मुरादाबाद में बिजली विभाग का चौंकाने वाला कारनामा: शिकायत की तो खुद ही बन गई आरोपी!

मुरादाबाद। कुन्दरकी थाना क्षेत्र से बिजली विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला द्वारा बिजली विभाग की विजिलेंस टीम पर अवैध वसूली का आरोप लगाए जाने के बाद विभागीय कार्रवाई को लेकर आम जनता के बीच गुस्सा और हैरानी का माहौल है।
पीड़ित महिला का आरोप है कि बिजली विभाग की विजिलेंस टीम उसके घर पहुंची और बिजली चोरी का हवाला देकर उससे पैसों की मांग की। महिला ने इस कथित वसूली की शिकायत की, लेकिन जांच होने के बजाय विजिलेंस टीम के साथ मौजूद जूनियर इंजीनियर ने पुलिस में तहरीर देकर उसी महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया।
ये भी पढ़ें सहारनपुर: साइबर ठगी के शिकार डॉक्टर को मिली राहत, अदालत के आदेश पर वापस मिले 9.73 लाख रुपये और कार तहरीर के आधार पर कुन्दरकी थाने में महिला पर बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया है। इस घटनाक्रम के बाद इलाके में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। स्थानीय लोग सवाल उठा रहे हैं कि यदि कोई महिला विजिलेंस टीम पर वसूली का आरोप लगाए तो क्या उसका जवाब उसे ही आरोपी बना देना है। लोगों का कहना है कि कहीं शिकायत करना ही अपराध तो नहीं बनता जा रहा।
महिला का कहना है कि उसने केवल अपनी बात और सच्चाई सामने रखने की कोशिश की थी, लेकिन विभाग ने दबाव बनाने के लिए उसके खिलाफ ही कानूनी कार्रवाई करवा दी। वहीं बिजली विभाग का पक्ष है कि मौके पर बिजली चोरी के प्रमाण मिले हैं, जिसके आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की गई है।
इस पूरे मामले ने बिजली विभाग की पारदर्शिता और विजिलेंस की भूमिका पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल मामला पुलिस जांच में है और सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि आगे की कार्रवाई किस दिशा में जाती है और क्या महिला को न्याय मिल पाएगा।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।
रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

टिप्पणियां