पत्नी मुंहबोले भाई के साथ गई थी पिकनिक, पति ने कर दिए फोटो शेयर ,पत्नी ने लिखा दी रिपोर्ट
मुरादाबाद। दूर के रिश्ते में साले संग बीवी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल करने पर आरोपित पति समेत उसके तीन साथियों के खिलाफ पत्नी की तहरीर पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है। मुरादाबाद के मझोला थाना क्षेत्र में रामेश्वर कालोनी की रहने वाली रूचि शर्मा पत्नी कपिल कुमार शर्मा के मुताबिक […]
मुरादाबाद। दूर के रिश्ते में साले संग बीवी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल करने पर आरोपित पति समेत उसके तीन साथियों के खिलाफ पत्नी की तहरीर पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
मुरादाबाद के मझोला थाना क्षेत्र में रामेश्वर कालोनी की रहने वाली रूचि शर्मा पत्नी कपिल कुमार शर्मा के मुताबिक बीते दो साल से ससुराल वालो से उनका कानूनी विवाद चल रहा है। पति व ससुरालियों के खिलाफ उन्होंने दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कराया है। मामला कोर्ट में विचाराधीन है।
ये भी पढ़ें मुरादाबाद: जयप्रदा पर अश्लील टिप्पणी मामले में विवेचक का बयान दर्ज, 24 फरवरी को अगली सुनवाईकुछ माह पहले महिला अपने मुह बोले भाई रवि चौधरी के साथ पिकनिक पर घूमने गई। वहां के फोटोग्राफ रिश्तेदारों के बीच वायरल करते हुए कपिल शर्मा ने अपनी ही बीवी को बदनाम करने की कोशिश की।
ये भी पढ़ें मुरादाबाद में भड़काऊ नारों वाले पोस्टर से विवाद, विहिप नेत्री रीता पाल की तस्वीरें भी शामिलथाना पुलिस को दी तहरीर में पीड़िता ने बताया कि 31 जनवरी को आरोपी पति ने उनके पिता के मोबाईल नंबर पर फोटोग्राफ पोस्ट किया। इसके बाद तीन जनवरी को महिला के जीजा अनुराग शुक्ला उर्फ सोनू के मोबाईल नंबर पर तस्वीरें पोस्ट की गई। महिला के मुताबिक पति ने केस में समझौता करने का दबाव बनाने की कोशिश में फोटोग्राफ सोशल मीडिया पर वायरल किया।
महिला का आरोप है कि खेल में उसका मुंह बोला भाई रवि चौधरी अपने साथी अमित चौधरी संग पति के साथ हमसाज है। महिला ने तीनों पर हत्या करने तक की आशंका जताई है।पीड़िता की तहरीर पर मझोला पुलिस ने उक्त तीनों आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज करते हुए घटना की जांच शुरू कर दी है।
मझोला थाना प्रभारी धनंजय सिंह ने बताया कि साइबर सेल की मदद से आरोपों की जांच शुरू कर दी गई है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां