मेरठ रेंज में महिला अपराधों पर सख्त कार्रवाई, 215 मामलों में 284 दोषियों को सजा
मेरठ। महिला सम्बन्धी अपराधों मे मेरठ रेंज में वर्ष 2025 में अब तक 215 मामलों में सजा सुनाई गई है। इन 215 प्रकरणों में 284 अभियुक्तों को सजा हुई है। मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अन्तर्गत विगत एक माह में 28 मामलों में सजा दिलाई गई है। मिशन शक्ति के दौरान एक माह में दुष्कर्म व हत्या (महिला) के पांच मामलों में 06 आरोपियों आजीवन कारावास की सजा दिलवाई गई।
जबकि 11 आरोपियों को 20 वर्ष व 10 वर्ष की सजा हुई है। डीआईजी मेरठ कलानिधि नैथानी ने बताया कि शासन एवं पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाये जा रहे 'ऑपरेशन कन्विक्शन' अभियान के अन्तर्गत मेरठ परिक्षेत्र की जनपदीय पुलिस,मॉनिटिरिंग सेल और अभियोजन विभाग द्वारा एक जनवरी 2025 से दिनांक 21 अक्टूबर 2025 तक 'महिला अपराध सम्बन्धी' 64 मामलों (दहेज हत्या,बलात्कार, छेड़छाड, पॉक्सो आदि) को चिन्हित कर कोर्ट में प्रभावी पैरवी करते हुए '215 प्रकरणों में 284 अभियुक्तों। को सजा दिलाई गयी, साथ ही '01 माह के मिशन शक्ति 5.0 विशेष अभियान की अवधि में 01 माह में 28 मामलों में सजा दिलाई गयी है।
मेरठ रेंज के जनपदवार विवरण निम्न हैं। जिनमें मेरठ जनपद में कुल चिन्हित प्रकरण-81 हैं। सजा हुए प्रकरण की संख्या 37 और सजा पाए व्यक्ति की संख्या 52 है। मिशन शक्ति के अन्तर्गत सजा हुए प्रकरण चार हैं। बुलन्दशहर में कुल चिन्हित प्रकरण 100 हैं। इनमें 99 में 120 लोगों को सजा हुई है। मिशन शक्ति के अन्तर्गत 08 मामलों में सजा हुई है। बागपत में कुल चिन्हित प्रकरण 33 हैं। इनमें से 31 मामलों में 45 लोगों को सजा हुई है। हापुड़ जनपद में 50 प्रकरणों में 48 में 67 लोगों को सजा हुई है।
