सहारनपुर में हाजी इकबाल उर्फ बाला की 56 अवैध संपत्तियों को किया कुर्क, तहसीलदार को बनाया प्रशासक

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद में भू-माफिया और खनन माफियाओं के खिलाफ जारी जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत जिलाधिकारी मनीष बंसल ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पूर्व एमएलसी मोहम्मद इकबाल उर्फ हाजी इकबाल उर्फ बाला और उनके सहयोगियों द्वारा अवैध रूप से अर्जित की गई 56 संपत्तियों को कुर्क करने का आदेश जारी किया गया है। जब्त की गई इन संपत्तियों की वर्तमान बाजारू कीमत लगभग 275 करोड़ 97 लाख रुपये आंकी गई है।

गैंगस्टर एक्ट के तहत हुई बड़ी कार्रवाई
जिलाधिकारी के आदेशानुसार, हाजी इकबाल एक संगठित गिरोह का लीडर है। इस गिरोह में उसके पुत्र मोहम्मद जावेद, मोहम्मद वाजिद, अलीशान, अफजाल और नौकर नसीम व राव लईक शामिल हैं। इन सभी के विरुद्ध थाना मिर्जापुर में गैंगस्टर अधिनियम की धारा 2/3 के तहत मुकदमा पंजीकृत है। जांच में पाया गया कि हाजी इकबाल ने अपने धनबल और रसूख का इस्तेमाल कर वन क्षेत्र से खैर की लकड़ी की तस्करी, अवैध खनन और सरकारी व गैर-सरकारी जमीनों पर धोखाधड़ी से कब्जा कर यह विशाल संपत्ति अर्जित की थी।

छूट न जाए आपका वोट, अभी जांच लें मतदाता सूची, डीएम बोले- 27 मार्च तक दर्ज कराएं दावा-आपत्ति ये भी पढ़ें  छूट न जाए आपका वोट, अभी जांच लें मतदाता सूची, डीएम बोले- 27 मार्च तक दर्ज कराएं दावा-आपत्ति

प्रशासक के रूप में तहसीलदार बेहट की नियुक्ति
उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम 1986 की धारा 14(1) के अंतर्गत यह कुर्की सुनिश्चित की गई है। जिलाधिकारी ने तहसीलदार बेहट को इन सभी 56 संपत्तियों का प्रशासक नियुक्त किया है। अब इन जमीनों का प्रबंधन और नियंत्रण पूरी तरह से प्रशासन के हाथ में होगा। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि इन संपत्तियों का अर्जन पूरी तरह से आपराधिक गतिविधियों के माध्यम से किया गया था।

अखिलेश यादव का यूपी सरकार पर बड़ा हमला, शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के कार्यक्रम की शर्तों को बताया 'अतार्किक' ये भी पढ़ें  अखिलेश यादव का यूपी सरकार पर बड़ा हमला, शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के कार्यक्रम की शर्तों को बताया 'अतार्किक'

हाजी इकबाल का आपराधिक इतिहास
गैंग लीडर हाजी इकबाल का आपराधिक इतिहास काफी लंबा है। उसके विरुद्ध सहारनपुर समेत विभिन्न जनपदों और अन्य राज्यों के अलग-अलग थानों में लगभग 50 गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। वह लंबे समय से फरार चल रहा है और प्रशासन उस पर लगातार शिकंजा कस रहा है। इससे पहले भी उसकी करोड़ों की संपत्तियों पर बुलडोजर चल चुका है और कई संपत्तियां कुर्क की जा चुकी हैं। ताजा कार्रवाई से जनपद के भू-माफियाओं में हड़कंप मच गया है।

यूपी में 'पावर' संकट की आहट: मार्च में ही टूटेगा बिजली की मांग का रिकॉर्ड, 22 हजार मेगावाट के पार जाने की संभावना ये भी पढ़ें  यूपी में 'पावर' संकट की आहट: मार्च में ही टूटेगा बिजली की मांग का रिकॉर्ड, 22 हजार मेगावाट के पार जाने की संभावना

Views: 126

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

गौरव सिंघल | सहारनपुर जिला प्रभारी Picture

गौरव सिंघल सहारनपुर के एक अनुभवी और प्रतिष्ठित पत्रकार हैं, जो पिछले 18 वर्षों (2007 से) से मीडिया जगत में सक्रिय हैं। पत्रकारिता की बारीकियां उन्होंने विरासत में अपने पिता के मार्गदर्शन में 'अमर उजाला' और 'हिन्दुस्तान' जैसे संस्थानों से सीखीं।

अपने लंबे करियर में उन्होंने इंडिया टुडे (फोटो जर्नलिस्ट), शुक्रवार, इतवार, दैनिक संवाद और यूपी बुलेटिन जैसे दर्जनों प्रतिष्ठित समाचार पत्रों व पत्रिकाओं में अपनी सेवाएं दीं। लेखनी के साथ-साथ कुशल फोटो जर्नलिस्ट के रूप में भी उनकी विशिष्ट पहचान है।

विभिन्न राष्ट्रीय व क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में अनुभव प्राप्त करने के बाद, वर्तमान में गौरव सिंघल सहारनपुर से 'रॉयल बुलेटिन' के साथ जुड़कर अपनी निष्पक्ष और गहरी रिपोर्टिंग से संस्थान को मजबूती प्रदान कर रहे हैं।

नवीनतम

डेटा संरक्षण कानून की संवैधानिक वैधता को चुनौती; दिल्ली हाई कोर्ट ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब

नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने डाटा प्रोटेक्शन कानून को चुनौती देने वाली एक और याचिका पर सुनवाई करते हुए केंद्र...
Breaking News  राष्ट्रीय 
डेटा संरक्षण कानून की संवैधानिक वैधता को चुनौती; दिल्ली हाई कोर्ट ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब

मुजफ्फरनगर: तितावी में भीषण सड़क हादसा, ईंटों से लदे ट्रक ने बाइक सवार को कुचला

   मुजफ्फरनगर। जनपद के तितावी थाना क्षेत्र स्थित लालूखेड़ी बस स्टैंड पर शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: तितावी में भीषण सड़क हादसा, ईंटों से लदे ट्रक ने बाइक सवार को कुचला

मुजफ्फरनगर: सिल्वरटन टाइगर्स ने जीता एमपीएल का खिताब, कुलदीप बने मैन ऑफ द मैच  

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर प्रीमियर लीग-2'(एमपीएल-2) केखिताबी मुकाबले में सिल्वरटन टाइगर्स ने अंबा वॉरियर्स को एकतरफा मुकाबले में 9 विकेट से...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: सिल्वरटन टाइगर्स ने जीता एमपीएल का खिताब, कुलदीप बने मैन ऑफ द मैच  

बिहार विधानसभा को मिला बम से उड़ाने की धमकी वाला ई-मेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

पटना । बिहार विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी वाले ई-मेल मिलने के बाद शुक्रवार को सुरक्षा एजेंसियों को...
Breaking News  देश-प्रदेश  बिहार 
बिहार विधानसभा को मिला बम से उड़ाने की धमकी वाला ई-मेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

दिल्ली दंगा को लेकर कपिल मिश्रा के खिलाफ एफआईआर संबंधी याचिका खारिज

नई दिल्ली। राऊज एवेन्यू कोर्ट ने साल 2020 के उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगा मामले में दिल्ली के कानून मंत्री कपिल मिश्रा...
Breaking News  दिल्ली NCR  दिल्ली 
दिल्ली दंगा को लेकर कपिल मिश्रा के खिलाफ एफआईआर संबंधी याचिका खारिज

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर में किसानों के नलकूपों से चोरी, मोटर और केबल सहित कृषि उपकरण गायब

सहारनपुर (गंगोह/अंबेहटा)। दो दर्जन के करीब किसानों के नलकूपों से मोटर, केबल और अन्य कृषि उपकरण चोरी द्वारा चोरी कर...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में किसानों के नलकूपों से चोरी, मोटर और केबल सहित कृषि उपकरण गायब

अलविदा जुमे ए दिन यूपी हाई अलर्ट! संभल–मेरठ में फ्लैग मार्च, 1300 पुलिसकर्मी तैनात

संभल। उत्तर प्रदेश में रमजान के आखिरी शुक्रवार यानी अलविदा जुमे की नमाज को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड...
उत्तर प्रदेश  मेरठ  संभल  
अलविदा जुमे ए दिन यूपी हाई अलर्ट! संभल–मेरठ में फ्लैग मार्च, 1300 पुलिसकर्मी तैनात

सहारनपुर में एसआई भर्ती परीक्षा को लेकर धारा-163 लागू, कड़े सुरक्षा इंतजाम

सहारनपुर।  जिला मजिस्ट्रेट सहारनपुर मनीष बंसल ने कहा कि उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025   डीएम...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में एसआई भर्ती परीक्षा को लेकर धारा-163 लागू, कड़े सुरक्षा इंतजाम

सहारनपुर: माँ शाकम्भरी देवी मेले की तैयारियों को लेकर डीएम ने की समीक्षा बैठक

सहारनपुर। जिलाधिकारी सहारनपुर मनीष बंसल की अध्यक्षता एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर अभिनन्दन की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में 19...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: माँ शाकम्भरी देवी मेले की तैयारियों को लेकर डीएम ने की समीक्षा बैठक

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम