प्रयागराज माघ मेले में मौनी अमावस्या की पूर्व संध्या पर 1.5 करोड़ लोगों ने गंगा में लगाई डुबकी
प्रयागराज। विश्व प्रसिद्ध प्रयागराज माघ मेले में मौनी अमावस्या से एक दिन पूर्व शनिवार को शाम तक करीब 1.5 करोड़ श्रद्धालुओं ने गंगा और संगम में डुबकी लगाई।माघ मेला अधिकारी ऋषिराज और पुलिस अधीक्षक नीरज पांडेय ने बताया कि श्रद्धालुओं से अपील की जा रही है कि जहां भी घाट पर स्थान खली हो वहीं स्नान करें और वापस अपने गंतव्य को रवाना हो जाएं।

उन्होंने बताया कि मौनी अमावस्या की पूर्व संध्या तक लगभग 1.5 करोड़ लोगों ने संगम में आस्था की डुबकी लगाकर पुण्य अर्जित किया है। सभी स्नान घाटों की निगरानी के लिए पर्याप्त संख्या में जल पुलिस, गोताखोर, राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल, सिविल पुलिस के जवान तैनात हैं। इसके अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरों एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का सहयोग लेकर लगातार निगरानी की जा रही है। मेला क्षेत्र को नो व्हीकल जोन घोषित किया गया है। देश के विभिन्न क्षेत्रों से आने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों को पार्किंग स्थल में खड़ा कराया जा रहा है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां