मेरठ में भाकियू जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी ने शुरू की गन्ना किसान गोष्ठी, आंदोलन की तैयारी
19.png)


जिससे किसान बेहद नाराज हैं। पड़ोसी राज्य ने गन्ना मूल्य बढ़ा दिया और हम मायूस हैं। इस मुद्दे को लेकर गन्ना किसानों के साथ भाकियू जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी एवं संगठन के जिम्मेदारों में बैठकें करनी शुरू कर दी हैं। ग्रामवासियों से किसान संबंधी चर्चा करते हुए मुख्य समस्या के रूप में गन्ना मूल्य और आवारा पशुओं को मुख्य समस्या माना गया। जिसे लेकर भाकियू जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी ने सभी ग्रामवासियों को संबोधित करते हुए सभी से एकजुट होकर संगठन विस्तार करने के साथ सभी किसानों से समस्याओं पर संघर्ष करने का आहवान किया।
गन्ना मूल्य बढ़वाने हेतु जल्द जनपद मेरठ में गन्ना किसान गोष्ठी करके सभी ग्रामों को साथ लेकर एक बड़े आंदोलन की रूपरेखा तैयार करेंगे। जिसमें रेल रोको, हाइवे जाम जैसे आंदोलन करने के लिए किसान तैयार हैं। बैठक में कहा गया कि वो हर हालत में गन्ना मूल्य बढ़वाकर रहेंगे। इस दौरान जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी, विनेश प्रधान,धीरज, रामपाल, मोनू टिकरी,देशपाल, अजय , बबलू , बंटू, बिट्टू, ओमपाल, नीरज, मनोज, सुनील, सत्ते, सचिन, सुखपाल, ब्रजवीर , विकास , रजत, हरबीर आदि शामिल रहे।