मेरठ पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी गोकश घायल गिरफ्तार, तमंचा और बाइक बरामद

मेरठ। थाना जानी पुलिस ने गोकशी के आरोप में फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी गोकश वसीम कुरैशी को मुठभेड़ में घायल कर गिरफ्तार किया है। गोकश के पैर में गोली लगी है। उसके कब्जे से एक तमंचा और बाइक बरामद हुई है। मुज़फ्फरनगर में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का शार्प शूटर गिरफ्तार,1.25 लाख […]
मेरठ। थाना जानी पुलिस ने गोकशी के आरोप में फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी गोकश वसीम कुरैशी को मुठभेड़ में घायल कर गिरफ्तार किया है। गोकश के पैर में गोली लगी है। उसके कब्जे से एक तमंचा और बाइक बरामद हुई है।
थाना जानी क्षेत्र के नहर पुल के पास गौवंश के अवशेष मिलने पर पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मामले में कई गोकशों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है, लेकिन मुख्य आरोपी वसीम कुरैशी फरार था। उसकी गिरफ्तारी के लिए एसएसपी ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
संसद की सुरक्षा में फिर बड़ी चूक, दीवार फांदकर अंदर घुसा शख्स, मच गया हड़कंप
प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में थाना जानी की पुलिस टीम शेखपुरी बम्बा चौराहे पर वाहन जांच कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति काले रंग की बाइक पर पेपला की तरफ से शेखपुरी बम्बा की ओर आ रहा था। पुलिस ने रुकने का इशारा किया, लेकिन वह पुलिस पर फायरिंग करने लगा। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई करते हुए आरोपी को घायल कर गिरफ्तार किया।
मुजफ्फरनगर के दो 40-40 हजार के इनामी बदमाश नोएडा में गिरफ्तार,16 साल से थे फरार
गिरफ्तार वसीम कुरैशी गाजियाबाद का रहने वाला है और थाना जानी में गौवध निवारण अधिनियम व पशु क्रूरता अधिनियम के तहत वांछित था। वह शातिर अपराधी के तौर पर जाना जाता है।
लेखक के बारे में

रॉयल बुलेटिन उत्तर भारत का प्रमुख हिंदी दैनिक है, जो पाठकों तक स्थानीय, क्षेत्रीय और राष्ट्रीय खबरें तेज़, सटीक और निष्पक्ष रूप में पहुँचाता है, हिंदी पत्रकारिता का एक भरोसेमंद मंच !