मुजफ्फरनगर में नए जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी ने संभाला चार्ज,एसडी मार्किट प्रकरण में कानून सम्मत कार्यवाही होगी

मुजफ्फरनगर। जनपद के नवागत जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी ने चार्ज संभाल लिया है। नवागत जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी कचहरी परिसर में स्थित कोषागार कार्यालय पर पहुंचे, जहां पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। अधिकारियों ने बुके देकर उनका स्वागत किया। इसके बाद जिलाधिकारी ने कोषागार में जाकर चार्ज संभाल लिया और उसके बाद कचहरी […]
मुजफ्फरनगर। जनपद के नवागत जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी ने चार्ज संभाल लिया है। नवागत जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी कचहरी परिसर में स्थित कोषागार कार्यालय पर पहुंचे, जहां पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। अधिकारियों ने बुके देकर उनका स्वागत किया। इसके बाद जिलाधिकारी ने कोषागार में जाकर चार्ज संभाल लिया और उसके बाद कचहरी परिसर में विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण कर अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया। तत्पश्चात कलेक्ट्रेट सभागार में मीडिया कर्मियों से वार्ता करते हुए अपना परिचय दिया और सभी मीडियाकर्मियों से भी परिचय प्राप्त किया।
इस अवसर पर नवागत जिलाधिकारी ने कहा कि वह मूल रूप से कर्नाटक के रहने वाले हैं और 2011 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। वह झांसी, आगरा, मथुरा में तैनात रहे और फिलहाल तीन साल तीन महीने से पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम मेरठ में एमडी रहे हैं। उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकता ही मेरी प्राथमिकता है और शासन की नीतियों व योजनाएं सख्ती से लागू होगी। उन्होंने कहा कि जनपद में संचालित समस्त योजनाओं को जमीनी स्तर पर प्राथमिकता के आधार पर लागू कराया जायेगा। उन्होंने कहा कि जनपद के नागरिकों के संरक्षक के रूप में कार्य करेंगे और उनकी समस्याओं का हर सम्भव निदान करने के लिए हर समय उपलब्ध रहेंगे।
नवागंतुक जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी ने कहा कि शासन की योजनाओं को मूर्त रूप प्रदान करने एवं विकास के कार्य को गति देना उनकी प्राथमिकता रहेंगी। उन्होंने कहा कि जनाकांक्षाओं के अनुरूप कार्य करेंगे। शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पंहुचाने का कार्य कराया जायेगा। उन्होंने कहा कि फरियादियों की समस्याओं का निस्तारण समयबद्ध ढंग से कराया जायेगा। उन्होंने कहा कि कार्यो में पारदर्शिता लायी जायेगी। उन्होंने कहा कि समस्त कार्य विधि एवं नियमों के अन्तर्गत संपादित कराये जायेगे। जिलाधिकारी ने कहा कि पूर्व में जो योजनाए चल रही है, उनको निरन्तर चलाया जायेगा।
उन्होंने कहा कि जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जायेंगी। जनपद में बेहतर व्यवस्था बनाई जायेगी। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि एसडी मार्किट प्रकरण में नियम व कानून सम्मत कार्यवाही होगी। उन्होंने कहा कि किसानों की बिजली संबंधी समस्या का समाधान भी कराया जायेगा और ट्यूबवैलों पर मीटर लगाने के मामले में भी ध्यान दिया जायेगा।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह, अपर जिलाधिकारी वि/रा अरविन्द कुमार मिश्र, नगर मजिस्ट्रेट अनूप कुमार, सभी एसडीएम, वरिष्ठ कोषाधिकारी, तहसीलदार सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां