मुजफ्फरनगर में डकैती की योजना बना रहे कंजर गैंग से मुठभेड़, तीन लुटेरे गिरफ्तार, डेढ़ लाख नगदी बरामद

On

मुजफ्फरनगर: अपराध पर अंकुश लगाने के अपने अभियान में, फुगाना पुलिस ने सवारी बैठाकर लूटपाट करने वाले कंजर गैंग के तीन शातिर बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इस दौरान, दो बदमाशों को पैर में गोली लगने से वे घायल हो गए, जबकि उनके चार साथी जंगल का फायदा उठाकर फरार हो गए।

पुलिस अधीक्षक देहात आदित्य बंसल ने बताया कि फुगाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम हबीबपुर सीकरी जाने वाले रास्ते पर बबलू निवासी सराय की ट्यूबवेल के पास ईको कार में कुछ बदमाश डकैती की योजना बना रहे हैं। पुलिस टीम जैसे ही मौके पर पहुँची, ईको कार सवार बदमाश पुलिस पर फायरिंग करते हुए ईंख के खेतों की ओर भागे। पुलिस की जवाबी फायरिंग में दो बदमाश—नीरज उर्फ रजनीश उर्फ अंकित (पुत्र सुभाष, निवासी नसीरपुर, नई मण्डी) और रिंकू उर्फ रिंकुश (पुत्र सुन्दरपाल, निवासी दायमपुर, कंकरखेडा, मेरठ)—घायल हो गए।

मौलाना अब्दुल्लाह सलीम के खिलाफ हिंदू युवा वाहिनी का प्रदर्शन, पुतला फूंक कर हिंदू युवा वाहिनी ने दिया विवादित बयान ये भी पढ़ें  मौलाना अब्दुल्लाह सलीम के खिलाफ हिंदू युवा वाहिनी का प्रदर्शन, पुतला फूंक कर हिंदू युवा वाहिनी ने दिया विवादित बयान

पुलिस टीम ने अदम्य साहस दिखाते हुए घायल बदमाशों के साथ तीसरे बदमाश प्रदीप (पुत्र जैकी पुत्र रामकुमार, निवासी उपरकोट अम्बर सिनेमा, बुंलदशहर) को भी गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, शेष चार बदमाश सचिन, संचित, संदीप, और आकिल (सभी दायमपुर, मेरठ निवासी) फरार होने में कामयाब रहे।

मुजफ्फरनगर: अवैध तरीके से पशु ले जा रहे चार आरोपी गिरफ्तार, 14 पशु व दो पिकअप बरामद ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर: अवैध तरीके से पशु ले जा रहे चार आरोपी गिरफ्तार, 14 पशु व दो पिकअप बरामद

गिरफ्तार बदमाशों के कब्जे से 1,52,150/- रुपये नगद, घटना में प्रयुक्त एक ईको कार और अवैध शस्त्र बरामद किए गए हैं। लुटेरों ने प्रारंभिक पूछताछ में भोपा, भौराकलां (मुजफ्फरनगर) और ननौता (सहारनपुर) में चोरी/लूट की पिछली तीन घटनाओं को स्वीकार किया है। उन्होंने बताया कि बरामद नगदी पिछले अपराधों से अर्जित की गई थी, जिसका बड़ा हिस्सा वे पहले ही खर्च कर चुके थे।

मुजफ्फरनगर में कुकड़ा मंडी में मौत बनकर दौड़ी मारुति कार, मॉर्निंग वॉक कर रहे दो उद्यमियों को रौंदा ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर में कुकड़ा मंडी में मौत बनकर दौड़ी मारुति कार, मॉर्निंग वॉक कर रहे दो उद्यमियों को रौंदा

घायल बदमाशों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस सफल कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में थाना फुगाना प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार, उपनिरीक्षक पिन्टू चौधरी, सुनील कुमार, राजदीप, अशोक कुमार, हैडकांस्टेबल किशनलाल, अजय तेवतिया, और कांस्टेबल अरविन्द, आकाश कुमार, रामेन्द्र कुमार शामिल रहे।

Views: 159

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अनिल रॉयल | Founder and Editor-in-Chief Picture

रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।

पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।

वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

नवीनतम

मुजफ्फरनगर में रसोई गैस का भारी संकट, 12 साल बाद फिर लौटीं सिलेंडरों की लंबी कतारें

मुजफ्फरनगर। जनपद में रसोई गैस का संकट गहराने से हाहाकार मचा हुआ है। ईरान और इजरायल के बीच छिड़े युद्ध...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में रसोई गैस का भारी संकट, 12 साल बाद फिर लौटीं सिलेंडरों की लंबी कतारें

मुजफ्फरनगर में 'संगीत की जंग' बनी खूनी संघर्ष, तेज म्यूज़िक बजाने पर भिड़े दो पड़ोसी, घर में घुसकर मारपीट

मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कल्याणपुरी में तेज आवाज में संगीत बजाना खूनी संघर्ष की वजह बन गया।...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में 'संगीत की जंग' बनी खूनी संघर्ष,  तेज म्यूज़िक बजाने पर भिड़े दो पड़ोसी, घर में घुसकर मारपीट

मुजफ्फरनगर में एक मकान के दो बैनामे ! रकम हड़पकर दूसरे के नाम कर दी रजिस्ट्री

मुजफ्फरनगर। जनपद के मंसूरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम घासीपुरा में मकान की खरीद-फरोख्त में लाखों रुपये के फर्जीवाड़े का सनसनीखेज...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में एक मकान के दो बैनामे ! रकम हड़पकर दूसरे के नाम कर दी रजिस्ट्री

मुजफ्फरनगर में शर्मसार हुए रिश्ते, शादी का झांसा देकर शिक्षक ने 10 साल तक किया दुष्कर्म, गर्भपात का भी आरोप

बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। जनपद के बुढ़ाना थाना क्षेत्र के एक गांव से गुरु-शिष्य परंपरा को कलंकित करने वाला सनसनीखेज मामला सामने...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में शर्मसार हुए रिश्ते, शादी का झांसा देकर शिक्षक ने 10 साल तक किया दुष्कर्म, गर्भपात का भी आरोप

"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर

बागपत/शामली। "बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!"—मंगलवार की रात बागपत के दोघट में जब गोलियों की...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  शामली  बागपत 
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर

उत्तर प्रदेश

UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात

बागपत/शामली। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अपराध जगत में मंगलवार की रात एक और खूनी अध्याय लिख दिया गया। मुजफ्फरनगर कोर्ट...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  शामली  बागपत 
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात

महिला से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, फोटो, वीडियो किया वायरल, आरोपित गिरफ्तार

फिरोजाबाद। थाना रसूलपुर पुलिस टीम ने मंगलवार को महिला को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करने व सोशल...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  आगरा 
महिला से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, फोटो, वीडियो किया वायरल, आरोपित गिरफ्तार

गोशाला में गौवंशों के कंकाल मिलने पर बड़ी कार्रवाई, सरपंच और दो केयरटेकरों पर मुकदमा दर्ज

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में मौदहा कोतवाली क्षेत्र के कुनेहटा की गौशाला में गोवंश के जगह-जगह पड़े कंकाल...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  हमीरपुर-आसपास  
गोशाला में गौवंशों के कंकाल मिलने पर बड़ी कार्रवाई, सरपंच और दो केयरटेकरों पर मुकदमा दर्ज

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार