस पर गंभीरता से विचार करना चाहिए।

मांगें पूरी न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी

प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसानों और स्थानीय निवासियों की सुरक्षा और सुविधा के लिए अंडरपास का निर्माण अत्यंत आवश्यक है। किसानों ने प्रशासन से जनहित में शीघ्र निर्णय लेने और समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की।

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

लेखक के बारे में

अभिषेक भारद्वाज। मंडल प्रभारी। मुरादाबाद  Picture

अभिषेक भारद्वाज एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 11 वर्षों से मुरादाबाद मंडल की पत्रकारिता का व्यापक अनुभव है। वे मुरादाबाद के प्रतिष्ठित एसएस न्यूज़ चैनल में संपादकीय प्रभारी जैसे महत्वपूर्ण पद पर कार्य कर चुके हैं। मुरादाबाद की राजनीतिक, सामाजिक और स्थानीय खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है। वर्तमान में वे रॉयल बुलेटिन के मुरादाबाद जिला प्रभारी के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

नवीनतम

सिंगापुर में बरसे निवेश के 'बादल': सीएम योगी के दौरे से यूपी को मिले 1 लाख करोड़ के प्रस्ताव, 60 हजार करोड़ के MoU फाइनल

सिंगापुर/लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दो दिवसीय सिंगापुर दौरे ने उत्तर प्रदेश के औद्योगिक इतिहास में एक नया अध्याय लिख...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
सिंगापुर में बरसे निवेश के 'बादल': सीएम योगी के दौरे से यूपी को मिले 1 लाख करोड़ के प्रस्ताव, 60 हजार करोड़ के MoU फाइनल

शंकराचार्य पर यौन शोषण के आरोप, गिरफ्तारी के डर से हाईकोर्ट पहुंचे, IPS अफसर पर बरसे शंकराचार्य

प्रयागराज/वाराणसी। बच्चों से कथित यौन शोषण के गंभीर आरोपों में घिरे स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने गिरफ्तारी की आशंका के बीच...
उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  प्रयागराज  वाराणसी 
शंकराचार्य पर यौन शोषण के आरोप, गिरफ्तारी के डर से हाईकोर्ट पहुंचे, IPS अफसर पर बरसे शंकराचार्य

होली 2026: योगी सरकार का बड़ा ऐलान, 28 फरवरी से 9 मार्च तक चलेंगी हजारों अतिरिक्त रोडवेज बसें..दिल्ली-यूपी रूट पर बढ़ाए गए फेरे

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने होली पर्व पर यात्रियों की सुगम और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए विशेष व्यवस्था...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
होली 2026: योगी सरकार का बड़ा ऐलान, 28 फरवरी से 9 मार्च तक चलेंगी हजारों अतिरिक्त रोडवेज बसें..दिल्ली-यूपी रूट पर बढ़ाए गए फेरे

गाजियाबाद: मकान नाम न करने पर कलयुगी बेटे ने मां-बाप को चाकू से गोदा, हालत नाजुक

गाजियाबाद। जनपद के मोदीनगर क्षेत्र में संपत्ति के विवाद में एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है।...
Breaking News  दिल्ली NCR  गाज़ियाबाद 
गाजियाबाद: मकान नाम न करने पर कलयुगी बेटे ने मां-बाप को चाकू से गोदा, हालत नाजुक

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी

शामली। जनपद के कांधला थाना क्षेत्र में एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां भाजपा एमएलसी वीरेंद्र सिंह के...
Breaking News  मुख्य समाचार  शामली 
शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी

उत्तर प्रदेश

सिंगापुर में बरसे निवेश के 'बादल': सीएम योगी के दौरे से यूपी को मिले 1 लाख करोड़ के प्रस्ताव, 60 हजार करोड़ के MoU फाइनल

सिंगापुर/लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दो दिवसीय सिंगापुर दौरे ने उत्तर प्रदेश के औद्योगिक इतिहास में एक नया अध्याय लिख...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
सिंगापुर में बरसे निवेश के 'बादल': सीएम योगी के दौरे से यूपी को मिले 1 लाख करोड़ के प्रस्ताव, 60 हजार करोड़ के MoU फाइनल

शंकराचार्य पर यौन शोषण के आरोप, गिरफ्तारी के डर से हाईकोर्ट पहुंचे, IPS अफसर पर बरसे शंकराचार्य

प्रयागराज/वाराणसी। बच्चों से कथित यौन शोषण के गंभीर आरोपों में घिरे स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने गिरफ्तारी की आशंका के बीच...
उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  प्रयागराज  वाराणसी 
शंकराचार्य पर यौन शोषण के आरोप, गिरफ्तारी के डर से हाईकोर्ट पहुंचे, IPS अफसर पर बरसे शंकराचार्य

होली 2026: योगी सरकार का बड़ा ऐलान, 28 फरवरी से 9 मार्च तक चलेंगी हजारों अतिरिक्त रोडवेज बसें..दिल्ली-यूपी रूट पर बढ़ाए गए फेरे

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने होली पर्व पर यात्रियों की सुगम और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए विशेष व्यवस्था...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
होली 2026: योगी सरकार का बड़ा ऐलान, 28 फरवरी से 9 मार्च तक चलेंगी हजारों अतिरिक्त रोडवेज बसें..दिल्ली-यूपी रूट पर बढ़ाए गए फेरे

मेडिकल स्टोर संचालक को हिरासत में रखना पड़ा भारी, सर्विलांस सेल प्रभारी समेत पांच पुलिस कर्मी निलम्बित

मुरादाबाद। प्रतिबंधित दवाइयां रखने का आरोप लगाकर सदर कोतवाली क्षेत्र एक मेडिकल स्टोर संचालक को हिरासत में रखना सर्विलांस सेल...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मेडिकल स्टोर संचालक को हिरासत में रखना पड़ा भारी, सर्विलांस सेल प्रभारी समेत पांच पुलिस कर्मी निलम्बित

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
इलाहाबाद हाईकोर्ट की बागपत जिलाधिकारी को अंतिम चेतावनी, 5 फरवरी को पेश होने के निर्देश