मेरठ सिटी स्टेशन से 15 वर्षीय किशोरी लापता, परिवार ने एसएसपी ऑफिस में की कार्रवाई की मांग
मेरठ। मेरठ सिटी स्टेशन से लापता 15 साल की किशोरी का चार दिन बाद आज भी कोई सुराग नहीं लगा है। परिवार ने अब एसएसपी ऑफिस पर शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है, लेकिन अभी तक कोई ठोस सुराग नहीं मिला है।
मेरठ में रेलवे रोड थाना क्षेत्र के सिटी स्टेशन से 15 वर्षीय किशोरी दो दिसंबर की शाम अचानक लापता हो गई। चार दिन बीत जाने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लग पाया है। पीड़ित परिवार एसएसपी ऑफिस पहुंचा और पूरे मामले की जानकारी देते हुए कार्रवाई की मांग की।
दिल्ली रोड स्थित एक कॉलोनी निवासी व्यक्ति ने बताया कि उनकी पत्नी बेटी को लेकर सिटी स्टेशन गई थी। प्लेटफॉर्म पर इंतज़ार के दौरान किशोरी ने पानी पीकर आने की बात कही और कुछ देर बाद लौटने का कहा था। लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद भी वह वापस नहीं आई।
ये भी पढ़ें सहारनपुर पहुंचे यूजीसी विरोधी अनिल मिश्रा, भीम आर्मी के चैलेंज पर बोले—‘हजारों बार आऊंगा’
मोबाइल स्विच ऑफ
पीड़ित के अनुसार, किशोरी के पास उसकी मां का मोबाइल फोन था। जब वह लौटकर नहीं आई तो पत्नी ने उसके नंबर पर कॉल किया। लेकिन मोबाइल स्विच ऑफ मिला। मां ने स्टेशन और आसपास के इलाकों में काफी देर तक तलाश की, मगर कोई जानकारी नहीं मिल सकी। उसकी अचानक गुमशुदगी से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। किशोरी की तलाश में आरपीएफ, जीआरपी और थाना पुलिस तेजी से जुटी हैं। लेकिन अभी तक कोई पता नहीं चल सका है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।
रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

टिप्पणियां