प्यार और बदले की आग में तपती 'ओ रोमियो', शाहिद कपूर के दमदार अभिनय ने जीता दर्शकों का दिल

On

 

पंजाब के पूर्व सीएम अमरिंदर सिंह को ईडी का समन, कांग्रेस ने किया कटाक्ष ये भी पढ़ें  पंजाब के पूर्व सीएम अमरिंदर सिंह को ईडी का समन, कांग्रेस ने किया कटाक्ष

स्टार्स- 4.5 स्टार्स 

केंद्रीय बजट 2027 में एमएसएमई, स्किलिंग, इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वास्थ्य और शिक्षा पर जोर; पीएम मोदी ने बताया गेमचेंजर ये भी पढ़ें  केंद्रीय बजट 2027 में एमएसएमई, स्किलिंग, इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वास्थ्य और शिक्षा पर जोर; पीएम मोदी ने बताया गेमचेंजर

फिल्म 'ओ रोमियो' इन दिनों सिनेमाघरों में दर्शकों का ध्यान खींच रही है। प्यार और बदले की भावना से बुनी यह फिल्म सच्ची घटनाओं से प्रेरित है। फिल्म की कहानी में प्यार, दर्द, गुस्सा, जज्बात और इंसानी रिश्तों की कई परतें दिखाई गई हैं। निर्माता साजिद नाडियाडवाला ने कहानी और किरदारों को सोच-समझकर पेश किया है। फिल्म में शाहिद कपूर, तृप्ति डिमरी, अविनाश तिवारी, नाना पाटेकर और फरीदा जलाल मुख्य भूमिकाओं में हैं। इसके अलावा दिशा पाटनी, तमन्ना भाटिया और विक्रांत मैसी स्पेशल अपीयरेंस में हैं।

बांग्लादेश समझौते का भारत और अमेरिका के बीच व्यापार अधिशेष पर कोई असर नहीं पड़ेगा और यह 90 अरब डॉलर पार कर सकता है: एसबीआई  ये भी पढ़ें  बांग्लादेश समझौते का भारत और अमेरिका के बीच व्यापार अधिशेष पर कोई असर नहीं पड़ेगा और यह 90 अरब डॉलर पार कर सकता है: एसबीआई 

 

फिल्म का निर्देशन विशाल भारद्वाज ने किया है, जिन्होंने कहानी को संतुलित रखा है। छोटे-छोटे सीन, कैमरे की पकड़ और भावनाओं की गहराई यह दिखाती है कि हर सीन पर बारीकी से काम किया गया है। फिल्म के एक्शन सीन बेहद दमदार हैं। शाहिद कपूर और अविनाश तिवारी के एक्शन सीन दर्शकों को बांधे रखते हैं। वहीं तृप्ति डिमरी भी एक्शन में चौंकाती हैं। फिल्म दर्शकों की उम्मीदों पर खरी उतरती है।

 

फिल्म का हर कलाकार अपने किरदार में पूरी तरह फिट बैठता है। शाहिद कपूर का किरदार उस्तारा उनके करियर के बेहतरीन रोल्स में से एक माना जा रहा है। उनका अभिनय बेहद प्रभावशाली है। तृप्ति डिमरी का रोल अफशां अपनी मासूमियत और बदले की आग, दोनों को बखूबी दिखाती हैं। अविनाश तिवारी ने जलाल के रूप में दर्शकों को चौंका दिया है। उनका लुक, सिर पर बना टैटू और सख्त अंदाज किरदार को डरावना बनाता है। उनका अभिनय इतना अलग है कि कई जगह पहचानना मुश्किल हो जाता है।

 

शाहिद और तृप्ति की जोड़ी नई होते हुए भी स्वाभाविक लगती है। वहीं नाना पाटेकर और फरीदा जलाल जैसे अनुभवी कलाकार फिल्म में जान डाल दिखते हैं। नाना पाटेकर के डायलॉग्स सीधे दर्शकों पर गहरा असर छोड़ते हैं, वहीं फरीदा जलाल की दमदार लाइन्स फिल्म को मजबूती देती हैं। फिल्म में हास्य सीन्स भी रखे गए हैं, लेकिन उन्हें बेहद समझदारी से जोड़ा गया है। हास्य कहानी की गंभीरता को तोड़ता नहीं, बल्कि कुछ पलों के लिए राहत देता है।

 

संगीत फिल्म की एक और बड़ी खासियत है। विशाल भारद्वाज का संगीत भावनाओं को और गहरा करता है। गाने कहानी के साथ चलते हैं। 'आशिकों की कॉलोनी' और 'पान की दुकान' जैसे गाने फिल्म में एनर्जी लाते हैं।

 

डांस नंबर में दिशा पाटनी और शाहिद कपूर की केमिस्ट्री खास तौर पर ध्यान खींचती है। दोनों का डांस दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है।

 

निर्माता साजिद नाडियाडवाला ने इस फिल्म के साथ अपनी शानदार फिल्मों की लिस्ट में एक और मजबूत नाम जोड़ दिया है। इससे पहले वे 'छिछोरे', '83', 'तमाशा', और 'चंदू चैंपियन' जैसी यादगार फिल्में दे चुके हैं। 'ओ रोमियो' उनकी उसी सोच और सिनेमाई दृष्टि को आगे बढ़ाती है।

 

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

भू-माफियाओं में हड़कंप: सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत पर मुझेडा सादात पहुंची भारी पुलिस बल के साथ राजस्व टीम

मीरापुर (मुजफ्फरनगर)। योगी सरकार की भू-माफियाओं और अवैध अतिक्रमण के खिलाफ 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत शनिवार को मीरापुर क्षेत्र...
मुज़फ़्फ़रनगर 
भू-माफियाओं में हड़कंप: सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत पर मुझेडा सादात पहुंची भारी पुलिस बल के साथ राजस्व टीम

मोबाइल ने उजाड़ दी दुनिया, पति ने नहीं की मांग पूरी तो पत्नी ने उठा लिया इतना बड़ा कदम, अनाथ हो गया मासूम !

मीरापुर (मुजफ्फरनगर)। आज के डिजिटल युग में एक मोबाइल फोन किसी की जिंदगी छीन सकता है, इसका सबसे दर्दनाक उदाहरण...
Breaking News  मुख्य समाचार  मुज़फ़्फ़रनगर 
मोबाइल ने उजाड़ दी दुनिया, पति ने नहीं की मांग पूरी तो पत्नी ने उठा लिया इतना बड़ा कदम, अनाथ हो गया मासूम !

एडीएम शामली ने तहसील कैराना का किया औचक निरीक्षण: पुराने वादों के निस्तारण और वसूली में तेजी लाने के निर्देश

शामली। अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) शामली सत्येन्द्र सिंह ने शुक्रवार को तहसील कैराना का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उपजिलाधिकारी...
Breaking News  शामली 
एडीएम शामली ने तहसील कैराना का किया औचक निरीक्षण: पुराने वादों के निस्तारण और वसूली में तेजी लाने के निर्देश

सीएमओ के औचक निरीक्षण से खतौली स्वास्थ्य केंद्र में मची खलबली: 56 महिलाओं के हुए सफल नसबंदी ऑपरेशन

खतौली (मुजफ्फरनगर)। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) डॉ. सुनील तेवतिया ने शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) खतौली का औचक निरीक्षण...
मुज़फ़्फ़रनगर 
सीएमओ के औचक निरीक्षण से खतौली स्वास्थ्य केंद्र में मची खलबली: 56 महिलाओं के हुए सफल नसबंदी ऑपरेशन

पुलिस और जनता के बीच 'सेतु' हैं चौकीदार: एसएसपी ने साइकिल, नकद इनाम और टॉर्च देकर बढ़ाया मान

मुजफ्फरनगर। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने और सूचना तंत्र को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के उद्देश्य...
मुज़फ़्फ़रनगर 
पुलिस और जनता के बीच 'सेतु' हैं चौकीदार: एसएसपी ने साइकिल, नकद इनाम और टॉर्च देकर बढ़ाया मान

उत्तर प्रदेश

मुरादाबाद में बैंक चुनाव के नाम पर दबंगई: नामांकन रोकने के लिए ग्राम प्रधान का अपहरण, बीजेपी नेता समेत 6 पर FIR

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक लिमिटेड (शाखा ठाकुरद्वारा) के चुनाव में वर्चस्व की जंग अब कानूनी लड़ाई में...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में बैंक चुनाव के नाम पर दबंगई: नामांकन रोकने के लिए ग्राम प्रधान का अपहरण, बीजेपी नेता समेत 6 पर FIR

रामपुर अधिवक्ता हत्याकांड: मुख्य आरोपी असगर को कोर्ट ने भेजा जेल, पुलिस ने बरामद की हत्या में प्रयुक्त पिस्टल

रामपुर। उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के बहुचर्चित अधिवक्ता हत्याकांड में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी असगर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
रामपुर अधिवक्ता हत्याकांड: मुख्य आरोपी असगर को कोर्ट ने भेजा जेल, पुलिस ने बरामद की हत्या में प्रयुक्त पिस्टल

इलाहाबाद हाईकोर्ट का बेहद कड़ा रुख: संभल जिला न्यायालय के 25 अधिवक्ताओं को नोटिस जारी, पूर्व सीजेएम के तबादले पर प्रदर्शन करना पड़ा भारी

संभल। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने संभल जिला न्यायालय के 25 अधिवक्ताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं। यह सख्त कार्रवाई...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
इलाहाबाद हाईकोर्ट का बेहद कड़ा रुख: संभल जिला न्यायालय के 25 अधिवक्ताओं को नोटिस जारी, पूर्व सीजेएम के तबादले पर प्रदर्शन करना पड़ा भारी

महाशिवरात्रि पर चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था: सहारनपुर में डीआईजी के निर्देश पर अलर्ट पुलिस

सहारनपुर। पुलिस उपमहानिरीक्षक अभिषेक सिंह ने कहा कि महाशिवरात्रि पर्व को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस की...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
महाशिवरात्रि पर चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था: सहारनपुर में डीआईजी के निर्देश पर अलर्ट पुलिस