इजरायल-ईरान युद्ध के बीच ट्रम्प का बड़ा बयान.. ईरान से मांगी 'बिना शर्त आत्मसमर्पण'

On

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वह ईरान से बिना शर्त के आत्मसमर्पण चाहते हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति ने एयर फ़ोर्स वन विमान पर पत्रकारों से कहा कि अमेरिका अभी दबदबे की स्थिति में है, लेकिन अब अमेरिका समझौता नहीं करना चाहता। उन्होंने आगे कहा, "उन्हें अब पूरी तरह तबाह किया जा रहा है। एक समय ऐसा आएगा जब मुझे नहीं लगता कि कोई आत्मसमर्पण कहने की बात के लिये बचेगा।"


 ट्रम्प ने कहा कि ईरान ने युद्ध के पहले दो दिनों में जितने मिसाइलों और ड्रोनों से हमले किये थे, अब वे केवल नौ प्रतिशत हमले ही कर पा रहे हैं। उन्होंने कहा, "हमें लगता है कि ऐसा इसलिए है क्योंकि उनके पास अब ज्यादा कुछ नहीं बचा है। हमने उनके 70 प्रतिशत रॉकेट लॉन्चरों को नष्ट कर दिया है।"

'उंगलियां काट देंगे' टिप्पणी पर रामकृपाल यादव का कल्याण बनर्जी को जवाब, 'बंगाल की जनता टीएमसी को हैसियत बता देगी' ये भी पढ़ें  'उंगलियां काट देंगे' टिप्पणी पर रामकृपाल यादव का कल्याण बनर्जी को जवाब, 'बंगाल की जनता टीएमसी को हैसियत बता देगी'


ईरान के अगले नेता के चयन पर अपनी टिप्पणी के बारे में पूछे जाने पर ट्रम्प ने कहा, "हम हर पांच या 10 साल में वापस आकर यह सब नहीं करना चाहते... हम एक ऐसा राष्ट्रपति चुनना चाहते हैं जो अपने देश को युद्ध की ओर न ले जाए।"
जब श्री ट्रंप से पूछा गया कि वह ईरान से क्या चाहते हैं, तो उन्होंने कहा कि वह 'बिना शर्त आत्मसमर्पण' चाहते हैं। उन्होंने कहा, "यह वह स्थिति है जहाँ वे हार मान लें या आगे लड़ने के लायक न रहें। इसलिए या तो वे आत्मसमर्पण कर दें या फिर वहां आत्मसमर्पण करने के लिए कोई न बचे।"

विवाद के बाद यूट्यूब से हटाया गया सिंगर बादशाह का विवादित सॉन्ग 'टटिहरी', गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही पुलिस ये भी पढ़ें  विवाद के बाद यूट्यूब से हटाया गया सिंगर बादशाह का विवादित सॉन्ग 'टटिहरी', गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही पुलिस


जब अमेरिका द्वारा जमीनी सेना भेजने की संभावना के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि वह इस बारे में बात नहीं करना चाहते और यह सवाल अनुचित था। उन्होंने कहा, "हमने एक सप्ताह में उससे कहीं अधिक हासिल किया है जितना किसी ने सोचा था। हमने उनकी नौसेना के 44 जहाजों का सफाया कर दिया है। हमने उनकी वायु सेना के हर विमान को नष्ट कर दिया है।"
श्री ट्रंप ने कहा, "हमने उनकी अधिकांश मिसाइलों को नष्ट कर दिया है। आप देख रहे हैं कि मिसाइलें अब ज्यादा नहीं आ रही हैं। हमने उन निर्माण क्षेत्रों पर भी बहुत जोरदार हमला किया है जहाँ वे मिसाइलें बनाते हैं। उनकी ड्रोन क्षमता काफी कम हो गई है। हमने उन्हें वहां चोट पहुंचाई है जहां सबसे ज्यादा दर्द होता है, जिसमें हर प्रकार का नेतृत्व शामिल है जिसे आप सोच सकते हैं, हमने उसे खत्म कर दिया है।"

बिजनौर: होली खेलने के बाद नहाने गई विवाहिता की संदिग्ध मौत, गैस गीजर से दम घुटने की आशंका ये भी पढ़ें  बिजनौर: होली खेलने के बाद नहाने गई विवाहिता की संदिग्ध मौत, गैस गीजर से दम घुटने की आशंका


अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा है कि ईरान पर युद्ध 'थोड़े समय' तक जारी रहेगा, और यह अमेरिकी सेना के लिए 'अविश्वसनीय रूप से अच्छा' चल रहा है। जब ट्रंप से पूछा गया कि वह कब तक युद्ध जारी रहने की उम्मीद करते हैं, उन्होंने कहा, "जब तक आवश्यक हो।" जब अमेरिकी राष्ट्रपति से ईरान के उन आरोपों के बारे में पूछा गया कि अमेरिका ने खारे पानी को मीठा करने वाले संयंत्र (डिसैलिनेशन प्लांट) पर हमला किया है, तो उन्होंने कहा कि उन्हें इस बारे में कुछ नहीं पता। उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका 'कुर्दों के इसमें शामिल होने के पक्ष में नहीं है और 'अमेरिका युद्ध को पहले से अधिक जटिल नहीं बनाना चाहता'।


 ट्रम्प ने ईरान को रूस के समर्थन पर कहा कि उन्हें ऐसा कोई संकेत नहीं मिला है कि रूस ईरान का समर्थन कर रहा था।
हॉर्मुज जलडमरूमध्य से यातायात की कमी के बारे में पूछे जाने पर ट्रम्प ने कहा कि यह जहाजों की अपनी पसंद थी। उन्होंने कहा, "हमने उसे खाली करा दिया है। हमने उनकी नौसेना का सफाया कर दिया है।" अमेरिकी राष्ट्रपति ने यह भी कहा कि उन्हें उम्मीद है कि तेल की कीमतें बहुत तेजी से नीचे आएंगी और अमेरिका के पास तेल की 'बड़ी मात्रा' मौजूद है।

Views: 36

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

गुरुग्राम के सिविल हॉस्पिटल में लड़की पर एसिड अटैक, आरोपी महिला फरार, इलाके में दहशत

गुरुग्राम। हरियाणा के गुरुग्राम से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां सिविल हॉस्पिटल में एक लड़की...
Breaking News  दिल्ली NCR  गुरुग्राम 
गुरुग्राम के सिविल हॉस्पिटल में लड़की पर एसिड अटैक, आरोपी महिला फरार, इलाके में दहशत

शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में कोहराम, सेंसेक्स और निफ्टी में जोरदार गिरावट

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया संकट की वजह से दुनिया भर के शेयर बाजार में मचे कोहराम का असर आज घरेलू...
बिज़नेस  शेयर बाजार  
शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में कोहराम, सेंसेक्स और निफ्टी में जोरदार गिरावट

विवादों के बाद भी यूट्यूब पर 'टटीरी' की धूम, एआई की मदद से बनाए जा रहे गाने के रीमिक्स

मुंबई। पंजाबी और बॉलीवुड सिंगर रैपर बादशाह लगातार विवादों में बने हुए हैं, क्योंकि उनके हालिया रिलीज गाने 'टटीरी' को...
Breaking News  मनोरंजन 
विवादों के बाद भी यूट्यूब पर 'टटीरी' की धूम, एआई की मदद से बनाए जा रहे गाने के रीमिक्स

स्पेस में जाने वाले पहले एस्ट्रोनॉट यूरी गागरिन, जब कैप्सूल छोड़ स्पेसक्राफ्ट से लगाई थी 'छलांग'

नई दिल्ली। 12 अप्रैल 1961 का वह ऐतिहासिक दिन जब सोवियत संघ के कॉस्मोनॉट यूरी गागरिन स्पेस में जाने वाले...
Breaking News  राष्ट्रीय 
स्पेस में जाने वाले पहले एस्ट्रोनॉट यूरी गागरिन, जब कैप्सूल छोड़ स्पेसक्राफ्ट से लगाई थी 'छलांग'

बजट सत्र से पहले अखिलेश यादव ने कसा तंज, सरकार ने विदेश नीति गिरवी रख दी

नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोमवार को संसद के बजट सत्र और...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
बजट सत्र से पहले अखिलेश यादव ने कसा तंज, सरकार ने विदेश नीति गिरवी रख दी

उत्तर प्रदेश

बजट सत्र से पहले अखिलेश यादव ने कसा तंज, सरकार ने विदेश नीति गिरवी रख दी

नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोमवार को संसद के बजट सत्र और...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
बजट सत्र से पहले अखिलेश यादव ने कसा तंज, सरकार ने विदेश नीति गिरवी रख दी

मुरादाबाद में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा द्वारा होली मिलन एवं स्मृति सम्मान समारोह किया गया आयोजित

मुरादाबाद में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा महानगर इकाई द्वारा 15वां होली मिलन समारोह और 11वां लीला जेटली स्मृति सम्मान समारोह...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा द्वारा होली मिलन एवं स्मृति सम्मान समारोह किया गया आयोजित

सीएम योगी का चुटीला अंदाज: 'मंत्री जी का गाना सुन लता जी ले लेतीं संन्यास'; पिंक रोजगार मेले में बंटी सौगातें

लखनऊ। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राजधानी लखनऊ में आयोजित 'पिंक रोजगार महाकुंभ' में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक अलग...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
सीएम योगी का चुटीला अंदाज: 'मंत्री जी का गाना सुन लता जी ले लेतीं संन्यास'; पिंक रोजगार मेले में बंटी सौगातें

बिजनौर: नारी शक्ति के सम्मान से ही समृद्ध समाज का निर्माण संभव - जिलाधिकारी जसजीत कौर

बिजनौर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के शुभ अवसर पर आज विकास भवन परिसर में एक गरिमामयी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
बिजनौर: नारी शक्ति के सम्मान से ही समृद्ध समाज का निर्माण संभव - जिलाधिकारी जसजीत कौर

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव