खेल के मैदान में योगी के लिए बनाया जा रहा है नया हेलीपैड, कांग्रेस ने जताया विरोध
बांदा।जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुमार लालू दुबे ने मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर उतारने के लिए जीआईसी ग्राउंड में हेलीपैड बनाए जाने पर एतराज जताया है। आपत्ति करते हुए कहा कि पुलिस लाइन में पुराना हेलीपैड है जो सुरक्षित भी है। इसके बाद भी जीआईसी स्कूल के ग्राउंड पर हेलीपैड बनाना सरकारी धन का दुरुपयोग है। […]
बांदा।जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुमार लालू दुबे ने मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर उतारने के लिए जीआईसी ग्राउंड में हेलीपैड बनाए जाने पर एतराज जताया है। आपत्ति करते हुए कहा कि पुलिस लाइन में पुराना हेलीपैड है जो सुरक्षित भी है। इसके बाद भी जीआईसी स्कूल के ग्राउंड पर हेलीपैड बनाना सरकारी धन का दुरुपयोग है।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड पुराना है, जिसमें प्रधानमंत्री केंद्रीय मंत्री मुख्यमंत्री सभी नेतागण के हेलीकॉप्टर उतरते रहे हैं। यह सब प्रकार से सुविधा युक्त और सुरक्षित हेलीपैड है। जीआईसी ग्राउंड में हेलीपैड बनाकर सरकारी धन यानी जनता के धन को बर्बाद किया जा रहा है। यह ग्राउंड बच्चों के खेलने के लिए एवं सुबह-सुबह लोगों की मॉर्निंग वॉक के लिए है। यहां हेलीपैड बनाकर बच्चों से एवं लोगों से मैदान छीना जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। जिला कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस जनों ने जीआईसी ग्राउंड को बचाने की मांग उठाई है।
बताते चलें कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का एक दिवसीय जनपद भ्रमण कार्यक्रम 17 फरवरी को प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री यहां महाराणा प्रताप चौक पर महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इसके बाद तीन दिवसीय कालिंजर महोत्सव का शुभारंभ करेंगे।
जीआईसी ग्राउंड और पुलिस लाइन की सामान दूरी है। फिर भी प्रशासन ने पुलिस लाइन के बजाय जीआईसी ग्राउंड में हेलीपैड क्यों बनाया किसी के गले नहीं उतर रहा है। सुरक्षा की दृष्टि से भी पुलिस लाइन का हेलीपैड अत्यंत सुरक्षित है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां