अफवाहों के बीच नेतन्याहू का नया वीडियो आया सामने, आम लोगों से घुलते-मिलते दिखे इजरायली पीएम

नई दिल्ली। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को लेकर अफवाहों का बाजार गर्म है। लगातार ऐसी खबरें आ रही हैं जिनमें उनकी मौजूदगी को लेकर सवाल खड़े किए जा रहे हैं। इस सबके बीच नेतन्याहू का एक वीडियो उनके आधिकारिक एक्स अकाउंट पर जारी किया गया है, जिसमें वह आम लोगों के बीच मुस्कुराते और हिब्रू में बात करते सुने-देखे जा सकते हैं। रविवार को भी इजरायली पीएम ने एक वीडियो जारी कर उन साजिशों का मजाक उड़ाया था जिसमें उन्हें मार दिए जाने का दावा किया गया था। 90 सेकंड का एक और वीडियो पोस्ट किया गया है। 90 सेकंड की वीडियो क्लिप के साथ एक संदेश भी लिखा है जो उनके विपरीत परिस्थितियों में भी सकारात्मक बने रहने की कहानी कहता है। लिखा है—"दिशानिर्देशों का पालन करें और मिलकर जीतें।"
ऐसे बयान अक्सर जनता का मनोबल बनाए रखने और सामूहिक जिम्मेदारी पर जोर देने के लिए होते हैं। इस वीडियो में उन्हें यरुशलम हिल्स में आम लोगों से बातचीत करते हुए दिखाया गया है। वीडियो का माहौल और इजरायली पीएम के कपड़े देख कर यकीन होता है कि ये वहीं फिल्माया गया है जहां रविवार को पहला शूट किया गया था। नेतन्याहू उसी कॉफी शॉप के पास हैं जहां पहला वीडियो बनाया गया था। इस वीडियो में पीएम ताजी हवा के लिए घर से बाहर निकलने के महत्व पर जोर देते हैं, धूप लेने की सलाह देते हैं, वहां मौजूद लोगों से पूछते हैं कि सबसे नजदीकी शेल्टर कहां है, और ईरान के साथ चल रहे युद्ध के दौरान धैर्य बनाए रखने की अपील करते हैं। इस क्लिप में महिलाएं भी देखी जा सकती हैं, जो पीएम के साथ तस्वीर खिंचा रही हैं। सहज अंदाज में नेतन्याहू लोगों से मिलते हुए आगे बढ़ते हुए कहते हैं कि खूबसूरत नजारों के बीच धूप का आनंद उठाएं। इसमें आगे चलकर वे रियल इजरायल की बात करते हैं।
रविवार के वीडियो में नेतन्याहू ने मौत के दावों को अफवाह बताते हुए अपनी दस उंगलियां गिनाई थीं। नेतन्याहू को एक रेस्तरां में कॉफी का ऑर्डर लेते हुए देखा जा सकता है। इसके बाद वह कॉफी बनाने वाले बॉय से इन अफवाहों के बारे में पूछते हैं। नेतन्याहू ने वीडियो में कहा, "मुझे कॉफी पसंद है, मुझे अपना देश पसंद है।" दरअसल, ईरान की अर्ध सरकारी तसनीम न्यूज एजेंसी ने नेतन्याहू के मौत की अफवाह उड़ाई थी। उसने अपनी बात की पुष्टि के लिए कहा था कि नेतन्याहू काफी दिनों से सार्वजनिक तौर पर नजर नहीं आए हैं। नेतन्याहू के एक वीडियो को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से बनाया हुआ बताया और सबूत के तौर पर उनकी कथित तौर पर एक हाथ में छह उंगलियां गिनाई थी।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां