मुजफ्फरनगर: कमर्शियल गैस की सप्लाई ठप, नेशनल हाईवे के होटलों पर लटका ताला, यात्री बेहाल

मुजफ्फरनगर। ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच बढ़ते वैश्विक तनाव का सीधा असर अब मुजफ्फरनगर के चूल्हों और अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है। केंद्र सरकार की नई एडवाइजरी और बॉटलिंग प्लांट से आपूर्ति रुकने के कारण कमर्शियल गैस सिलेंडरों की सप्लाई पूरी तरह ठप हो गई है। इसका सबसे बुरा असर नेशनल हाईवे-58 पर स्थित होटलों और ढाबों पर पड़ रहा है, जो अब बंद होने की कगार पर पहुँच गए हैं।

लोनी प्लांट से थमी सप्लाई, ढाबे हुए सूने

राजस्थान में बढ़ी गर्मी की तपिश, कई जिलों में हीटवेव का अलर्ट ये भी पढ़ें  राजस्थान में बढ़ी गर्मी की तपिश, कई जिलों में हीटवेव का अलर्ट

जानकारी के अनुसार, लोनी स्थित बॉटलिंग प्लांट से पिछले तीन-चार दिनों से कमर्शियल सिलेंडरों की खेप नहीं आ रही है। हाईवे के किनारे स्थित प्रसिद्ध ढाबों और रेस्टोरेंट्स में सन्नाटा पसरा हुआ है। स्टॉक में रखे इक्का-दुक्का सिलेंडर खत्म होते ही होटल मालिकों ने हाथ खड़े कर दिए हैं।

उत्तर प्रदेश सरकार और हिंदुजा ग्रुप के बीच 'प्रोजेक्ट गंगा' के तहत एमओयू साइन हुआ ये भी पढ़ें  उत्तर प्रदेश सरकार और हिंदुजा ग्रुप के बीच 'प्रोजेक्ट गंगा' के तहत एमओयू साइन हुआ

मैनेजर का दर्द: "ग्राहक आ रहे हैं पर खाना नहीं"

मुजफ्फरनगर में 'हनीट्रैप' गिरोह का भंडाफोड़; झूठे मुकदमों की धमकी देकर लाखों वसूलने वाली महिला समेत 4 गिरफ्तार ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर में 'हनीट्रैप' गिरोह का भंडाफोड़; झूठे मुकदमों की धमकी देकर लाखों वसूलने वाली महिला समेत 4 गिरफ्तार

एनएच-58 बागोवाली कट स्थित पंजाबी ढाबा के मैनेजर पप्पू शर्मा ने अपनी व्यथा सुनाते हुए बताया कि पिछले तीन दिनों से गैस की एक भी बूंद सप्लाई नहीं हुई है। उन्होंने कहा:

"हमारे पास जो पुराने सिलेंडर थे, उनसे किसी तरह काम चलाया, लेकिन अब वो भी खत्म हो गए हैं। गैस न होने की वजह से होटल बंद करने की नौबत आ गई है। टूरिस्ट और मुसाफिर आ रहे हैं, लेकिन हमें उन्हें बिना खाना खिलाए वापस भेजना पड़ रहा है।"

महंगाई की मार: डीजल भट्टी भी नहीं है विकल्प

होटल संचालकों का कहना है कि गैस के अलावा उनके पास खाना पकाने का कोई दूसरा सुलभ साधन नहीं है। यदि वे अब डीजल की भट्टी या लकड़ी के चूल्हे का इंतजाम करते हैं, तो उस पर अलग से भारी खर्च आएगा, जिससे खाने की लागत बढ़ जाएगी। फिलहाल न तो छोटे सिलेंडर उपलब्ध हैं और न ही बड़े कमर्शियल सिलेंडर मिल रहे हैं।

पर्यटन और यात्रियों पर असर

मुजफ्फरनगर से होकर गुजरने वाले यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हाईवे पर रुकने वाली बसें और निजी वाहन सवारों को चाय-नाश्ते तक के लिए भटकना पड़ रहा है। ढाबा मालिकों की मांग है कि सरकार जल्द से जल्द आपूर्ति बहाल करे, वरना हजारों मजदूरों और कर्मचारियों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो जाएगा।

Views: 183

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

इस्तेखार अब्बासी | वीडियो रिपोर्टर | मुज़फ्फरनगर Picture

मुजफ्फरनगर की जमीनी हकीकत, राजनीति और क्राइम से जुड़ी हर खबर को वीडियो रिपोर्टिंग के जरिए बेबाकी से पहुँचाने वाले इस्तेखार अब्बासी पिछले 3 वर्षों से रॉयल बुलेटिन परिवार का हिस्सा हैं। BJMC डिग्री धारक इस्तेखार ने अपनी सधी हुई रिपोर्टिंग और खबरों की गहरी समझ से जिले में एक खास पहचान बनाई है।

मुजफ्फरनगर से जुड़ी खबरों और सुझावों के लिए इनसे संपर्क करें: 📞 मोबाइल: 8266055143

नवीनतम

संसद में विपक्ष की ‘चुप्पी’ पर अमित शाह का पारा हाई, अमित शाह के आंकड़ों ने मचा दिया सियासी तूफान!

क्रिप्टो ऐप से 50 करोड़ की ठगी मामले में आराेपिताें की 05 करोड़ से अधिक की संपत्ति कुर्क

सीतापुर। क्रिप्टो एक्सचेंज एप के माध्यम से निवेशकों से करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले गिरोह के खिलाफ पुलिस ने...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  अयोध्या 
क्रिप्टो ऐप से 50 करोड़ की ठगी मामले में आराेपिताें की 05 करोड़ से अधिक की संपत्ति कुर्क

ग्रेटर नोएडा की केमिकल फैक्ट्री में लगी विकराल आग, ड्रम फटने के धमाकों से मचा हडकंप

नोएडा। ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर इंडस्ट्रियल एरिया के साइट 4 में स्थित कलरटेक पॉलिमर्स नामक कंपनी में बुधवार दोपहर को...
दिल्ली NCR  नोएडा 
ग्रेटर नोएडा की केमिकल फैक्ट्री में लगी विकराल आग, ड्रम फटने के धमाकों से मचा हडकंप

नसीरपुर विवाद में चौधरी नरेश टिकैत व सांसद हरेंद्र मलिक ने दोनों पक्षों में समझौता कराया, सिसौली में पंचायत में जुटे गणमान्य लोग

   मुजफ्फरनगर। जनपद के तितावी थाना क्षेत्र के गांव नसीरपुर में हुए विवाद को सुलझाने के लिए बुधवार को सिसौली में...
मुज़फ़्फ़रनगर 
नसीरपुर विवाद में चौधरी नरेश टिकैत व सांसद हरेंद्र मलिक ने दोनों पक्षों में समझौता कराया, सिसौली में पंचायत में जुटे गणमान्य लोग

Bhutadi Amavasya 2026 रहस्यमयी अमावस्या 19 मार्च को करें ये खास उपाय पितरों का मिलेगा आशीर्वाद दूर होंगी नकारात्मक शक्तियां

हिंदू धर्म में अमावस्या का दिन बहुत विशेष और शक्तिशाली माना जाता है। इस दिन वातावरण में सूक्ष्म ऊर्जा का...
धर्म ज्योतिष  धर्म-अध्यात्म 
Bhutadi Amavasya 2026 रहस्यमयी अमावस्या 19 मार्च को करें ये खास उपाय पितरों का मिलेगा आशीर्वाद दूर होंगी नकारात्मक शक्तियां

उत्तर प्रदेश

क्रिप्टो ऐप से 50 करोड़ की ठगी मामले में आराेपिताें की 05 करोड़ से अधिक की संपत्ति कुर्क

सीतापुर। क्रिप्टो एक्सचेंज एप के माध्यम से निवेशकों से करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले गिरोह के खिलाफ पुलिस ने...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  अयोध्या 
क्रिप्टो ऐप से 50 करोड़ की ठगी मामले में आराेपिताें की 05 करोड़ से अधिक की संपत्ति कुर्क

रॉयल बुलेटिन की खबर का बड़ा असर, सड़क किनारे लगी अस्थायी दुकानों पर चला नगर निगम का अभियान

मुरादाबाद में सड़क किनारे लगने वाली अस्थायी दुकानों के खिलाफ नगर निगम ने सख्त कार्रवाई करते हुए अभियान चलाया। इस...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
रॉयल बुलेटिन की खबर का बड़ा असर, सड़क किनारे लगी अस्थायी दुकानों पर चला नगर निगम का अभियान

छूट न जाए आपका वोट, अभी जांच लें मतदाता सूची, डीएम बोले- 27 मार्च तक दर्ज कराएं दावा-आपत्ति

मीरजापुर । जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  वाराणसी 
छूट न जाए आपका वोट, अभी जांच लें मतदाता सूची, डीएम बोले- 27 मार्च तक दर्ज कराएं दावा-आपत्ति

मुरादाबाद में बारातियों से भरी बस और ट्रक की भिड़ंत, छह लोग घायल

मुरादाबाद के मूंढापांडे थाना क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब बारातियों से भरी एक बस और ट्रक के...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में बारातियों से भरी बस और ट्रक की भिड़ंत, छह लोग घायल

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना