उत्तराखंड सीमा से सटे होटल में अचानक भीषण आग-40 लोग धुएं में फंसे, रातभर चले रेस्क्यू अभियान ने सभी की जान बचाई
Rampur News: उत्तराखंड की सीमा से सटे ग्राम डिबडिबा स्थित काशीपुर हाईवे पर बने सोबती कॉन्टिनेंटल होटल में मंगलवार देर रात अचानक आग लग गई। हॉल में रखे टेंट के सामान में शॉर्ट सर्किट के कारण लगी आग से कुछ ही मिनटों में होटल धुएं से भर गया और वहां ठहरे लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
18 कमरों में ठहरे 36 मेहमान और स्टाफ धुएं में फंस गए
आग लगते ही हॉल से सटे 18 कमरों में रह रहे करीब 36 लोगों के साथ होटल स्टाफ भी घने धुएं में फंस गया। अचानक बढ़ते धुएं और चीख-पुकार के बीच लोग कमरों से बाहर निकल भी नहीं पा रहे थे, जिससे हालात और गंभीर हो गए।
रुद्रपुर व स्थानीय फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियाँ तुरंत मौके पर
सूचना मिलते ही रुद्रपुर फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियाँ और रुद्र बिलास चौकी प्रभारी चंद्रवीर सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। करीब 11 बजे स्थानीय फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी पहुंची। बचाव दल ने तत्काल रेस्क्यू शुरू करते हुए तेज़ी से धुएं में फंसे लोगों को बाहर निकालना शुरू किया।
ये भी पढ़ें गाजीपुर कोर्ट को मिला 16 जिलों का अधिकार क्षेत्र, ANTF मामलों की सुनवाई अब एक ही स्थान पररेस्क्यू टीम ने सभी 40 लोगों को सुरक्षित निकाला
पुलिस और फायर कर्मियों ने होटल के कमरों और हॉल में फंसे सभी 40 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। आग बुझाने के दौरान एक युवक के झुलसने की जानकारी भी सामने आई। फायर ब्रिगेड और पुलिस टीम रात एक बजे तक मौके पर मौजूद रहकर आग पर काबू पाने में जुटी रही।
टेंट का सामान जलकर खाक
होटल मैनेजर हरजोत सिंह ने बताया कि आग की चपेट में आने से कारपेट और टेंट का सामान जल गया। कोतवाली प्रभारी ने कहा कि घटना के दौरान होटल का फायर सिस्टम फेल हो गया था। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट आग का कारण माना जा रहा है। दिन में हुई शादी के कार्यक्रम के बाद टेंट का सामान हॉल में रखा गया था, जिसके चलते आग तेजी से फैल गई।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
शामली के वरिष्ठ पत्रकार श्री दीपक शर्मा वर्ष 2022 से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक निष्ठावान और कर्मठ स्तंभ के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आपने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2007 में की थी और 'सत्यभाष', 'दैनिक प्रभात', 'क्राइम न्यूज़ और नेटवर्क 10' जैसे संस्थानों में कार्य करते हुए ज़मीनी रिपोर्टिंग के गहरे अनुभव हासिल किए।
पिछले 4 वर्षों से रॉयल बुलेटिन के साथ जुड़े दीपक शर्मा वर्तमान में जिला प्रभारी (शामली) का दायित्व संभाल रहे हैं। जिले की राजनीतिक नब्ज और सामाजिक मुद्दों पर उनकी पकड़ बेजोड़ है। शामली जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 8273275027 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां