भ्रष्टाचार निवारण संगठन ने रिश्वत लेते दरोगा को किया गिरफ्तार ,गबन की चार्जशीट लगवाने के लिए मांग रहा था रिश्वत
झांसी। भ्रष्टाचार निवारण संगठन ने मंगलवार को गरौठा थाना में तैनात दरोगा को गिरफ्तार किया है। वह एक मुकदमे में चार्जशीट लगाने की एवज में पीड़ित से 30 हजार रुपये रिश्वत मांगा रहा था। छोटेलाल निषाद ने मोतीकटरा में हुए घोटाले में ग्राम प्रधान, पंचायत सेकेट्री आदि के खिलाफ गबन का मुकदमा दर्ज कराया था। […]
झांसी। भ्रष्टाचार निवारण संगठन ने मंगलवार को गरौठा थाना में तैनात दरोगा को गिरफ्तार किया है। वह एक मुकदमे में चार्जशीट लगाने की एवज में पीड़ित से 30 हजार रुपये रिश्वत मांगा रहा था।
छोटेलाल निषाद ने मोतीकटरा में हुए घोटाले में ग्राम प्रधान, पंचायत सेकेट्री आदि के खिलाफ गबन का मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें चार्जशीट लग चुकी थी, लेकिन छोटेलाल उससे संतुष्ट नहीं हुआ और उसने कोर्ट के आदेश से केस को फिर से खुलवाया। इस केस की विवेचना गरौठा में तैनात दरोगा बृजेश कुमार कर रहे थे।
आरोप है कि बृजेश कुमार छोटेलाल से चार्जशीट की एवज में 30 हजार रुपयों की मांग कर रहे थे। मामला पांच हजार में तय हो गया। इस बीच छोटेलाल ने इसकी शिकायत भ्रष्टाचार निवारण संगठन से कर दी।
मंगलवार को गरौठा थाना के पास चाय की दुकान पर भ्रष्टाचार निवारण संगठन की टीम के निरीक्षक अम्बरीश यादव के नेतृत्व में योजना बनायी गई। इसके तहत शिकायतकर्ता से दरोगा को बुलवाया। दरोगा बृजेश कुमार वहां पहुंचा और छोटेलाल से पांच हजार रुपये लिए।
इसी दौरान टीम ने उसे रंगे हाथों दबोच लिया और उसके पास से रिश्वत में लिए गए पांच हजार रुपये बरामद कर लिए। बाद में उसे गिरफ्तार कर नवाबाद थाना लाया गया, जहां से कार्रवाई कर लखनऊ भेजने की तैयारी की जा रही है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां