सीसीएसयू की 6 दिसंबर की सभी विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं स्थगित, वेबसाइट पर घोषित की जाएगी नई तारीख
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय ने विषम सेमेस्टर परीक्षाओं में बदलाव किया है। सीसीएसयू की कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला के निर्देश पर 6 दिसंबर (शनिवार) को होने वाली सभी विषयों और पाठ्यक्रमों की परीक्षाएं स्थगित की गई हैं। परीक्षा में बदलाव का कारण उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा इसी तारीख को सहायक अध्यापक (प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी) पुरुष एवं महिला शाखा की लिखित परीक्षा है।
यूपीएससी की परीक्षा में कई अभ्यर्थी सीसीएस यूनिवर्सिटी के नियमित छात्र-छात्राएं भी हैं, इसलिए विश्वविद्यालय ने यह कदम उठाया है। विश्वविद्यालय कुलसचिव अनिल कुमार यादव ने बुधवार को जारी अधिसूचना में स्पष्ट किया कि 6 दिसंबर को निर्धारित सभी मुख्य परिसर, संबद्ध महाविद्यालयों एवं स्ववित्तपोषित पाठ्यक्रमों की परीक्षाएं रद्द मानी जाएंगी।
स्थगित परीक्षाओं की नई तिथियां शीघ्र ही विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर घोषित की जाएंगी। अधिसूचना में यह भी कहा गया है कि 7 दिसंबर 2025 से आगे की सभी परीक्षाएं पूर्व निर्धारित कार्यक्रम, केंद्रों एवं पालियों में यथावत् संपन्न होंगी। किसी भी प्रकार का बदलाव नहीं होगा। छात्र-छात्राओं से अनुरोध किया गया है कि वे विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट ccsuniversity.ac.in पर नियमित अपडेट देखते रहें।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।
रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

टिप्पणियां