मोदी ही वो आखिरी शख्स, जिनसे मैं डरूंगा: राहुल गांधी
तिरुवनंतपुरम। वायनाड से कांग्रेस के सांसद राहुल गांधी ने सोमवार को अपने निर्वाचन क्षेत्र में एक जनसभा में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आखिरी व्यक्ति होंगे, जिनसे वह डरेंगे। राहुल गांधी ने कहा, “इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि उनके पास सभी एजेंसियां हैं, क्योंकि सच्चाई उनके साथ नहीं है। एक दिन उन्हें सच्चाई का सामना […]
तिरुवनंतपुरम। वायनाड से कांग्रेस के सांसद राहुल गांधी ने सोमवार को अपने निर्वाचन क्षेत्र में एक जनसभा में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आखिरी व्यक्ति होंगे, जिनसे वह डरेंगे। राहुल गांधी ने कहा, “इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि उनके पास सभी एजेंसियां हैं, क्योंकि सच्चाई उनके साथ नहीं है। एक दिन उन्हें सच्चाई का सामना ही करना पड़ेगा।”
कांग्रेस नेता ने अपने निर्वाचन क्षेत्र की जनसभा में 25 लाभार्थियों को पार्टी द्वारा नवनिर्मित घरों की चाबियां वितरित कीं।
राहुल गांधी ने मोदी पर निशाना साधने के लिए अपने भाषण के बाद के हिस्से का इस्तेमाल करते हुए कहा कि उन्होंने गौतम अडानी के साथ मोदी के समीकरण के बारे में संसद में विस्तार से बात रखी, लेकिन पीएम ने किसी भी सवाल का जवाब नहीं दिया।
उन्होंने कहा, “सच्चाई हमेशा सामने आएगी।”
ये भी पढ़ें मुजफ्फरनगर: विधानसभा की सरकारी आश्वासन समिति ने कसी अफसरों पर नकेल, अवैध कब्जे हटाने के सख्त निर्देशकांग्रेस नेता ने कहा, “उन्होंने मुझे सिर्फ इतना बताया कि मुझे गांधी की जगह नेहरू क्यों नहीं कहा जा रहा है। भारत में हम जो उपनाम इस्तेमाल करते हैं, वह हमारे पिता का है।”
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां