ममता हत्याकांड: अवैध संबंधों के चलते मुंह दबाकर की गई थी हत्या; सीसीटीवी कैमरों ने खोले राज, खुलासे के बेहद करीब खतौली पुलिस
खतौली (मुज़फ्फरनगर)। मोहल्ला तगान निवासी ममता की सनसनीखेज हत्या के मामले में खतौली पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, हत्याकांड का ताना-बाना अवैध संबंधों के इर्द-गिर्द बुना गया था और मुँह दबाकर महिला की हत्या की गई थी। पुलिस ने इस मामले में एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है और शुक्रवार को औपचारिक रूप से इस हत्याकांड का पर्दाफाश किया जा सकता है।
ये भी पढ़ें स्पेस में जाने वाले पहले एस्ट्रोनॉट यूरी गागरिन, जब कैप्सूल छोड़ स्पेसक्राफ्ट से लगाई थी 'छलांग'सीसीटीवी और पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मिला सुराग
गंगनहर पटरी के समीप डिवाइडर के पास मिले ममता के शव की पहचान छिपाने के लिए हत्यारों ने उसके मुँह पर टेप लगाई थी। पुलिस की क्राइम टीम ने घटना के बाद से क्षेत्र के 20 से अधिक सीसीटीवी कैमरों को खंगाला, जिससे पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे। वहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इस बात की पुष्टि हुई है कि महिला की मौत दम घुटने के कारण हुई थी।
अवैध संबंधों में मकान मालिक पर गहराया शक
पुलिस जांच में सामने आया है कि ममता खतौली के कई घरों में काम करती थी। जिस मकान में वह काम करती थी, वहां के मालिक के साथ उसके कथित तौर पर अवैध संबंध थे। चर्चा है कि अन्य लोगों के फोन आने से नाराज होकर मकान मालिक ने गुस्से में ममता का मुँह दबाकर उसकी हत्या कर दी और पहचान छिपाने के उद्देश्य से शव को गंगनहर पटरी पर फेंक दिया। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस वारदात में मकान मालिक के साथ और कितने लोग शामिल थे।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
वरिष्ठ पत्रकार आरिफ सिद्दीकी पिछले 32 वर्षों से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार के एक अभिन्न स्तंभ हैं। मुज़फ्फरनगर के खतौली क्षेत्र की ज़मीनी समस्याओं और विकास के मुद्दों पर उनकी पकड़ बेमिसाल है। तीन दशकों से अधिक के अपने सुदीर्घ पत्रकारिता करियर में उन्होंने हमेशा सत्य और निष्पक्षता का मार्ग चुना है। विश्वसनीय रिपोर्टिंग और क्षेत्रीय विषयों पर उनकी गहरी समझ उन्हें क्षेत्र के सबसे अनुभवी पत्रकारों की श्रेणी में खड़ा करती है। खतौली की खबरों के लिए उनसे 9897846483 पर संपर्क किया जा सकता है।

टिप्पणियां