नमो भारत ट्रेन और मेरठ मेट्रो में कड़े नियम, 50 से अधिक वस्तुएं और खाना पूरी तरह प्रतिबंधित

School Ad

मेरठ। नमो भारत ट्रेन और मेरठ मेट्रो  ट्रेन के अंदर सुरक्षा और स्वच्छता के कड़े नियम लागू होंगे। एनसीआरटीसी ने करीब 50 ऐसे सामानों की सूची जारी की है। जिनको लेकर चलने पर नमो भारत ट्रेन और मेरठ मेट्रो में पूरी तरह से प्रतिबंधित होगा। इसके अलावा नमो भारत और मेरठ मेट्रो में खाने पीने पर भी पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। खाना खाते पकड़े जाने पर जुर्माना लगाया जाएगा। नमो भारत ट्रेन और मेरठ मेट्रो में यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए एनसीआरटीसी ने कड़े नियम लागू किए हैं। इन नियमों में ट्रेन में खाना खाने पर रोक से लेकर 50 से अधिक वस्तुएं ऐसी हैं जिनको लेकर चलने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया गया है।
अगर नमो भारत ट्रेन या मेरठ मेट्रों में यात्रा करने की सोच रहे हैं तो एनसीआरटीसी द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करना और इनको जानना जरूरी है। हालांकि नमो भारत स्टेशन और मेरठ मेट्रो स्टेशन के बाहर दिशा निर्देशों की पूरी सूची लगाई गई है। यात्रियों की सुरक्षा और नमो भारत स्टेशनों की स्वच्छता बनाए रखने के लिए एनसीआरटीसी ने स्टेशन परिसर और ट्रेनों के भीतर किसी भी प्रकार का हथियार, रसायन, शराब और यहां तक कि मानव खून व किसी भी प्रकार की हड्डियों सहित 50 से अधिक वस्तुओं को प्रतिबंधित किया है।
आधुनिक यात्रा के मानकों का पालन
एनसीआरटीसी ने आधुनिक यात्रा के मानकों को पूरी तरह से लागू किया है। इन मानकों को देखते हुए नमो भारत ट्रेन के अंदर खाना खाने की अनुमति नहीं होगी। अगर कोई यात्री प्रतिबंधित वस्तुओं के साथ पकड़ा जाता है तो उसके खिलाफ कानून के दायरे में लाकर कार्रवाई की जाएगी। नमो भारत यात्रियों की सुविधा और जागरूकता के लिए एनसीआरटीसी ने इन वस्तुओं की विस्तृत सूची नमो भारत स्टेशन के मुख्य द्वारों पर ही चस्पा की है।
सुरक्षा और स्वच्छता के कड़े नियम
एनसीआरटीसी के अनुसार इन नियमों का मुख्य उद्देश्य ट्रेनों की सुरक्षा और स्वच्छता को बरकरार रखने के साथ ही यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। हालांकि नियमों को लेकर आम लोगों के बीच चर्चा है। लोगों का कहना है कि हथियार, विस्फोटक और ज्वलनशील पदार्थों पर प्रतिबंध तो सुरक्षा के लिहाज से उचित है लेकिन चिकित्सा आपातकाल की स्थिति में एक स्थान से दूसरे स्थान तक ब्लड (खून) ले जाने पर लगे प्रतिबंध पर पुनर्विचार करना चाहिए।
ये हैं नमो भारत और मेरठ मेट्रों में प्रतिबंधित वस्तुओं की सूची
हथियार और विस्फोटक
सभी प्रकार के आग्नेयास्त्र, गोला-बारूद, फ्लेयर गन, स्पोर्ट्स गन, बी-बी बंदूक और एयर राइफल, छर्रा गन, दौड़ शुरू करने वाली पिस्तौल, गन लाइटर, अचेतक बंदूक और दहलाने वाले उपकरण, डायनामाइट, पटाखे, हैंड ग्रेनेड और प्लास्टिक विस्फोटक इत्यादी पूरी तरह से प्रतिबंधित।
रसायन और गैस
रेडियोएक्टिव पदार्थ, किसी भी प्रकार का एसिड, संक्षारक और जहरीले पदार्थ, ऑक्सीकरणीय पदार्थ, संपीड़ित या द्रवीकृत गैस, दबाव के अधीन घुली हुई गैसें और आंसू गैस लेकर चलने पर प्रतिबंध।
नुकीली-धारदार वस्तुओं पर प्रतिबंध
नुकीली और धारदार वस्तुओं पर भी पूरी तरह से प्रतिबंध लगाए गए हैं। इनमें तलवार, खुखरी, चाकू और 10 सेमी (4 इंच) से अधिक लंबे ब्लेड, मांस काटने के औजार, कुल्हाड़ी, कैंची, लोहे की रॉड, फरसा, पेचकस, हथौड़ा, पाना और कोई भी ऐसा औजार जिसकी लंबाई 7 इंच से अधिक हो।
ज्वलनशील-आपत्तिजनक वस्तुएं
अल्कोहल (शराब), पेट्रोलियम उत्पाद, स्पिरिट, ज्वलनशील तरल या ठोस पदार्थ, मानव राख, गीली बैटरी, मानव कंकाल, शव या शरीर का कोई हिस्सा। मानव या पशु का खून (ब्लड), जानवरों के शव, कच्चा मांस, मछली। पालतू पक्षी और अन्य पशुओं को ले जाने पर भी पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। 

Views: 53

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

नवीनतम

खतौली का महा-संग्राम: क्या मदन भैया बचा पाएंगे अपना 'किला' या विक्रम सैनी की होगी वापसी ? सर्वे में दें अपनी राय! क्या आएगा कोई तीसरा चेहरा?

खतौली (मुजफ्फरनगर)। खतौली विधानसभा का राजनीतिक ताना-बाना रातों-रात बदल गया है, जिसने आने वाले चुनावों की रोचकता को दोगुना कर...
Breaking News  मुख्य समाचार  मुज़फ़्फ़रनगर 
खतौली का महा-संग्राम: क्या मदन भैया बचा पाएंगे अपना 'किला' या विक्रम सैनी की होगी वापसी ? सर्वे में दें अपनी राय! क्या आएगा कोई तीसरा चेहरा?

कैराना का 'किंग' कौन ? महा-सर्वे के चौंकाने वाले नतीजे: इकरा हसन के 'जोश' के आगे प्रदीप चौधरी का 'अनुभव' कितना भारी ?, या कोई तीसरा बना जनता की पसंद, जाने पूरा परिणाम !

कैराना/शामली। पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सबसे चर्चित लोकसभा सीटों में शुमार कैराना का सियासी मिजाज भांपने के लिए 'रॉयल बुलेटिन'...
Breaking News  मुख्य समाचार  शामली 
कैराना का 'किंग' कौन ? महा-सर्वे के चौंकाने वाले नतीजे: इकरा हसन के 'जोश' के आगे प्रदीप चौधरी का 'अनुभव' कितना भारी ?, या कोई तीसरा बना जनता की पसंद, जाने पूरा परिणाम !

हरियाणा: पानीपत बनेगा उत्तर भारत का 'नागपुर', दत्तात्रेय होसबाले ने पेश किया भविष्य का रोडमैप

पानीपत (हरियाणा)। हरियाणा के पानीपत (पट्टीकल्याणा) में आयोजित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की तीन दिवसीय 'अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा'...
देश-प्रदेश  हरियाणा 
हरियाणा: पानीपत बनेगा उत्तर भारत का 'नागपुर', दत्तात्रेय होसबाले ने पेश किया भविष्य का रोडमैप

यूपी की 'बीसी सखी' योजना का देश में डंका: बदली ग्रामीण महिलाओं की तकदीर

लखनऊ। उत्तर प्रदेश ने ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और गांवों तक बैंकिंग सेवाओं की पहुंच...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
यूपी की 'बीसी सखी' योजना का देश में डंका: बदली ग्रामीण महिलाओं की तकदीर

मुजफ्फरनगर: चरथावल के जंगल में मिला घायल राष्ट्रीय पक्षी मोर, पशु प्रेमियों और वन विभाग ने बचाई जान

मुजफ्फरनगर। चरथावल थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव दुधली के जंगल में एक राष्ट्रीय पक्षी मोर के घायल...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: चरथावल के जंगल में मिला घायल राष्ट्रीय पक्षी मोर, पशु प्रेमियों और वन विभाग ने बचाई जान

उत्तर प्रदेश

यूपी की 'बीसी सखी' योजना का देश में डंका: बदली ग्रामीण महिलाओं की तकदीर

लखनऊ। उत्तर प्रदेश ने ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और गांवों तक बैंकिंग सेवाओं की पहुंच...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
यूपी की 'बीसी सखी' योजना का देश में डंका: बदली ग्रामीण महिलाओं की तकदीर

ऐतिहासिक नौचंदी मेले का औपचारिक आगाज, 25 अप्रैल से 1 मई के बीच होगा मुख्य आयोजन

मेरठ। पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत और आपसी सौहार्द के प्रतीक नौचंदी मेला का औपचारिक शुभारंभ रविवार को विधि-विधान...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
ऐतिहासिक नौचंदी मेले का औपचारिक आगाज, 25 अप्रैल से 1 मई के बीच होगा मुख्य आयोजन

मैनपुरी में बाबा रामदेव का बड़ा बयान, एप्सटिन फाइल और ‘टापू कांड’ से जुड़ा दुनिया का खेल

मैनपुरी। योग गुरु बाबा रामदेव ने उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान वैश्विक राजनीति और अनैतिकता...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
मैनपुरी में बाबा रामदेव का बड़ा बयान, एप्सटिन फाइल और ‘टापू कांड’ से जुड़ा दुनिया का खेल

सहारनपुर: शबाना की संदिग्ध मौत, पति फरार; मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया

सहारनपुर (रामपुर मनिहारान)।  सहारनपुर जनपद के रामपुर मनिहारान थाना क्षेत्र के मोहल्ला महल नई बस्ती में बीती देर रात आरोप...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: शबाना की संदिग्ध मौत, पति फरार; मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम