फर्रुखाबाद में घर की खुदाई में सोने के जेवरात निकले, गांव वालों ने लूट लिए
फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में थाना कमालगंज क्षेत्र के गांव श्रंगीरामपुर में चल रही घर मे खुदाई के दौरान सोने के जेबरो से भरा गिलास निकल आया। गांव वाले सोने के जेबरात लूट ले गए। शिकायत पर पहुंची पुलिस ने गृह स्वामिनी को कुछ सोना दिला दिया।
बताया गया है कि दीपू पांडे के घर मे खुदाई चल रही थी। उसी दौरान उसमे पीतल का ग्लास निकला। दीपू पांडे के अनुसार ग्लास में सोने का हार कंगन तथा अन्य जेबर भरा हुआ था। जिसे गांव वाले उठा ले गए। मामले की जानकारी होने पर दीपू की भाभी रुचि आगरा से श्रंगीरामपुर आई। तो उसे खुदाई में सोने के जेबरात निकलने की बात दीपू ने बताई। रुचि ने मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे कुछ सोने के जेबर दिलाये ।
रुचि के अनुसार एक नथ, सोने के मोती, कंगन के ऊपर वाला परत उसे अभी तक मिला है। अन्य जेबरात गांव वाले नही दे रहे है। थानाध्यक्ष राजीव का कहना है कि जेबर कौन ले गया इसका पता लगया जा रहा है। वही दूसरी तरफ गांव वालों का कहना है कि श्रंगीरामपुर श्रृंगीऋषि की तप स्थली रहा है। यहां देश भर से भक्त आकर गंगा स्नान कर श्रंगी ऋषि के दर्शन करते है। पता नही किस भक्त ने स्नान के समय अपना जेबर छिपाया हो। रुचि पांडे का कहना है कि जो जेबर निकला है वह उसके पूर्वजो का है। जिसे गांव वाले लूट ले गए है।
