भारत-रूस के बीच दिल्ली के हैदराबाद हाउस में 23वीं शिखर वार्ता आज, कई देशों की होगी नजर
नई दिल्ली। भारत-रूस रिश्तों के लिए शुक्रवार का दिन काफी महत्वपूर्ण साबित होने जा रहा है। भारत की दो दिनों की यात्रा पर आए रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर की गुरुवार को दिल्ली पहुंचने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हवाई अड्डे पर आगवानी की और दोनों नेता एक ही कार में सवार हो प्रधानमंत्री आवास पहुंचे। आज भारत और रूस के बीच दिल्ली के हैदराबाद हाउस में 23वीं शिखर वार्ता होगी, जिसमें दोनों देशों में अहम समझौते की संभावना है।
रूस के साथ भारत के द्विपक्षीय समझौतों के लिहाज से आज का दिन काफी महत्वपूर्ण है। सुबह 11.50 बजे हैदराबाद हाउस में दोनों देशों के बीच 23वीं शिखर वार्ता होगी जिसमें रक्षा, ऊर्जा, तकनीक, कारोबार सहित आपसी हित के द्विपक्षीय मुद्दों पर अहम समझौते हो सकते हैं। शिखर वार्ता रक्षा संबंधों का मजबूती, आपसी व्यापार को बाहरी दबावों से मुक्त रखना और छोटे मॉड्यूलर संयंत्रों में सहयोग की संभावनाओं पर विचार पर केंद्रित है।
बैठक पर अमेरिका, पाकिस्तान, चीन और पश्चिमी देशों की करीबी नजर होगी। भारत दौरे पर पहुंचे रूस के राष्ट्रपति के साथ प्रधानमंत्री की गर्मजोशी भरे रिश्तों की चर्चा भी इन देशों की मीडिया में है। रूस-भारत शिखर वार्ता ऐसे समय में हो रही है जब अमेरिका ने रूसी तेल खरीद को लेकर भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाया है और इससे भारत-अमेरिकी रिश्तों में गिरावट आई है। इसके साथ ही वैश्विक स्तर पर रूस और यूक्रेन युद्ध में अमेरिकी मध्यस्थता से बनी परिस्थितियां भी हैं। लिहाजा, दोनों देशों के बीच आज होने वाले समझौतों पर भी दुनिया भर की निगाहें होंगी।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।
रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

टिप्पणियां