सहारनपुर में दो दोस्तों में बाइक को लेकर हुआ था झगड़ा, जिगरी यार ने ही सुला दिया अपने जिगरी को मौत की नींद

सहारनपुर। सहारनपुर में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक दोस्त ने बाइक को लेकर हुए झगड़े में अपने ही जिगरी दोस्त की गोली मारकर हत्या कर दी और बाद में पूरे मामले को एक दुर्घटना दर्शाने की कोशिश करता रहा लेकिन पुलिस ने जब युवक से सख्ती से पूछताछ की […]
सहारनपुर। सहारनपुर में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक दोस्त ने बाइक को लेकर हुए झगड़े में अपने ही जिगरी दोस्त की गोली मारकर हत्या कर दी और बाद में पूरे मामले को एक दुर्घटना दर्शाने की कोशिश करता रहा लेकिन पुलिस ने जब युवक से सख्ती से पूछताछ की तो पता लगा उसी ने अपने दोस्त को आवेश में आकर गोली मारकर मौत की नींद सुला दिया।
पूरा मामला नकुड थाना इलाके के बिडवी गांव का है। जहां सोमवार शाम दो दोस्त चेतन और लोकेश आपस में बैठे हुए थे। इसी बीच चेतन अपने जिगरी यार लोकेश के साथ बाइक को लेकर विवाद हो गया और देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा गया कि चेतन ने लोकेश की कनपटी पर देसी पिस्टल सटा दिया और उसकी हत्या कर दी।
बाद में इस घटना को दुर्घटना दर्शाने के लिए चेतन लगातार गांव के लोगों से यही कहता रहा कि हम लोग आपस में बात कर रहे थे और हम पिस्टल चेक कर रहे थे और इसी बीच गोली चल गई। जिसकी वजह से लोकेश की मौत हो गई।
लेकिन पुलिस को चेतन की बातों पर संदेह हुआ और उससे सख्ती के साथ पूछताछ की। जिसके बाद चेतन ने सारा सच उगल दिया और बताया कि बाइक को लेकर उसका लोकेश के साथ विवाद हो गया था और उसी विवाद के चलते उसने 9mm के अवैध पिस्टल से लोकेश की हत्या कर दी।
पुलिस ने चेतन की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त पिस्टल बरामद कर लिया है साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
सहारनपुर के एसपी देहात आईपीएस सूरज राय ने आरोपी चेतन को मीडिया के सामने पेश किया और इस पूरी घटना का खुलासा किया।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां