पिता की डांट से क्षुब्ध होकर गंगनहर में कूद गया था किशोर, शव मिलने से परिजनों में मचा कोहराम
खतौली। पिता की डांट से क्षुब्ध होकर गंगनहर में कूदकर आत्महत्या करने वाले किशोर का शव मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया। कोई कानूनी कार्यवाही ना करने की सहमति व्यक्त करने पर पुलिस ने पंचायतनामा भरकर शव परिजनों को सौंप दिया। जानकारी के अनुसार पिता के डांटने से क्षुब्ध होकर गांव सठेड़ी निवासी 14 […]
खतौली। पिता की डांट से क्षुब्ध होकर गंगनहर में कूदकर आत्महत्या करने वाले किशोर का शव मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया। कोई कानूनी कार्यवाही ना करने की सहमति व्यक्त करने पर पुलिस ने पंचायतनामा भरकर शव परिजनों को सौंप दिया।
जानकारी के अनुसार पिता के डांटने से क्षुब्ध होकर गांव सठेड़ी निवासी 14 वर्षीय किशोर समर पुत्र इमरान बीते सोमवार को आत्महत्या करने के इरादे से गंग नहर में कूद गया था।
परिजन तभी से पुलिस व पीएसी के गोताखोरों की मदद से समर की गंगनहर में तलाश कर रहे थे।
रविवार को गांव दूधली के सामने गंगनहर किनारे झाडिय़ों में शव अटका देख मौके पर ग्रामीणों का जमावड़ा लग गया। सूचना मिलते ही रतनपुरी पुलिस ने मौके पर आकर शव कब्जे में ले लिया।
शव की शिनाख्त किशोर समर के रूप में होने पर पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया। समर की मौत होने की खबर इसके घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। आनन फानन रोते पीटते परिजन ग्रामीणों के साथ मौके पर आ गए।
कोई कानूनी कार्यवाही ना करने की सहमति व्यक्त करने पर पुलिस ने पंचायतनामा भरकर शव परिजनों को सौंप दिया।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां