मुज़फ्फरनगर में बीजेपी नेता के परिवार में शोक, पूर्व विधायक उमेश मलिक के भतीजे की पत्नी का आकस्मिक निधन
मुज़फ्फरनगर। बुढ़ाना के पूर्व विधायक और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के वरिष्ठ नेता उमेश मलिक के परिवार में आज सुबह दुःखद घटना घटित हुई। उनके बड़े भाई अजय मलिक की पुत्र वधु (भतीजे की पत्नी) वर्षा मलिक का आकस्मिक निधन हो गया है, जिससे पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
परिवार के सूत्रों ने बताया कि यह निधन आज सुबह अचानक हुआ। उन्होंने बताया कि लगभग दस महीने पहले फरवरी में ही शादी हुई थी। पति पत्नी दोनों नोएडा में ही रहते थे जहाँ आज सुबह हार्ट अटैक से दुखद निधन हो गया है।
दिवंगत आत्मा का अंतिम संस्कार आज सुबह 10 बजे उनके पैतृक गांव डूंगर में किया जाएगा। इस दुखद घड़ी में, राजनीतिक, सामाजिक और व्यापारिक जगत की कई हस्तियां मलिक परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करने उनके आवास पर पहुँच रही हैं।
रॉयल बुलेटिन परिवार इस अत्यंत दुखद घड़ी में पूर्व विधायक उमेश मलिक और अजय मलिक सहित समस्त मलिक परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता है। हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि वे दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार को यह असहनीय दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां