वाराणसी: जिलाधिकारी ने कार्य में लापरवाह 27 आशाओं को निकालने का दिया निर्देश, जनपद में हड़कम्प

On

वाराणसी। जिलाधिकारी एस. राजलिंगम ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत जनपद के सभी ग्रामीण प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों के प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों एवं अधीक्षकों के साथ जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक की। शुक्रवार देर शाम कैंप कार्यालय पर आयोजित बैठक में जिलाधिकारी ने शिथिल पर्यवेक्षण पर नाराजगी जतायी और चेतावनी दी कि इसमें हर […]

वाराणसी। जिलाधिकारी एस. राजलिंगम ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत जनपद के सभी ग्रामीण प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों के प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों एवं अधीक्षकों के साथ जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक की। शुक्रवार देर शाम कैंप कार्यालय पर आयोजित बैठक में जिलाधिकारी ने शिथिल पर्यवेक्षण पर नाराजगी जतायी और चेतावनी दी कि इसमें हर हाल में सुधार किया जाये, वरना अब कड़ी कार्रवाई होगी।

इस दौरान जिलाधिकारी ने पाया कि ग्रामीण प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों के प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों के साथ-साथ ब्लॉक वार नामित नोडल अधिकार स्वास्थ्य योजनाओं के पर्यवेक्षण के प्रति तो उदासीन है हीं वह अपने, अधिनस्थों से कार्य समयानुसार सम्पादित नहीं करा पा रहे हैं। बैठक में उन्होंने गर्भावस्था की जांच एवं इसके अंतर्गत गंभीर खतरे वाली गर्भवतियों के चिन्हांनकन के साथ बच्चों के टीकाकरण, जननी सुरक्षा योजना समेत संचालित अन्य कार्यक्रमों के प्रगति की बारी-बारी से जानकारी ली। कमियां मिलने पर उन्होंने कार्यक्रमों के नोडल अधिकारी सहित, प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों पर भी नाराजगी व्यक्त की।

बीएचयू की काजल यादव ने रचा इतिहास, खेलो इंडिया के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली छात्रा बनीं ये भी पढ़ें  बीएचयू की काजल यादव ने रचा इतिहास, खेलो इंडिया के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली छात्रा बनीं

बैठक में जिलाधिकारी ने उप मुख्य चिकित्साधिकारी आरसीएच के कार्य में शिथिल पाये जाने पर उनका एक माह का वेतन रोकने का निर्देश दिया। कार्य में लापरवाह 27 आशाओं को निकालने को भी कहा। जिलाधिकारी ने जिला महिला चिकित्सालय में सुविधा शुल्क मांगने के वायरल हुए वीडीओ में दोषी कर्मचारियों के खिलाफ अब तक कार्रवाई न होने पर नाराजगी जतायी। निर्देश दिया कि यदि दोषी कर्मियों की पहचान नही हो पाती है तो अज्ञात कर्मियों के खिलाफ इस मामले में एफआईआर दर्ज करायी जाय। जन औषधी केन्द्रों में अधिक मूल्य पर दवाएं बेचने व जरूरी दवाओं के न होने की शिकायत को भी जिलाधिकारी ने गंभीरता से लेने को कहा।

छूट न जाए आपका वोट, अभी जांच लें मतदाता सूची, डीएम बोले- 27 मार्च तक दर्ज कराएं दावा-आपत्ति ये भी पढ़ें  छूट न जाए आपका वोट, अभी जांच लें मतदाता सूची, डीएम बोले- 27 मार्च तक दर्ज कराएं दावा-आपत्ति

दीन दयाल उपाध्याय चिकित्सालय में स्वास्थ्यकर्मियों के गैरहाजिर होने व विलम्ब से आने पर भी जिलाधिकारी ने नाराजगी जतायी और निर्देश दिया कि वहां उपस्थिति दर्ज करने के लिए बायोमेट्रिक सिस्टम तत्काल लागू किया जाय। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल ने हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर बरेमा के काफी दिनों से न खुलने के मामले पर नाराजगी जताई। उन्होंने वहां के एएनएम का वेतन वृद्धि रोकने का निर्देश दिया और चेताया कि सुधार नहीं हुआ तो उन्हे बर्खास्त करने की कार्रवाई की जायेगी। प्रथम संर्दभन इकाई पर कराये गये जटिल प्रसव (सिजेरियन) की समीक्षा करते हुए कम उपलब्धि पर अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गंगापुर, अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र हाथी को चेतावनी देने का निर्देश दिया।

बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि चिकित्सक समेत सभी स्वास्थ्यकर्मी अपने निर्धारित ड्रेसकोड में ही ड्यूटी करें ऐसा न करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. संदीप चौधरी, मण्डलीय चिकित्सालय कबीरचौरा, जिलामहिला चिकित्सालय के एसआईसी, पं. दीनदयाल उपाध्याय चिकित्सालय व एलबीएस चिकित्सालय के सीएमएस भी मौजूद रहे।

Views: 7

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

लेखक के बारे में

अनिल रॉयल | Founder and Editor-in-Chief Picture

रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।

पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।

वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

नवीनतम

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: सात आईएएस अधिकारियों के तबादले

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक ढांचे को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने की कवायद के तहत शुक्रवार को एक...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: सात आईएएस अधिकारियों के तबादले

सहारनपुर: सदर बाजार में चोरों ने घर में धावा बोलकर जेवरात और नकदी चोरी की

सहारनपुर। सदर बाजार कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बीती रात चोरों ने एक मकान में धावा बोलकर हजारों रुपए की , लाखों...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: सदर बाजार में चोरों ने घर में धावा बोलकर जेवरात और नकदी चोरी की

मुज़फ्फरनगर के जानसठ में शिया-सुन्नी समाज ने विश्व में बढ़ती हिंसा के विरुद्ध राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

जानसठ (मुज़फ्फरनगर)। समस्त संसार में बढ़ते युद्ध, निर्दोषों की हत्याओं, आतंकवाद और शोषण के विरोध में जानसठ के मुस्लिम...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुज़फ्फरनगर के जानसठ में शिया-सुन्नी समाज ने विश्व में बढ़ती हिंसा के विरुद्ध राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

सहारनपुर: हिन्दू संगठनों ने गौमाता को ‘राष्ट्रमाता’ घोषित करने की मांग की

सहारनपुर। गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग को लेकर आज हिन्दू संगठन के कार्यकताओं ने धरना प्रदर्शन...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: हिन्दू संगठनों ने गौमाता को ‘राष्ट्रमाता’ घोषित करने की मांग की

जनता के सरोकारों से दूर केवल जयंती और मासिक बैठक तक ही सीमित रह गई सपा नोएडा महानगर 

नोएडा। समाजवादी पार्टी को उत्तर प्रदेश में भले ही विपक्ष का दर्जा प्राप्त हो लेकिन प्रदेश का शो विंडो कहे...
Breaking News  दिल्ली NCR  नोएडा 
जनता के सरोकारों से दूर केवल जयंती और मासिक बैठक तक ही सीमित रह गई सपा नोएडा महानगर 

उत्तर प्रदेश

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: सात आईएएस अधिकारियों के तबादले

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक ढांचे को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने की कवायद के तहत शुक्रवार को एक...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: सात आईएएस अधिकारियों के तबादले

सहारनपुर: सदर बाजार में चोरों ने घर में धावा बोलकर जेवरात और नकदी चोरी की

सहारनपुर। सदर बाजार कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बीती रात चोरों ने एक मकान में धावा बोलकर हजारों रुपए की , लाखों...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: सदर बाजार में चोरों ने घर में धावा बोलकर जेवरात और नकदी चोरी की

सहारनपुर: हिन्दू संगठनों ने गौमाता को ‘राष्ट्रमाता’ घोषित करने की मांग की

सहारनपुर। गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग को लेकर आज हिन्दू संगठन के कार्यकताओं ने धरना प्रदर्शन...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: हिन्दू संगठनों ने गौमाता को ‘राष्ट्रमाता’ घोषित करने की मांग की

सहारनपुर: कोतवाली देहात पुलिस ने नशीली दवा तस्कर सचिन को गिरफ्तार किया

सहारनपुर। थाना कोतवाली देहात पुलिस ने नशीली दवाओ की तस्करी/बिक्री के मुकदमें में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: कोतवाली देहात पुलिस ने नशीली दवा तस्कर सचिन को गिरफ्तार किया

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम