सीबीडीटी ने टैक्सपेयर्स को फर्जी कटौती के दावों के खिलाफ किया आगाह..फर्जी डोनेशन क्लेम पर अलर्ट जारी

On
School Ad

नई दिल्‍ली। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने फर्जी कटौती और छूट के दावों पर रोक लगाने के लिए अपने प्रयास तेज कर दिए हैं। सीबीडीटी ने इसी कड़ी में फर्जी डोनेशन क्लेम पर अलर्ट जारी किया है और टैक्सपेयर्स को एसएमएस और ईमेल के जरिए चेतावनी दी है।

वित्‍त मंत्रालय ने शनिवार को एक बयान में बताया कि सीबीडीटी ने फजी दान रैकेट और संदिग्ध बिचौलियों का पता चलने के बाद आयकरदाताओं से कहा है कि वे स्वेच्छा से फर्जी कटौती का दावा वापस ले लें। विभाग ने कहा कि ऐसे गलत दावे से न सिर्फ जांच शुरू हुई है, बल्कि इस साल आयकर रिटर्न (आईटीआर) की प्रोसेसिंग धीमी हुई है और रिफंड में भी देरी हुई है। आयकर विभाग इसके लिए 12 दिसंबर से रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और ई-मेल पर एसएमएस और ईमेल एडवाइजरी भेज रहा है।

मंत्रालय के मुताबिक सीबीडीटी ने करदाताओं को सख्त कार्रवाई से पहले स्वेच्छा से अपने आईटीआर को ठीक करने के लिए कहा है। दरअसल आयकर विभाग ने कई ऐसे बिचौलियों पर कार्रवाई की है, जो इनकम टैक्स एक्ट के तहत डिडक्शन और छूट के फर्जी दावों के साथ आईटीआर फाइल करने में शामिल थे। आयकर विभाग ने नकली कटौती और छूट के साथ आईटीआर फाइल करने में शामिल बिचौलियों के एक नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। इन बिचौलियों ने करदाताओं को गैर-कानूनी तरीके से अपनी टैक्स देनदारी कम करने और धोखाधड़ी वाले रिफंड का दावा करने में मदद की।

वित्‍त मंत्रालय के मुताबिक आयकर विभाग की इस जांच में पता चला कि कुछ बिचौलियों ने कमीशन के आधार पर गलत दावे के साथ आयकर रिटर्न को फाइल करने के लिए पूरे भारत में अपने एजेंटों का नेटवर्क बनाया हुआ है। यह देखा गया कि रजिस्टर्ड गैर-मान्यता प्राप्त राजनीतिक पार्टियों या चैरिटेबल संस्थानों को डोनेशन के नाम पर बड़ी मात्रा में फर्जी क्लेम किए गए हैं और अपने टैक्स की देनदारी कम की है और फर्जी रिफंड का भी दावा किया है।

सीबीडीटी ने संदिग्ध दावे का जल्दी पता लगाने और हाई-रिस्क बिहेवियर पैटर्न की पहचान करने के लिए अपने डेटा-ड्रिवन अप्रोच को मजबूत किया है। ऐसा ही एक रिस्क पैटर्न उन करदाताओं के लिए पहचाना गया है, जिन्होंने इनकम टैक्स एक्ट, 1961 की धारा 80जीजीसी या 80जी के तहत क्लेम किया है। बोर्ड ने कहा क‍ि बड़ी संख्या में करदाताओं ने पहले ही मौजूदा आकलन वर्ष 2025-26 के लिए अपने आईटीआर रिवाइज कर लिए हैं और पिछले सालों के लिए अपडेटेड आयकर रिटर्न फाइल किए हैं।

आयकर विभाग ने करदाताओं के लिए एक खास एनयूडीजीई कैंपेन शुरू किया है, ताकि उन्हें अपने आईटीआर को अपडेट करने और अगर कोई गलत दावे किया है तो उसे वापस लेने का मौका मिल सके। इसके लिए 12 दिसंबर से ऐसे करदाताओं को उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और ईमेल पर एसएमएस और ई-मेल एडवाइजरी भेजी जा रही हैं।

सीबीडीटी ने अपने एडवाइजरी में कहा कि सभी करदाताओं को सलाह दी जाती है कि वे यह पक्का करें कि डिपार्टमेंट के पास रिटर्न फाइलिंग में सही मोबाइल और ईमेल आईडी दिए गए हों, ताकि उनसे कोई भी कम्युनिकेशन छूट न जाए। आयकर विभाग ने कहा कि डिडक्शन के नियमों और अपडेटेड आयकर रिटर्न फाइल करने के बारे में ज्‍यादा जानकारी www.incometax.gov.in पर उपलब्ध है।

Views: 47

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

मुज़फ्फरनगर में धर्मकांटे पर तौल का 'बड़ा खेल' उजागर; 50 कुंतल पर 15 किलो का 'झोल', तौल पर लगी रोक

खतौली/मुजफ्फरनगर। किसानों की मेहनत की कमाई पर 'डाका' डालने वाले कांटा संचालकों के खिलाफ विधिक माप विज्ञान (बाट एवं माप)...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुज़फ्फरनगर में धर्मकांटे पर तौल का 'बड़ा खेल' उजागर; 50 कुंतल पर 15 किलो का 'झोल', तौल पर लगी रोक

मुजफ्फरनगर BJP की नई टीम घोषित: सुधीर सैनी ने किया कार्यसमिति का पुनर्गठन; डॉ. श्वेता कौशिक उपाध्यक्ष और ममता अग्रवाल बनीं जिला मंत्री

मुजफ्फरनगर। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी ने मिशन-2027 और संगठन की मजबूती को देखते हुए जिला कार्यसमिति का...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर BJP की नई टीम घोषित: सुधीर सैनी ने किया कार्यसमिति का पुनर्गठन; डॉ. श्वेता कौशिक उपाध्यक्ष और ममता अग्रवाल बनीं जिला मंत्री

मुजफ्फरनगर: खाद के साथ जबरन थमाया दूसरा सामान तो खैर नहीं! DM उमेश मिश्रा के सख्त निर्देश— "विक्रेताओं पर दर्ज होगा मुकदमा"

मुजफ्फरनगर। किसानों के हितों की रक्षा और मिट्टी की उर्वरता को बचाने के लिए जिला प्रशासन अब 'एक्शन मोड' में...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: खाद के साथ जबरन थमाया दूसरा सामान तो खैर नहीं! DM उमेश मिश्रा के सख्त निर्देश— "विक्रेताओं पर दर्ज होगा मुकदमा"

अशोका यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर अली खान को बड़ी राहत: हरियाणा सरकार ने मुकदमा चलाने से किया इनकार, सुप्रीम कोर्ट ने खत्म की कार्यवाही

नयी दिल्ली/चंडीगढ़। 'ऑपरेशन सिंदूर' पर फेसबुक पोस्ट के कारण कानूनी विवादों में घिरे अशोका यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर अली खान महमूदाबाद...
Breaking News  मुख्य समाचार  देश-प्रदेश  हरियाणा 
अशोका यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर अली खान को बड़ी राहत: हरियाणा सरकार ने मुकदमा चलाने से किया इनकार, सुप्रीम कोर्ट ने खत्म की कार्यवाही

मुरादाबाद BJP महानगर कमेटी घोषित: सवर्ण समाज को साधने की बड़ी कवायद, 'पंडित' विवाद और UGC विरोध का दिखा सीधा असर

मुरादाबाद। भारतीय जनता पार्टी ने मुरादाबाद महानगर की नई कार्यसमिति का ऐलान कर दिया है। महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडुला द्वारा...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद BJP महानगर कमेटी घोषित: सवर्ण समाज को साधने की बड़ी कवायद, 'पंडित' विवाद और UGC विरोध का दिखा सीधा असर

उत्तर प्रदेश

मुरादाबाद में आईएसआईएस मॉड्यूल से जुड़ा छात्र गिरफ्तार, यूपी एटीएस की बड़ी कार्रवाई

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश में आतंकवाद के खिलाफ जारी सख्त अभियान के तहत यूपी एटीएस (आतंकवाद निरोधक दस्ता) ने एक...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में आईएसआईएस मॉड्यूल से जुड़ा छात्र गिरफ्तार, यूपी एटीएस की बड़ी कार्रवाई

गैस किल्लत और कालाबाजारी से बढ़ी परेशानी, शादी वाले घर प्रभावित : पवन गुप्ता

कानपुर। गैस की किल्लत, कालाबाजारी और बढ़ती कीमतों के कारण आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  कानपुर 
गैस किल्लत और कालाबाजारी से बढ़ी परेशानी, शादी वाले घर प्रभावित : पवन गुप्ता

योगी सरकार का एलपीजी कालाबाजारी पर बड़ा एक्शन, अब तक 4,816 छापे, 70 एफआईआर और 10 गिरफ्तार

लखनऊ। प्रदेश में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की उपलब्धता को लेकर योगी सरकार ने कड़े कदम उठाए हैं। सीएम...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
योगी सरकार का एलपीजी कालाबाजारी पर बड़ा एक्शन, अब तक 4,816 छापे, 70 एफआईआर और 10 गिरफ्तार

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम