गोरखपुर के कॉम्प्लेक्स में लगी भीषण आग, 18 दुकानें जलकर राख

On

  गोरखपुर। गोरखपुर में उस वक्त अफरी तफरी का माहौल हो गया जब गोला कस्बे के एक कॉम्प्लेक्स में भीषण आग लग गई। आग की लपटों के साथ ही कॉम्प्लेक्स से जोरदार धमाके की आवाज आई। जिसके बाद वहां गैस सिलेंडर फटने की अफवाह फैल गई। आस-पड़ोस के लोग अपने घरों से भागकर बाहर आ […]

 

गोरखपुर। गोरखपुर में उस वक्त अफरी तफरी का माहौल हो गया जब गोला कस्बे के एक कॉम्प्लेक्स में भीषण आग लग गई। आग की लपटों के साथ ही कॉम्प्लेक्स से जोरदार धमाके की आवाज आई। जिसके बाद वहां गैस सिलेंडर फटने की अफवाह फैल गई। आस-पड़ोस के लोग अपने घरों से भागकर बाहर आ गए। इलाके में दहशत फैल गई।

बस्ती : प्रेमी ने घर में घुसकर प्रेमिका की गोली मारकर हत्या कर दी,इलाके में दहशत ये भी पढ़ें  बस्ती : प्रेमी ने घर में घुसकर प्रेमिका की गोली मारकर हत्या कर दी,इलाके में दहशत

हादसे में 18 दुकानें जलकर राख हो गईं। इनमें रखे 15 लाख रुपए कैश समेत लाखों के सामान भी जल गए। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां 6 घंटे से आग बुझाने में लगी हैं। लेकिन अभी तक काबू नहीं पाया जा सका। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। हालांकि स्थानीय लोग शार्ट सर्किट वजह बता रहे हैं।

यूपी में अब न कर्फ्यू है, न दंगा, यूपी में सब चंगा है: सीएम योगी, बोले-  सबको सुरक्षा का अहसास ही रामराज्य की अवधारणा ये भी पढ़ें  यूपी में अब न कर्फ्यू है, न दंगा, यूपी में सब चंगा है: सीएम योगी, बोले- सबको सुरक्षा का अहसास ही रामराज्य की अवधारणा

कटरे में हैं 30 दुकानें

गोरखपुर में होली का रंग: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भगवान नृसिंह के रथ की करेंगे अगुवाई ये भी पढ़ें  गोरखपुर में होली का रंग: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भगवान नृसिंह के रथ की करेंगे अगुवाई

भवानीपुर-धुरियापार के गुलाब गुप्ता का गोला कस्बे में गुप्ता कॉम्प्लेक्स है। इस कॉम्प्लेक्स में 30 दुकानें हैं। जबकि, ऊपर के फ्लोर पर स्यंवर मैरिज हाल चलता है। मैरिज हाउस में शादी की तैयारियों की बुकिंग थी। खाना बनाने के लिए भरे गैस सिलेंडर भी रखे हुए थे।

हर दिन की तरह शुक्रवार की रात भी इस कॉम्प्लेक्स के सभी दुकानदार दुकानें बंद कर घर चले गए। सुबह करीब 7 बजे कॉम्प्लेक्स के पास से गुजर रहे लोगों ने देखा कि दुकानों के अंदर से धुआं निकल रहा था। लोगों ने करीब जाकर देखा तो यहां कॉम्प्लेक्स के अंदर कई दुकानें धू- धूकर जल रही थीं। कुछ ही देर में यहां जोरदार धमाके भी होने लगे।

देखते ही देखते वहां लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। पहले तो स्थानीय लोगों ने खुद ही पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की। लेकिन, इससे कोई राहत नहीं मिली। इस बीच लोगों ने इसकी सूचना पुलिस और फॉयर बिग्रेड को दी। सूचना पर पहुंची फॉयर बिग्रेड की 2 गाड़ियां लगभग 6 घंटे से आग बुझाने की मशक्कत कर रही हैं।

18 दुकानों का सामान जलकर राख

स्थानीय लोगों के मुताबिक, इस कॉम्प्लेक्स में गोला के ही रहने वाले दीपचंद मद्धेशिया ने 18 दुकानें किराए पर ली थी। वह कास्मेटिक समेत कई दुकानें चलाते थे। उनकी कई दुकानें जलकर राख हो गईं। वहीं, अमित जनरल स्टोर, उपेंद्र जायसवाल की चायपत्ती की दुकान और अभय गुप्ता के स्वयंवर मैरिज हॉल में रखा लगभग पूरा सामान भी जल गया।

15 लाख रुपए कैश भी जले

वहीं, दीपचंद अपनी दुकान में 15 लाख रुपए कैश रखे थे। आज ही उन्हें किसी जमीन की रजिस्ट्री करानी थी। आग में रुपए भी जल गए।

SP साउथ अरुण कुमार सिंह ने बताया, “आग पर काफी हद तक काबू पा लिया गया है। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। पूरी तरह आग बुझने के बाद ही पता चल सकेगा कि कितनी दुकानें जली हैं और कितने का नुकसान हुआ है।”

 

 

Views: 5

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अनिल रॉयल | Founder and Editor-in-Chief Picture

रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।

पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।

वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

नवीनतम

शामली में थमी नहीं रफ्तार की मार: अलग-अलग हादसों में आधा दर्जन घायल, दो की हालत नाजुक

शामली। जनपद शामली में गुरुवार का दिन हादसों के नाम रहा। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई सड़क...
शामली 
शामली में थमी नहीं रफ्तार की मार: अलग-अलग हादसों में आधा दर्जन घायल, दो की हालत नाजुक

ट्रंप प्रशासन की नीति के बाद भारत ने व्यापारिक साझेदारियां बढ़ाने पर दिया जोर: रिपोर्ट

नई दिल्ली। अमेर‍िकी राष्‍ट्रपत‍ि डोनाल्‍ड ट्रंप प्रशासन की दबाव बनाने वाली रणनीत‍ि के चलते भारत और अमेर‍िका के संबंधों में...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News 
ट्रंप प्रशासन की नीति के बाद भारत ने व्यापारिक साझेदारियां बढ़ाने पर दिया जोर: रिपोर्ट

जोड़ों का दर्द और थकान? आज ही अपनी दिनचर्या में शामिल करें 'ब्रिज पोज'

नई दिल्ली। उम्र बढ़ने के साथ-साथ शरीर में जोड़ों में अकड़न, कमर दर्द, थकान, तनाव और पाचन संबंधी जैसे शारीरिक...
लाइफस्टाइल 
जोड़ों का दर्द और थकान? आज ही अपनी दिनचर्या में शामिल करें 'ब्रिज पोज'

संभल में नमाज़ के दौरान विधायक इकबाल महमूद भावुक, अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत पर जताया शोक

संभल से समाजवादी पार्टी के विधायक इकबाल महमूद रमजान माह के दौरान नमाज़ अदा करने के लिए थाना रायसत्ती क्षेत्र...
उत्तर प्रदेश  संभल  
संभल में नमाज़ के दौरान विधायक इकबाल महमूद भावुक, अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत पर जताया शोक

सहारनपुर: दुष्कर्म के आरोपी को कोतवाली देहात पुलिस ने किया गिरफ्तार

सहारनपुर।  सहारनपुर जनपद की थाना कोतवाली देहात पुलिस ने दुष्कर्म की वारदात में शामिल आरोपी मेहर चंद पुत्र मंगल पुलिस...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: दुष्कर्म के आरोपी को कोतवाली देहात पुलिस ने किया गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश

संभल में नमाज़ के दौरान विधायक इकबाल महमूद भावुक, अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत पर जताया शोक

संभल से समाजवादी पार्टी के विधायक इकबाल महमूद रमजान माह के दौरान नमाज़ अदा करने के लिए थाना रायसत्ती क्षेत्र...
उत्तर प्रदेश  संभल  
संभल में नमाज़ के दौरान विधायक इकबाल महमूद भावुक, अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत पर जताया शोक

सहारनपुर: दुष्कर्म के आरोपी को कोतवाली देहात पुलिस ने किया गिरफ्तार

सहारनपुर।  सहारनपुर जनपद की थाना कोतवाली देहात पुलिस ने दुष्कर्म की वारदात में शामिल आरोपी मेहर चंद पुत्र मंगल पुलिस...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: दुष्कर्म के आरोपी को कोतवाली देहात पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुरादाबाद के जयंतीपुर में धोखे से तीसरी शादी का आरोप, महिला ने लगाई न्याय की गुहार

मुरादाबाद के थाना मंझोला क्षेत्र अंतर्गत जयंतीपुर चौकी इलाके में एक महिला ने युवक पर धोखे से शादी करने और...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद के जयंतीपुर में धोखे से तीसरी शादी का आरोप, महिला ने लगाई न्याय की गुहार

देवबंद: गौकशी के आरोपी आश मोहम्मद मुठभेड़ में घायल, 315 बोर तमंचा बरामद

देवबंद (सहारनपुर)।देवबंद कोतवाली पुलिस ने बीती रात गौकशी के मामले में फरार चल रहे गौकश आश मोहम्मद पुत्र तहसीम...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
देवबंद: गौकशी के आरोपी आश मोहम्मद मुठभेड़ में घायल, 315 बोर तमंचा बरामद

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश