मुरादाबाद: 8 नवंबर से लखनऊ-सहारनपुर वंदे भारत एक्सप्रेस होगी शुरू, तैयारियां अंतिम चरण में

On

मुरादाबाद। लखनऊ से सहारनपुर के बीच आठ नवंबर को वंदे भारत एक्सप्रेस का शुभारंभ होने जा रहा है। इसके लिए डीआरएम कार्यालय में तैयारियां पूरी तरह अंतिम चरण में हैं। अवकाश के दिन भी अधिकारियों ने प्लेटफार्म, स्वागत मंच, अतिथियों की सूची, सांस्कृतिक कार्यक्रम और सुरक्षा प्रबंधों पर चर्चा की। इस अवसर पर सांसद रुचि वीरा और क्षेत्रीय विधायकगण को आमंत्रित किया गया है। लखनऊ से उद्घाटन समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअली शामिल होंगे।

वंदे भारत एक्सप्रेस सुबह 5 बजे लखनऊ से रवाना होगी और मुरादाबाद में सुबह 9:27 बजे पहुंचेगी। इसके बाद दोपहर 12:45 बजे सहारनपुर के लिए प्रस्थान करेगी। लखनऊ से मुरादाबाद तक लगभग 325 किलोमीटर का मार्ग है और वंदे भारत को इस दूरी को तय करने में लगभग 4 घंटे 37 मिनट लगेंगे। इससे सामान्य ट्रेनों की तुलना में करीब एक घंटे की बचत होगी।

और पढ़ें मुजफ्फरनगर एनकाउंटर: सलेमपुर गोलीकांड के दो थार सवार बदमाश घायल, तीसरा गिरफ्तार

यह ट्रेन सप्ताह में सोमवार को छोड़कर अन्य छह दिन चलेगी और कुल सात स्टेशनों पर ठहराव होगा। ठहराव वाले स्टेशन हैं: लखनऊ, सीतापुर, शाहजहाँपुर, बरेली, मुरादाबाद, नजीबाबाद, रुड़की और सहारनपुर।

और पढ़ें मुजफ्फरनगर में भीषण हादसा: टिहरी स्टील फैक्ट्री के फ्यूल टैंक में लगी आग, लाखों का नुकसान

लखनऊ से सहारनपुर की समय सारिणी:

और पढ़ें मुजफ्फरनगर कार शोरूम घोटाला: कार देने के नाम पर युवती से ₹6.50 लाख ठगे, GM-मैनेजर पर कोर्ट के आदेश पर मुकदमा

  • लखनऊ (प्रस्थान) – 05:00 बजे

  • सीतापुर – 05:55 बजे

  • शाहजहाँपुर जंक्शन – 07:10 बजे

  • बरेली जंक्शन – 08:08 बजे

  • मुरादाबाद जंक्शन – 09:27 बजे

  • नजीबाबाद जंक्शन – 10:45 बजे

  • रुड़की – 11:40 बजे

  • सहारनपुर (अंतिम) – 12:45 बजे

वापसी रूट:

  • सहारनपुर – 15:00 बजे

  • रुड़की – 15:35 बजे

  • नजीबाबाद – 16:40 बजे

  • मुरादाबाद – 18:10 बजे

  • बरेली – 19:33 बजे

  • शाहजहाँपुर – 20:38 बजे

  • सीतापुर – 21:50 बजे

  • लखनऊ – 23:00 बजे

मुरादाबाद रेल मंडल को यह चौथी वंदे भारत एक्सप्रेस मिली है। इससे पहले मंडल को मेरठ–वाराणसी, देहरादून–लखनऊ और दिल्ली–देहरादून के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस मिल चुकी हैं। सीनियर डीआरएम आदित्य गुप्ता ने बताया कि आठ नवंबर को लखनऊ से मुरादाबाद आगमन पर वंदे भारत एक्सप्रेस का भव्य स्वागत किया जाएगा और तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

 

लेखक के बारे में

नवीनतम

राजस्थान में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर हाईकोर्ट सख्त, केंद्र और राज्य सरकार से मांगा जवाब

Rajasthan News: राजस्थान उच्च न्यायालय ने राज्य में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं और मौतों पर गंभीर चिंता जताई है। अदालत ने...
देश-प्रदेश  राजस्थान 
राजस्थान में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर हाईकोर्ट सख्त, केंद्र और राज्य सरकार से मांगा जवाब

अब घोड़े बेचने पर भी देना होगा टैक्स! पुष्कर मेले में पहली बार लगा GST सरकार ने शुरू किया सख्त मॉनिटरिंग सिस्टम

Rajasthan News: राजस्थान के ऐतिहासिक पुष्कर मेले में इस बार एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है। पहली बार घोड़ों...
देश-प्रदेश  राजस्थान 
अब घोड़े बेचने पर भी देना होगा टैक्स! पुष्कर मेले में पहली बार लगा GST  सरकार ने शुरू किया सख्त मॉनिटरिंग सिस्टम

BJP नेता बोले-किसी खान को मेयर नहीं बनने देंगे’, न्यूयॉर्क के मुस्लिम मेयर ममदानी की जीत से उठा बवाल

Maharashtra News: न्यूयॉर्क में हुए मेयर चुनाव में भारतीय मूल के जोहरान ममदानी ने इतिहास रच दिया है। वे अमेरिका...
देश-प्रदेश  महाराष्ट्र 
BJP नेता बोले-किसी खान को मेयर नहीं बनने देंगे’, न्यूयॉर्क के मुस्लिम मेयर ममदानी की जीत से उठा बवाल

कम खर्च में ज़्यादा मुनाफा कमाना चाहते हैं तो नवंबर के अंतिम सप्ताह तक लगा दें खरबूजे की यह फसल, सही विधि अपनाकर मार्च तक पाएं लाखों की कमाई और बंपर उत्पादन

अगर आप किसान हैं और इस रबी सीजन में कोई ऐसी फसल लगाना चाहते हैं जो कम लागत में ज्यादा...
कृषि 
कम खर्च में ज़्यादा मुनाफा कमाना चाहते हैं तो नवंबर के अंतिम सप्ताह तक लगा दें खरबूजे की यह फसल, सही विधि अपनाकर मार्च तक पाएं लाखों की कमाई और बंपर उत्पादन

दैनिक राशिफल- 6 नवंबर 2025, गुरुवार

मेष- कल का परिश्रम आज लाभ देगा। कारोबारी काम में नवीन तालमेल और समन्वय बन जाएगा। यार-दोस्तों के साथ साझे...
धर्म ज्योतिष  राशिफल 
दैनिक राशिफल- 6 नवंबर 2025, गुरुवार

उत्तर प्रदेश

आगरा: रेप आरोपी प्रोफेसर की पत्नी बोली- “मेरे पति मुझसे खुश हैं, फिर दूसरी के पास क्यों जाएंगे?”

आगरा। शहर में एक विवादित मामला सामने आया है, जिसमें पीएचडी स्कॉलर और अपने छात्र-शोध संबंध को लेकर आरोपी एक...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
आगरा: रेप आरोपी प्रोफेसर की पत्नी बोली- “मेरे पति मुझसे खुश हैं, फिर दूसरी के पास क्यों जाएंगे?”

मिर्जापुर: ट्रेन की चपेट में आईं 2 बहनें समेत 6 महिलाएं, शव के टुकड़े 50 मीटर तक बिखरे

मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें 2 बहनें समेत 6 महिलाएं ट्रेन की चपेट...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
मिर्जापुर: ट्रेन की चपेट में आईं 2 बहनें समेत 6 महिलाएं, शव के टुकड़े 50 मीटर तक बिखरे

हरदोई में बीज माफिया का खेल!किसान भटक रहे,महंगे दामों पर बिक रहा गेहूं का बीज

      हरदोई। पाली कस्बे से एक हैरान करने वाली तस्वीर सामने आई है, जहां किसान अपने हक के बीज के लिए...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
हरदोई में बीज माफिया का खेल!किसान भटक रहे,महंगे दामों पर बिक रहा गेहूं का बीज

UP Board Datesheet 2026: यूपी बोर्ड परीक्षा की डेटशीट जारी, 18 फरवरी से 10वीं-12वीं एग्जाम

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् (UPMSP) ने 2026 में होने वाली कक्षा 10वीं और 12वीं की वार्षिक बोर्ड परीक्षाओं...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
UP Board Datesheet 2026: यूपी बोर्ड परीक्षा की डेटशीट जारी, 18 फरवरी से 10वीं-12वीं एग्जाम